Responsive Scrollable Menu

RSS चीफ मोहन भागवत से मिलने पर घिरे सिंगर अदनान सामी, बोले- ‘जो करना है करूंगा, मैं सिर्फ खुदा को जवाब देता हूं’

अदनान सामी हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए. अब सिंगर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. अदनान सामी ने कहा, 'मैं एक आजाद इंसान हूं और जो मुझे सही लगता है, वही करूंगा. मैं सिर्फ खुदा को जवाब देता हूं.' उन्होंने यह भी कहा कि लोग सिर्फ एक तस्वीर देखकर उनके बारे में राय बना लेते हैं, जबकि असल में उन्हें जानते ही नहीं. अदनान ने साफ कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं और वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीते रहेंगे.

Continue reading on the app

महाकाल मंदिर पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, नंदी हॉल से की पूजा अर्चना

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक फेमस नाम हैं। उनके गाने दर्शकों के बीच बहुत मशहूर है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ये चर्चित एक्ट्रेस हाल ही में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंची। वो लाल साड़ी में भस्म आरती में शामिल हुई एक्ट्रेस को भक्ति में डूबा हुआ देखा गया।

भोजपुरी फिल्मों टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा जिनका नाम अंतरा बिस्वास है, तड़के तकरीबन 3 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर पहुंची। यहां तकरीबन 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने आरती का आनंद लिया। इस दौरान वो पूरी तरह से भक्ति में डूबी हुई थीं।

नंदी के कान में मोनालिसा ने बोली मनोकामना

भस्म आरती पूरी होने के बाद मोनालिसा ने नंदी का अभिषेक पूजन किया। उन्हें नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कहते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वारा से बाबा महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित किया। आरती के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और उनका स्वागत सत्कार करते दिखाई दिए।

फेमस चेहरा हैं मोनालिसा

बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों सहित कई टीवी धारावाहिक में काम किया है। उन्हें बिग बॉस 10 में भी देखा गया था। इस शो से उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली। नजर और नमक इश्क जैसे धारावाहिक में उनका नेगेटिव किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। मोनालिसा ने हिंदी, तमिल, बंगाली, कन्नड़, तेलुगू और ओड़िया की 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे दिग्गज सितारों के साथ काफी काम किया है।

Continue reading on the app

  Sports

आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा? सामने आ रही बड़ी खबर, टेंशन में BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान जिस तरह से रोहित शर्मा और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने चोट की वजह से मैच मिस किया उसने बीसीसीआई की टेंशन बढ़ा दी है. सवाल उनके फिटनेस को लेकर उठ रहे हैं. चयनकर्ता साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला ले सकते हैं. Thu, 21 May 2026 10:38:15 +0530

  Videos
See all

लड़के ने एक साथ दो लड़कियों को बाल पकड़कर मारा | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T07:17:23+00:00

HC में याचिका दाखिल करेगा ट्विशा का परिवार | Bhopal | Twisha Sharma Death Case | High Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T07:10:21+00:00

Punjab: मोगा नशा मुक्ति केंद्र से 30 युवक फरार ! घटना CCTV में कैद | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T07:10:43+00:00

NEET 2026 Paper Leak News Live : NEET पेपर लीक पर राजस्थान में भयंकर प्रदर्शन!| Dharmendra Pradhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T07:13:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers