CSK vs SRH: महेंद्र सिंह धोनी हैदराबाद के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं? फैंस के लिए आई बड़ी खबर
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के सबसे बड़े स्टार और पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक नई चोट की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले से बाहर हो सकते। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी के अंगूठे में चोट लगी है, जिसके कारण वह चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले में मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
बताया जा रहा है कि धोनी को यह चोट लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले लगी थी। इसी वजह से वह टीम के साथ लखनऊ भी नहीं गए थे जबकि शुरुआती योजना में उनका नाम शामिल था। इससे पहले भी धोनी सीजन शुरू होने से पहले लगी पिंडली की चोट से जूझ रहे थे। उसी कारण वह शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रहे थे।
हालांकि बाद में उनकी रिकवरी में देरी हुई और कुछ फिटनेस दिक्कतें भी सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने खुद भी टीम के सफल कॉम्बिनेशन को नहीं बिगाड़ने का फैसला किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई का आखिरी होम मैच उनके लिए वापसी का सही मौका बनेगा। लेकिन अब ताजा चोट ने फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है।
धोनी रविवार को प्रैक्टिस सेशन में जरूर पहुंचे थे। उन्होंने हल्की ट्रेनिंग भी की, लेकिन माना जा रहा है कि वह खुद को पूरी तरह फिट नहीं मान रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने मैच में खेलने या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरने का जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है।
हालांकि राहत की बात यह है कि धोनी मैच के दौरान एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक वह टीम के साथ रहेंगे और मुकाबले के बाद फैंस के लिए होने वाले लैप ऑफ ऑनर में भी हिस्सा ले सकते हैं। चेपॉक में धोनी की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम ने इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई फिलहाल 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अगर टीम अपने बाकी दोनों मुकाबले जीत लेती है तो प्लेऑफ का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। लेकिन एक भी हार सीएसके की मुश्किलें बढ़ा सकती है और फिर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
IPL 2026 Playoffs Scenario: RCB पहुंची प्लेऑफ में, अब बाकी 3 सीटों के लिए 7 टीमों में जबरदस्त जंग
IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है, लेकिन बाकी तीन सीटों के लिए अभी भी 7 टीमें रेस में बनी हुई हैं। हर मैच के साथ समीकरण बदल रहे हैं और नेट रन रेट से लेकर आखिरी ओवर तक सबकुछ बेहद अहम हो गया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर समीकरण और उलझा दिए हैं। फिलहाल सिर्फ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। बाकी सात टीमें अब भी उम्मीद लगाए बैठी हैं।
गुजरात टाइटंस सबसे मजबूत स्थिति में
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस फिलहाल सबसे सुरक्षित स्थिति में नजर आ रही है। टीम को अपने बचे हुए दो मुकाबलों में सिर्फ एक जीत की जरूरत है।
अगर गुजरात दोनों मैच हार भी जाती है, तब भी उसका मजबूत नेट रन रेट उसे फायदा पहुंचा सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ में पूरा खेल
सनराइजर्स हैदराबाद का भविष्य पूरी तरह उसके अपने प्रदर्शन पर निर्भर है। अगर SRH अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो टीम सीधे 18 अंकों तक पहुंच जाएगी और टॉप-2 में जगह बनाने की दावेदार बन सकती है।
एक जीत भी हैदराबाद को 16 अंकों तक पहुंचा सकती है, जो प्लेऑफ के लिए मजबूत स्थिति मानी जा रही है।
पंजाब किंग्स के लिए अब ‘करो या मरो’
RCB से हारने के बाद पंजाब किंग्स की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अब टीम अधिकतम 15 अंक तक ही पहुंच सकती है।
ऐसे में पंजाब को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। इसके बाद भी टीम को दूसरी टीमों के नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।
दबाव में राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने पिछले पांच मुकाबलों में चार हार झेली हैं, जिससे टीम की स्थिति मुश्किल हो गई है।
हालांकि अच्छी बात यह है कि RR का भविष्य अब भी उसके अपने हाथ में है। अगर टीम अपने दोनों बचे मैच जीत लेती है, तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
लेकिन एक हार भी उन्हें नेट रन रेट की खतरनाक लड़ाई में धकेल सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स पर बढ़ा दबाव
CSK के लिए अब हर मुकाबला फाइनल जैसा हो गया है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे।
अगर चेन्नई सिर्फ एक मैच जीतती है, तो उसे दूसरी टीमों की हार और बेहतर नेट रन रेट की उम्मीद करनी पड़ेगी।
दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद अभी बाकी
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं, लेकिन टीम के पास अब सिर्फ एक मैच बचा है।
DC अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है। ऐसे में उन्हें सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत की जरूरत होगी। दिल्ली का कमजोर नेट रन रेट उसकी सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है।
हर मैच बदल सकता है तस्वीर
IPL 2026 में अब हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। यही वजह है कि इस सीजन का आखिरी चरण बेहद रोमांचक और अप्रत्याशित बन गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















