Responsive Scrollable Menu

Delhi Gangrape Case: गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग 3 साल तक दरिंदगी,नर्क की जिंदगी, हिंदू बनकर लड़की से किया था प्यार

Delhi Gangrape Case:  दिल्ली के जामिया नगर इलाके से एक दिल दहला देने और रूह कपा देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। बताया जा रहा कि यहां एक 23 साल की दलित लड़की को बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ गैंगरेप किया गया और जबरदस्ती धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। इस पूरी साजिश का मुख्य आरोपी फहीम नाम का एक युवक है, जो कि हथियारों की सप्लाई करने का अवैध काम करता है।

हिंदू बनाकर लड़की से किया प्यार

बताया जा रहा है कि आरोपी फहीम ने सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर लड़की को अपने प्रेम के जाल में फसाया था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार

इस कहानी की शुरुआत साल 2021 में हुई थी। आरोपी फहीम ने इंस्टाग्राम पर साहिल नाम से एक फेक अकाउंट बनाया, जहां उसने खुद को एक अमीर हिंदू परिवार का लड़का बताया। इसके बाद पीड़ित लड़की आरोपी के जाल में फस गई और दोनों के बीच बातचीत होनी शुरू हो गई।

धोखे से शादी का झांसा देकर बुलाया

बताया जा रहा है कि इसके बाद फहीम ने पीड़िता को धोखे से शादी करने का झांसा देकर दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में मिलने के लिए बुला लिया। लड़की जब आरोपी के पास पहुंची तो उसे पता चला कि लड़का हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और उसका रीयल नाम फहीम है। लड़की को जैसे ही सच्चाई का पता चला तो फहीम और उसके साथियों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता को मानसिक रूप से किया जाता था प्रताड़ित

पीड़ित लड़की के मुताबिक, फहीम और उसके रिश्तेदार अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। आरोपी न सिर्फ लड़की का शारीरिक बल्कि मानसिक शोषण भी करते थे। उसे डराने के लिए पीड़िता के शरीर पर खून डाला जाता था। उसके ऊपर मांस के टुकड़े फेंके जाते थे, जिससे कि वह डर के साए में रहे। पीड़िता का कहना कि आरोपियों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो एक मौलवी ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया और उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया।

अश्लील वीडियो भी बनाया।

बाटला हाउस में आरोपियों ने पीड़िता का गैंगरेप करने के दौरान एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद वह इसी वीडियो के दम पर लगातार उसे ब्लैकमेल करते रहे। बाद में आरोपी उसे दिल्ली से मेरठ ले गए और वहां भी लगातार उसके साथ गैंगरेप किया। इस बीच जब इसका पीड़ता विरोध करती तो आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देते थे। इस वजह से 2 साल तक पीड़िता इस नर्क भरी जिंदगी को झेलती रही।

2025 में पुलिस ने पकड़ा फहीम

साल 2025  में पुलिस ने किसी अन्य मामले में गुरुग्राम से फहीम को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने फहीम का फोन भी जब्त कर लिया, जिसमें पीड़ित लड़की के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे। इस बीच जब पीड़ित लड़की को पता चला कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। अब वह वायरल नहीं हो सकते। तब लड़की के अंदर हिम्मत आई और उसने पुलिस से संपर्क किया।

5 लोगों पर दर्ज हुआ केस 

साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी के अनुसार, इस मामले में 14 मई 2026 को जामिया नगर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में 5 लोगों का नाम दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोप और किसी मामले में मेरठ जेल में बंद है। पुलिस उसे भी कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है।

Continue reading on the app

“साढ़े आठ करोड़ जनता के लिए अभियान से जुड़ने का बड़ा अवसर..” जल गंगा संवर्धन अभियान की बात कर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव “बिन पानी सब सून”

पानी जीवन का आधार है। बिना पानी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जनता से इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। यह अभियान जनता के सहयोग से ही सफल हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कवि रहीम के एक प्रसिद्ध दोहे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में पानी का बहुत महत्व है। बिना पानी के संकल्प के कोई भी पूजा या अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। यह बात हम सभी को समझनी चाहिए। जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। परिषद 25 मई को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर जल स्रोत पूजन और गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया है। यह एक महत्वपूर्ण कार्य है।

30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जल संचय के कई महत्वपूर्ण काम हो रहे हैं। हमारी सरकार भी जल संरक्षण को लेकर गंभीर है। इसी क्रम में गुड़ी पड़वा से लेकर 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। गंगा दशमी के दिन पूरे प्रदेश में एक साथ श्रमदान का कार्यक्रम होगा। सभी कुओं, बावड़ियों, नहरों और तालाबों पर लोग मिलकर साफ-सफाई और संरक्षण का काम करेंगे। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा अभियान है।

हम इस अभियान में जन अभियान परिषद, उसके उपाध्यक्ष मोहन नागर, सभी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायतों और अलग-अलग संस्थाओं को जोड़ रहे हैं। हम आम जनता से भी आह्वान करते हैं कि वे भी इस जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ें। जनता के जुड़ने से ही इस तरह के बड़े अभियान सही मायने में सार्थक होते हैं।

मुख्यमंत्री ने किया रहीम के दोहे का जिक्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में जल का महत्व आदिकाल से है। हमारे यहां कोई भी अनुष्ठान या पूजा बिना जल संकल्प के पूरी नहीं होती। रहीम दास जी ने भी कहा था, ‘रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून।’ इसका सीधा सा अर्थ है कि पानी के बिना सब कुछ अधूरा है। पानी के बिना इस पूरी सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

हम आजकल बदलते पर्यावरण और मौसम को देख रहे हैं। ऐसे में पानी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। हर जगह पानी बचाने की बात हो रही है। आइए हम सब मिलकर जल संरक्षण और जल चेतना के काम करें। इस अभियान में परिषद के सहयोगी नेटवर्क भी शामिल हैं। प्रस्फुटन समिति, नवांकुर सखी, सीएमसीएलडीपी के छात्र और परामर्शदाता, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्वैच्छिक संगठन, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन सब मिलकर जन-जागरण का काम करेंगे। यह सभी मिलकर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभियान प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के लिए एक बड़ा अवसर है। यह जल संरक्षण अभियान से जुड़ने का मौका है। हम सभी से आह्वान करते हैं कि इस अभियान में भागीदार बनें। गंगा दशमी एक पवित्र त्योहार है। इस दिन हमारी प्रतिबद्धता सनातन संस्कृति के समय से मां गंगा से भी जुड़ती है। हम मां गंगा के निमित्त हैं। मध्य प्रदेश को 250 से ज्यादा नदियों का मायका कहा जाता है। हमें इस बात का गर्व है। आइए हम सब मिलकर इस जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाएं और पानी बचाएं।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट के भविष्य पर क्या बोल गए गए पॉन्टिंग, दोनों सुपरस्टार पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की राय जानिए

कोहली ने IPL में अपनी लगातार शानदार परफॉर्मेंस दिखाई है, वहीं रोहित भी ठीक खेले हैं, हालांकि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट ने परेशान किया है. पोंटिंग, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 में दो ODI वर्ल्ड कप जिताए, ने कहा कि कोहली और रोहित जैसे चैंपियन खिलाड़ियों को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. Thu, 21 May 2026 19:14:39 +0530

  Videos
See all

Abhishek Banerjee | Bulldozer Action | CM Suvendu | अभिषेक बनर्जी को1 दिन में मिले कितने नोटिस? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:11:39+00:00

Aar Paar: विदेश यात्रा पर भड़की सियासत | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:14:15+00:00

Aman Chopra Debate: CM Suvendu Adhikari | Bakra Eid | Namaz On Roads | Mamata Banerjee | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:11:41+00:00

Aar Paar: वैश्विक संकट से घिरी दुनिया | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:10:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers