BCECEB DCECE Exam 2026: डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा के कई केंद्र बदले, नया एडमिट कार्ड जारी; देखें सेंटर की सूची
BCECEB DCECE Exam 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई)-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने अपरिहार्य कारणों से गया जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। यह परीक्षा 23 और 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बदला गया है, उनके लिए नया एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
गया जोन के इन चार परीक्षा केंद्रों में किया गया बदलाव
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गया जोन के जिन चार परीक्षा केंद्रों को बदला गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:
- परीक्षा केंद्र कोड 2101: पहले यह केंद्र 'अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, कटारी हिल रोड, गया' था, जिसे अब बदलकर 'डीएवी पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया, गया' कर दिया गया है।
- परीक्षा केंद्र कोड 2104: पहले यह केंद्र 'महावीर इंटर कॉलेज, स्वराजपुरी रोड, गया' था, जो अब 'उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरी कन्या, मानपुर, भुसुंडा, गया' होगा।
- परीक्षा केंद्र कोड 2111: पहले यह परीक्षा केंद्र 'गर्ल्स प्लस-2 स्कूल, रमना रोड, गया' था, जिसे अब 'शताब्दी पब्लिक स्कूल, कटारी हिल रोड, गया' किया गया है।
- परीक्षा केंद्र कोड 2113: पहले यह केंद्र 'रामरुचि बालिका इंटर स्कूल, राजेंद्र पथ, न्यू गोदाम, गया' था, जिसे अब बदलकर 'प्लस-2 हाई स्कूल, चाकंद, गया' कर दिया गया है।
नया एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड
BCECEB ने संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना नया एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर लें।
इसके साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल इन चार परीक्षा केंद्रों में ही बदलाव किया गया है, जबकि 23 और 24 मई 2026 के लिए निर्धारित अन्य सभी परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे।



Ajeet Bharti
Haribhoomi



















