मिनटों में बनती है मिथिलांचल की ये फेमस तीसी चटनी, स्वाद और सेहत दोनों में जबरदस्त
मिथिलांचल के ग्रामीण इलाकों में आज भी तीसी की चटनी बड़े चाव से खाई जाती है. पुराने लोग महीने में दो-तीन बार इस चटपटी चटनी का स्वाद जरूर लेते हैं. तीसी की फसल आने के बाद लोग इसे सुखाकर सालभर के लिए घर में रख लेते हैं और इससे कई तरह के व्यंजन बनाते हैं. तीसी की चटनी बहुत जल्दी तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए तीसी, प्याज, हरी मिर्च, नमक और कच्चे सरसों तेल की जरूरत होती है. सबसे पहले तीसी और सूखी लाल मिर्च को हल्का भूनकर पीस लिया जाता है. इसके बाद एक कटोरे में तीसी का पाउडर डालकर उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा कच्चा सरसों तेल मिलाया जाता है. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालते ही स्वादिष्ट चटनी तैयार हो जाती है. तीसी की सेहत के लिए भी अमृत है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिल की सेहत और ब्लज प्रेशर के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
'खिलाड़ी'-'अनाड़ी' की जोड़ी के बेमिसाल 30 साल! 'ये दिल्लगी' से शुरू हुआ सफर पहुंचा 'हैवान' तक
Saif Ali Khan and Akshay Kumar movies: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है. इन दोनों ने मिलकर एक्शन, रोमांस और कॉमेडी जॉनर की सात फिल्मों में साथ काम किया है. इनके सफर की शुरुआत 1994 में 'ये दिल्लगी' और सुपरहिट 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' से हुई थी. इसके बाद दोनों ने 'तू चोर मैं सिपाही', 'कीमत', 'आरजू' और 2008 की 'टशन' में अपनी बेहतरीन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई. जल्द ही यह जोड़ी मलयालम फिल्म 'ओप्पम' के हिंदी रीमेक 'हैवान' में एक बार फिर साथ नजर आएंगे. इसमें मोहनलाल का स्पेशनल कैमियो भी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















.jpg)






