Responsive Scrollable Menu

एक तरफ ‘दृश्यम 3’ का क्रेज, दूसरी तरफ मोहनलाल का बर्थडे, थिएटर में फैंस के बीच एक्टर ने सिलेब्रेट किया खास अंदाज में अपना जन्मदिन

Mohanlal Birthday Celebrate with Fans: मोहललाल (Mohanlal) के लिए 21 मई का दिन सिर्फ जन्मदिन के लिए ही नहीं बल्कि उनके करियर के सबसे खास दिनों में से के बन गया. एक तरफ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) रिलीज हुई है. वहीं, दूसरी तरफ उनका आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर एक्टर ने अपना  66वां जन्मदिन भी फैंस के बीच मनाया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह थिएटर से सामने आए फैंस के साथ केक काटते हुए नजर आए. फिल्म रिलीज के बाद थिएटर के अंदर का माहौल किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं दिखा. जैसे ही मोहनलाल पहुंचे, फैंस की जोरदार चीखें और तालियां गूंजने लगीं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

फैंस के बीच सेलिब्रेट किया मोहनलाल ने अपना बर्थडे

‘दृश्यम 3’ की रिलीज के मौके पर मोहनलाल अचानक थिएटर पहुंचे, जिसके बाद वहां मौजूद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वायरल वीडियो में एक्टर केक काटते नजर आए. वहीं, इस दौरान चारों तरफ फैंस की भीड़ जमा थी. कुछ लोग उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे थे तो कुछ मोबाइल कैमरे में इस पल को कैद करने में बिजी दिखे. इसके साथ ही मोहनलाल भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का धन्यवाद किया. सोशल मीडिया फैंस कह रहे हैं कि इतने बड़े स्टार का इस तरह आम ऑडियंस  के बीच जन्मदिन सेलिब्रेट करना बहुत कम देखने को मिलता है.

‘दृश्यम 3’ को मिला जोरदार रिस्पॉन्स

सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3’ की चर्चा शुरू हो गई. कई ऑडियंस ने इसे फ्रेंचाइजी का सबसे इमोशनल और थ्रिलिंग पार्ट बताया है. फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ मीना (Meena),अंसिबा हसन(Ansiba Hassan), ईस्थर अनिल (Esther Anil) और  आशा सरथ  (Asha Sharath) भी नजर आए. बता दें कि इस फिल्म को जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) ने डायरेक्ट किया है. 

 

 

ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर 'The India Story' का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, फिल्म की कहानी है एकदम हटके

मोहनलाल ने फैंस को कहा धन्यवाद

फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए खास मैसेज भी लिखा. उन्होंने कहा, ‘दृश्यम 3 बहुत प्यार, जुनून और आभार के साथ बनाई गई है. आपके रिव्यू और इमोशंस मेरे लिए किसी भी नंबर से ज्यादा मायने रखते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘धन्यवाद कि आपने फिल्म देखी, उससे जुड़ाव महसूस किया और जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार को अपना समझा.’ उनके इस पोस्ट पर हजारों फैंस ने कमेंट किए और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का है जबरदस्त क्रेज

‘दृश्यम’ इंडियन सिनेमा की सबसे फेमस थ्रिलर फ्रेंचाइजी में गिनी जाती है. पहले दो पार्ट को भी ऑडियंस ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब तीसरे पार्ट को लेकर भी वही उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म के रिलीज वाले दिन ही मोहनलाल का जन्मदिन होना फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन बन गया. थिएटर के बाहर कई जगह पोस्टर, केक और पटाखों के साथ जश्न मनाया गया. बता दें कि इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर रात 9 बजे तक 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में माना जा सकता है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी. 

ये भी पढ़ें: PM मोदी से शुरू हुआ ‘मेलोडी’ ट्रेंड, पहुंचा बॉलीवुड सेलेब्स के बीच, सोनाक्षी-जहीर के मजेदार वीडियो ने लूट ली महफिल

Continue reading on the app

हमारी युवा पीढ़ी का पोषण ही देश का भविष्य तय करेगा: एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू, 21 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कटरा में अक्षय पात्र की केंद्रीकृत रसोई सुविधा की आधारशिला रखी। एक बार चालू हो जाने पर यह सुविधा स्कूली बच्चों को हर दिन 5,000 पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी।

उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश में अक्षय पात्र की भविष्य की परियोजनाओं के बारे में भी बात की, जिसमें जम्मू में बनने वाली आगामी रसोई सुविधा भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि मैंने युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए सरकार और सामाजिक संगठनों के बीच और अधिक मजबूत सहयोग का आग्रह किया। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्कूली बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन मिले। हर बच्चे को स्वस्थ भोजन तक पहुंच का अधिकार है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए।

एलजी मनोज सिन्हा ने सामान्य जीवन में विरासत के महत्व पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि यह तीन सवालों पर टिकी है। हम क्या बना रहे हैं, हम क्या संरक्षित कर रहे हैं, और हम आने वाली पीढ़ियों को क्या सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें इस सूची में एक और सवाल जोड़ना चाहिए। हम अपने बच्चों को क्या खिला रहे हैं? हमारी युवा पीढ़ी का पोषण ही हमारे देश के भविष्य को आकार देगा।

उपराज्यपाल ने कहा कि एक भूखा बच्चा सीख नहीं सकता, और जो स्कूल अपने बच्चों को भोजन नहीं दे सकता, वह ईमानदारी से प्रगति के लिए समान अवसर पैदा नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि दशकों के वैश्विक शोध और उनके परिणामों से यह पता चला है कि पोषण और शिक्षा अलग-अलग चीजें नहीं हैं, शिक्षा की नींव अच्छे पोषण पर ही टिकी होती है। जो बच्चे संतुलित और पौष्टिक भोजन करते हैं, वे बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं, जानकारी को अधिक प्रभावी ढंग से याद रख पाते हैं और कक्षा में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रोटीन, विटामिन और एक संतुलित आहार बच्चे के सोचने और समझने के लिए बुनियादी ऊर्जा प्रदान करते हैं। मैं चाहता हूं कि जम्मू- कश्मीर का हर स्कूल यह याद रखे कि जब हम स्कूलों में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराते हैं तो हम केवल पेट नहीं भर रहे होते, बल्कि हम भविष्य की सोच को आकार दे रहे होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगली पीढ़ी न केवल हमारा भविष्य है, बल्कि वे उस सपने और आकांक्षा की जीवंत अभिव्यक्ति हैं, जिसे हम एक राष्ट्र के रूप में साकार करना चाहते हैं। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास समाज की एक साझा प्रतिज्ञा और सामूहिक जिम्मेदारी है। जिन मूल्यों, ज्ञान और आस्था को हम आज बच्चों में संचरित करेंगे, वे ही आने वाले दशकों में जम्मू-कश्मीर और भारत के भविष्य को आकार देंगे।

उपराज्यपाल ने अक्षय पात्र की निस्वार्थ सेवा की सराहना की। अक्षय पात्र स्कूली भोजन के क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े एनजीओ में से एक है, जो वर्तमान में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 20 लाख से अधिक बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रहा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

34 सिक्स…IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगवाने वाला गेंदबाज

गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जबरदस्त धुनाई हुई. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 56 रन लुटा दिए. इतनी खराब गेंदबाजी के दौरान कंबोज ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Thu, 21 May 2026 22:37:28 +0530

  Videos
See all

'वंदे मातरम' पर छिड़ा बड़ा विवाद ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T17:45:15+00:00

#shorts DNA: रंग से कौन तय कर रहा चरित्र? | Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T17:47:20+00:00

Twisha Sharma Case: मैंने समर को बोला था तुम्हें इतनी सुंदर लड़की कैसे मिली? | Emotional Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T17:44:59+00:00

Bengal News: बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम्.. भड़के मौलाना ! Vande Mataram | BJP Vs TMC | Madrasa #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T17:44:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers