Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में Mumbai Indians की हार के बाद कप्तान Hardik Pandya पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन लगातार निराशा भरा साबित हो रहा है। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अब कप्तान हार्दिक पंड्या पर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर जुर्माना भी लगाया गया है। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले के दौरान हार्दिक पंड्या ने मैदान पर गुस्सा जाहिर किया, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने उन पर कार्रवाई की है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान कोलकाता की पारी के 10वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने रनअप पर लौटते समय स्टंप्स की बेल्स को जोर से गिरा दिया था। इसे खेल उपकरण और मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग की श्रेणी में माना गया है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हार्दिक पंड्या ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन किया है। बता दें कि यह नियम मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान से जुड़े सामान के अनुचित इस्तेमाल से संबंधित है। हार्दिक पंड्या ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है।

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या पर जुर्माने के साथ एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। नियमों के मुताबिक यदि किसी खिलाड़ी के चार से सात डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो उसे एक मैच के लिए निलंबित भी किया जा सकता है। ऐसे में आगामी मुकाबलों में पंड्या को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक खेल नहीं दिखा सकी है। कोलकाता के खिलाफ मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 147 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने भी माना कि टीम बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण दोनों विभागों में कमजोर रही है। उन्होंने कहा कि टीम लगभग 20 रन कम बना सकी और पूरे सीजन में खिलाड़ियों ने कई आसान कैच छोड़े हैं। पंड्या के मुताबिक यदि टीम को मैच जीतने हैं तो हर छोटे मौके को भी पकड़ना जरूरी होता है।

बता दें कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन अब तक केवल चार मुकाबले जीत सकी है। टीम का आखिरी लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जाना है। हालांकि प्लेऑफ से बाहर होने के बाद अब मुंबई इंडियंस की कोशिश सम्मान के साथ सीजन खत्म करने की रहेगी।

Continue reading on the app

गंगा के इस हिस्से में अब नहीं बनेगा कोई नया बिजली बांध! समझिए सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने क्यों दिया ऐसा ऐफिडिवेट

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने पर्यावरण, जल शक्ति और बिजली मंत्रालयों की ओर से मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में यह हलफनामा दाखिल किया। इसमें सरकार ने एक्सपर्ट बॉडी-II (EB-II) की उन सिफारिशों को पूरी तरह नामंजूर कर दिया जिसने 28 जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इससे पहले कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति ने इस सूची को घटाकर 5 प्रोजेक्ट्स तक कर दिया था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने उन 5 प्रोजेक्ट्स को भी खारिज कर दिया है

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके की सबसे बड़ी हार, लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ से बाहर, गुजरात टाइटंस ने 89 रन से रौंदा

CSK eliminated from IPL 2026: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 229 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम महज 140 रनों पर ढेर हो गई. इस हार के साथ ही सीएसके इतिहास में पहली बार लगातार तीसरे सीजन (2024, 2025, 2026) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. मैच के दौरान सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने सीजन में रिकॉर्ड 34 छक्के लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. Thu, 21 May 2026 23:15:18 +0530

  Videos
See all

DNA: बंगाल में 'गाय जरूर कटेगी' , मचा घमासान! | Bengal | Trump | Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T18:10:29+00:00

भीषण गर्मी में आशियानों पर चला बुलडोजर! दिल्ली की केशोपुर मंडी में 30 से ज्यादा झुग्गियां जमींदोज #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T18:16:32+00:00

जनसंवाद में सैनी ने उठाई समस्याएं #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T18:15:13+00:00

Breaking News | Dhar Bhojshala विवाद से जुड़ी बड़ी खबर, Muslim पक्ष ने Supreme Court का किया रुख #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T18:14:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers