काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर 'The India Story' का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, फिल्म की कहानी है एकदम हटके
The India Story teaser to release soon: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जल्द 'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) फिल्म में नजर आएंगी. उनके साथ बड़े पर्दे पर जाने-माने एक्टर श्रेयस (Shreyas Talpade) तलपड़े दिखाई देंगे. जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की कहानी को इंडियन सिनेमा की सबसे अलग और स्पेशल स्टोरी बताया जा रहा है, इस तरह के मुद्दे पर आज तक ऐसी मूवी नहीं बनी है. इस फिल्म के पोस्टर अनाउंसमेंट के साथ ही लोगों के बीच इसका बज बन गया है और फैंस इसकी झलक पाने के लिए ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, इस फिल्म के मेकर्स ने ज्यादा सस्पेंस न रखकर बता दिया कि इसका टीजर जल्द रिलीज होने जा रहा है. आपको बता दें कि द इंडिया स्टोरी फिल्म को 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.
द इंडिया स्टोरी में देखने के लिए मिलेगी जबरदस्त स्टोरी
गौरतलब है कि सीरियस मुद्दे पर बनी ये फिल्म ऑडियंस को सोचने पर मजबूर कर देगी. हाल ही मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. जो क्रिप्टिक अंदाज में फिल्म की कहानी को बताता है. इसके पोस्टर को भी फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं. साथ ही अपना रिक्शन भी दे रहे हैं. फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीज़र जल्द रिलीज़ किया जाएगा. काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर यह सोशल-नेशनल ड्रामा अपनी दमदार थीम और प्रभावशाली विजुअल्स के चलते पहले ही चर्चा में आ चुका है. इस फिल्म को जी स्टूडियो और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से रिलीज रिलीज किया जाएगा.
चेतन डीके ने किया द इंडिया स्टोरी का डायरेक्शन
फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि कहानी, लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी. शिंदे ने संभाली है. 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस' रासायनिक दुरुपयोग, खासकर खेती में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक तत्वों और उनके जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को केंद्र में रखती है. हाल ही में जारी पोस्टर इस गंभीर लेकिन बेहद अहम विषय की झलक देता है, जिसे फिल्म उजागर करने की कोशिश करेगी.
गौरतलब है कि यह कहानी केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रहे एक बड़े संकट की ओर इशारा करती है. फिल्म औद्योगिक लापरवाही के छिपे खतरों और जागरूकता व जवाबदेही की तत्काल जरूरत को सामने लाने का प्रयास करती है.
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की बेटी को पैप्स ने बुलाया मोटी, तो भड़क गईं सारा, बॉडी शेमिंग करने पर कहा- 'अकेला छोड़ दो'
फिल्म में काजल और श्रेयस करते दिखेंगे जबरदस्त एक्टिंग
मेकर्स ने संकेत दिए हैं कि आने वाला टीज़र दर्शकों को 'द इंडिया स्टोरी' की गंभीर और प्रभावशाली दुनिया की एक गहरी झलक देगा, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ेगी. साथ ही पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे काजल अग्रवाल और तलपड़े से फिल्म में दमदार और भावनात्मक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
फिल्म को सह-निर्माता सुमित बागड़े, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी का समर्थन मिला है. वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निशांत भागवत, संगीत मंगेश धाकड़े, एडिटिंग आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइन अनमोल भावे का है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी.
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों का चयन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने निकाला कंप्यूटरीकृत ड्रा
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन की प्रक्रिया दिल्ली स्थित MEA में पूरी कर ली गई है. विदेश मंत्री डॉक्टर ने यात्रियों के चयन के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रा ऑफ लॉट्स आयोजित किया. विदेश मंत्रालय के अनुसार, कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 जून महीने में शुरू होगी और अगस्त तक चलेगी. इस वर्ष कुल 1000 यात्रियों का चयन एक निष्पक्ष, कंप्यूटर आधारित रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड प्रक्रिया के तहत किया गया है.
20 अलग-अलग बैचों में यात्रा
चयनित यात्री 20 अलग-अलग बैचों में यात्रा करेंगे। प्रत्येक बैच में 50 यात्री शामिल होंगे. यात्रा लिपुलेख और नाथू ला दर्रों के रास्ते संपन्न होगी. दोनों मार्ग अब पूरी तरह मोटरेबल हो चुके हैं, जिससे यात्रियों को बहुत कम पैदल यात्रा करनी पड़ेगी. यात्रा मार्ग और बैचों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक यात्रा वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है. चयनित यात्रियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना भेज दी गई है.
यात्री आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने चयन की स्थिति देख सकते हैं. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-23088214 पर संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
ये रहे यात्रा का रूट
विदेश मंत्रालय की की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यात्रियों के लिए दोनों मार्गों पर सुविधाएं बेहतर की गई हैं। सड़क संपर्क मजबूत होने के कारण यात्रा अब ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक मानी जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि अलग-अलग बैचों और रूट से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक यात्रा वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि चयनित यात्री अपनी यात्रा की तैयारी समय रहते कर सकें.
यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
कैलाश यात्रा पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. इनमें सबसे पहले आपकी सेहत. जी हां पूरी बॉडी का हेल्थ चेकअप जरूर करवाना चाहिए. खासतौर पर दिल, ब्लड प्रेशर, शुगर और सांस से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना यात्रा नहीं करनी चाहिए. हल्की दौड़ और एक्सरसाइज करने से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है.
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कुछ दस्तावेज भी लगते हैं. जैसे वैध पासपोर्ट, वीजा और सरकारी अनुमति जरूरी होती है. यात्रा का रास्ता तिब्बत से होकर गुजरता है, इसलिए यात्रियों को चीन ग्रुप वीजा और तिब्बत ट्रैवल परमिट की जरूरत पड़ती है.
यह भी पढ़ें - केरल केंद्र के सहयोग से 40 करोड़ रुपए की लागत से दो एआई केंद्र स्थापित करेगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























