जून से महंगी होंगी मारुति सुजुकी की कारें, कीमतों में 30 हजार रुपये तक बढ़ोतरी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी जून 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. नई कीमतों के लागू होने के बाद कुछ मॉडलों पर ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.
कंपनी ने बताया कि लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट, कच्चे माल की महंगाई और मैन्युफैक्चरिंग खर्च बढ़ने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है. हालांकि कंपनी का कहना है कि ग्राहकों पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए लागत को नियंत्रित करने की कोशिश की गई थी.
सभी मॉडल होंगे प्रभावित
मारुति सुजुकी के इस फैसले का असर कंपनी की लगभग सभी लोकप्रिय कारों पर देखने को मिल सकता है. इसमें हैचबैक, SUV और MPV सेगमेंट की गाड़ियां शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी.
मारुति की एंट्री लेवल कारों से लेकर प्रीमियम मॉडल तक इस बदलाव के दायरे में आ सकते हैं. कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार में Alto K10, WagonR, Swift, Baleno, Brezza, Ertiga, Fronx और Grand Vitara जैसे कई लोकप्रिय मॉडल बेचती है.
ऑटो सेक्टर पर बढ़ रहा दबाव
विशेषज्ञों का मानना है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर इस समय बढ़ती लागत के दबाव से गुजर रहा है. स्टील, एल्युमिनियम, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ने का असर वाहन कंपनियों पर साफ दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में कई वाहन कंपनियां कीमतें बढ़ा चुकी हैं.
मारुति से पहले कई अन्य कंपनियों ने भी अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा किया था. कंपनियों का कहना है कि मौजूदा आर्थिक माहौल में लागत का पूरा बोझ खुद उठाना मुश्किल हो रहा है.
जून से पहले खरीद सकते हैं कार
ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो ग्राहक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए जून से पहले बुकिंग करना फायदे का सौदा हो सकता है. यदि डीलर मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत पर बुकिंग स्वीकार करते हैं, तो ग्राहक संभावित बढ़ोतरी से बच सकते हैं.
हालांकि नई कीमतें अलग-अलग मॉडल और शहर के हिसाब से बदल सकती हैं. ऑन-रोड कीमत में बीमा, आरटीओ शुल्क और अन्य टैक्स शामिल होने के कारण कुल खर्च और बढ़ सकता है.
ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर मध्यम वर्गीय ग्राहकों पर पड़ सकता है, क्योंकि मारुति सुजुकी की गाड़ियां बड़े पैमाने पर आम परिवारों द्वारा खरीदी जाती हैं. ऐसे में कार लोन की EMI भी थोड़ी बढ़ सकती है.
ऑटो बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में यदि लागत का दबाव बना रहा तो अन्य कंपनियां भी कीमतों में और बदलाव कर सकती हैं. फिलहाल ग्राहकों की नजर अब जून में लागू होने वाली नई प्राइस लिस्ट पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें - Index Funds क्या हैं और इसमें आपको क्या हो सकता हैं बड़ा फायदा? समझे आसानी से
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर 'The India Story' का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, फिल्म की कहानी है एकदम हटके
The India Story teaser to release soon: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जल्द 'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) फिल्म में नजर आएंगी. उनके साथ बड़े पर्दे पर जाने-माने एक्टर श्रेयस (Shreyas Talpade) तलपड़े दिखाई देंगे. जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की कहानी को इंडियन सिनेमा की सबसे अलग और स्पेशल स्टोरी बताया जा रहा है, इस तरह के मुद्दे पर आज तक ऐसी मूवी नहीं बनी है. इस फिल्म के पोस्टर अनाउंसमेंट के साथ ही लोगों के बीच इसका बज बन गया है और फैंस इसकी झलक पाने के लिए ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, इस फिल्म के मेकर्स ने ज्यादा सस्पेंस न रखकर बता दिया कि इसका टीजर जल्द रिलीज होने जा रहा है. आपको बता दें कि द इंडिया स्टोरी फिल्म को 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.
द इंडिया स्टोरी में देखने के लिए मिलेगी जबरदस्त स्टोरी
गौरतलब है कि सीरियस मुद्दे पर बनी ये फिल्म ऑडियंस को सोचने पर मजबूर कर देगी. हाल ही मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. जो क्रिप्टिक अंदाज में फिल्म की कहानी को बताता है. इसके पोस्टर को भी फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं. साथ ही अपना रिक्शन भी दे रहे हैं. फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीज़र जल्द रिलीज़ किया जाएगा. काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर यह सोशल-नेशनल ड्रामा अपनी दमदार थीम और प्रभावशाली विजुअल्स के चलते पहले ही चर्चा में आ चुका है. इस फिल्म को जी स्टूडियो और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से रिलीज रिलीज किया जाएगा.
चेतन डीके ने किया द इंडिया स्टोरी का डायरेक्शन
फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि कहानी, लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी. शिंदे ने संभाली है. 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस' रासायनिक दुरुपयोग, खासकर खेती में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक तत्वों और उनके जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को केंद्र में रखती है. हाल ही में जारी पोस्टर इस गंभीर लेकिन बेहद अहम विषय की झलक देता है, जिसे फिल्म उजागर करने की कोशिश करेगी.
गौरतलब है कि यह कहानी केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रहे एक बड़े संकट की ओर इशारा करती है. फिल्म औद्योगिक लापरवाही के छिपे खतरों और जागरूकता व जवाबदेही की तत्काल जरूरत को सामने लाने का प्रयास करती है.
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की बेटी को पैप्स ने बुलाया मोटी, तो भड़क गईं सारा, बॉडी शेमिंग करने पर कहा- 'अकेला छोड़ दो'
फिल्म में काजल और श्रेयस करते दिखेंगे जबरदस्त एक्टिंग
मेकर्स ने संकेत दिए हैं कि आने वाला टीज़र दर्शकों को 'द इंडिया स्टोरी' की गंभीर और प्रभावशाली दुनिया की एक गहरी झलक देगा, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ेगी. साथ ही पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे काजल अग्रवाल और तलपड़े से फिल्म में दमदार और भावनात्मक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
फिल्म को सह-निर्माता सुमित बागड़े, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी का समर्थन मिला है. वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निशांत भागवत, संगीत मंगेश धाकड़े, एडिटिंग आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइन अनमोल भावे का है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















