Responsive Scrollable Menu

BCECEB DCECE Exam 2026: डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा के कई केंद्र बदले, नया एडमिट कार्ड जारी; देखें सेंटर की सूची

BCECEB DCECE Exam 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई)-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने अपरिहार्य कारणों से गया जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। यह परीक्षा 23 और 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बदला गया है, उनके लिए नया एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

गया जोन के इन चार परीक्षा केंद्रों में किया गया बदलाव
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गया जोन के जिन चार परीक्षा केंद्रों को बदला गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:

  1. परीक्षा केंद्र कोड 2101: पहले यह केंद्र 'अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, कटारी हिल रोड, गया' था, जिसे अब बदलकर 'डीएवी पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया, गया' कर दिया गया है।
  2. परीक्षा केंद्र कोड 2104: पहले यह केंद्र 'महावीर इंटर कॉलेज, स्वराजपुरी रोड, गया' था, जो अब 'उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरी कन्या, मानपुर, भुसुंडा, गया' होगा।
  3. परीक्षा केंद्र कोड 2111: पहले यह परीक्षा केंद्र 'गर्ल्स प्लस-2 स्कूल, रमना रोड, गया' था, जिसे अब 'शताब्दी पब्लिक स्कूल, कटारी हिल रोड, गया' किया गया है।
  4. परीक्षा केंद्र कोड 2113: पहले यह केंद्र 'रामरुचि बालिका इंटर स्कूल, राजेंद्र पथ, न्यू गोदाम, गया' था, जिसे अब बदलकर 'प्लस-2 हाई स्कूल, चाकंद, गया' कर दिया गया है।

नया एडमिट कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड
BCECEB ने संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना नया एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर लें।

इसके साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल इन चार परीक्षा केंद्रों में ही बदलाव किया गया है, जबकि 23 और 24 मई 2026 के लिए निर्धारित अन्य सभी परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे।

Continue reading on the app

CHSE Odisha 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

CHSE Odisha Result 2026: ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के अनुसार CHSE Odisha Plus Two Result 2026 को 20 मई 2026 को जारी किया जाएगा। इस बार कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ऐसे चेक करें CHSE Odisha 12वीं रिजल्ट 2026

  • सबसे पहले छात्र CHSE Odisha Official Website पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले “CHSE +2 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें। 
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। 
  • छात्र भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। 
  • इसके अलावा रिजल्ट Odisha Results Portal पर भी उपलब्ध रहेगा।

SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट
अगर वेबसाइट धीमी चले या इंटरनेट की समस्या हो तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें – RESULT_OR12_Roll Number और इसे 52623 नंबर पर भेज दें। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पहले DigiLocker पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर आधार नंबर और ओडिशा बोर्ड का चयन करके 12वीं का रिजल्ट एक्सेस किया जा सकेगा।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड उन छात्रों के लिए अतिरिक्त परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर सकता है जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। वहीं ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद संबंधित स्कूलों में भेजी जाएगी।

इस वर्ष ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 3.93 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें Arts स्ट्रीम में सबसे ज्यादा छात्र शामिल रहे, जबकि Science, Commerce और Vocational स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा दी।

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: शुभमन गिल से कुछ पल में ही छिनी ऑरेंज कैप, भुवी का दबदबा जारी

Orange Cap and Purple Cap Holder List in IPL 2026: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला भले ही एकतरफा रहा. लेकिन दो खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैस के लिए रोमांचक टक्कर देखने को मिली. Thu, 21 May 2026 23:23:06 +0530

  Videos
See all

NKP | Cockroach Janta Party’ ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी ! Insta की आंधी में बड़े दल पीछे?” #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T22:39:32+00:00

Taal Thok Ke: करोड़ों सनातनियों की आस्था से कब तक होगा खिलवाड़? | Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T22:30:30+00:00

#shorts: बकरीद से पहले 'पशुवध' के नियम कड़े Eid qurbani | Humayun Kabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T22:30:34+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | Breaking News | Top | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T22:30:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers