भारत से 5 किस्म के चावल ले गए थे पीएम मोदी, यात्रा के दौरान विदेशी दोस्तों को दिया उपहार
पीएम मोदी ने विदेश यात्रा से लौट आए हैं. हालांकि जब वे यात्रा पर गए तो अपने साथ भारत से 5 तरह के चावल लेकर गए थे जो उन्होंने एफएओ डीजी क्यू डोंगयु को भेंट किए थे. पीएम ने इनके पोषण और सुगंध की खासियत भी बताई.
सावधान! अभी 'नौतपा' बाकी... दिल्ली से प्रयागराज तक आग उगल रहा आसमान, लोग बोले- घर से निकलना मुश्किल
Weather Alert: देश इस वक्त भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। जम्मू से लेकर प्रयागराज, वाराणसी, दिल्ली, रायगढ़ और अंबाला तक आसमान से आग बरस रही है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हालात और खराब होने की चेतावनी दी है. प्रयागराज में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सुबह-सुबह संगम और गंगा घाटों का सहारा ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि दोपहर होते ही हालात ऐसे हो जाते हैं कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. वहीं वाराणसी में भी भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है. पर्यटक कम हो गए हैं और सड़कें दोपहर में लगभग खाली नजर आ रही हैं. राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. लाल किले और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली सरकार ने 'कूलिंग ज़ोन' बनाए हैं, जहां बड़े कूलर, ठंडा पानी, ओआरएस और बैठने की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को राहत मिल सके. इसी बीच राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार भी गर्मी को लेकर एक्टिव हो गया है. चर्चा इस बात की है कि जून की शुरुआत में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है. लगातार बढ़ती गर्मी और लू ने आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों, फोटोग्राफर्स और रेहड़ी-पटरी वालों की कमाई पर भी असर डालना शुरू कर दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



