BCCI ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सजा दी है? कौन सी हरकत पर भड़के रेफरी
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चोट के बाद वापसी की. कोलकाता के खिलाफ मैच में उतरने इस ऑलराउंडर को गुस्सा दिखाना महंगा पड़ा. मैच रेफरी ने उनके ऊपर 10 फीसदी का जुर्माना लगाने के साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा.
Drishyam 3 X Review: सिनेमाघरों में छाई मोहनलाल की 'दृश्यम 3', दर्शक बोले- 'सस्पेंस का स्टैंडर्ड हाई कर दिया'
Drishyam 3 X Review: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ था, फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार खत्म हो गया है. 21 मई को मोहनलाल के जन्मदिन के दिन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं, अब दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी ये फिल्म-
दर्शकों को कैसी लगी ‘दृश्यम 3’?
दृश्यम 3 का पहले दिन पहला शो खत्म होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिव्यू की बाढ़ आ गई. फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने दृश्यम 3 के सस्पेंस की तारीफ की, तो किसी ने मोहनलाल की एक्टिंग की तारीफ की. इसके अलावा कई यूजर्स फिल्म दृश्यम 3 की कमी निकलाते भी नजर आए. हालांकि ज्यादातर लोग फिल्म दृश्यम 3 की तारीफ करते ही दिखाई दिए. एक ने लिखा- ''ब्लॉकबस्टर फिल्म, मोहनलाल वन मेन शो', एक ने लिखा- 'पहला हाफ शानदार था, लास्ट दो पार्ट से स्टोरी अलग थी. कास्टिंग भी अच्छी है.'
Blockbuster #Drishyam3
— SRH Trends (@Srhtrends) May 21, 2026
Mohanlal One Man show
Mind-blowing twists with Complete Emotionally Film#Drishyam3FDFS #Drishyam3Review #HappyBirthdayMohanlal pic.twitter.com/Y3hgl8iPyc
#Drishyam3 REVIEW
— Swayam Kumar Das (@KumarSwayam3) May 21, 2026
FIRST HALF
Good ????
Story & Pacing is good & diff from last 2 parts ????
Casting as usual is good ????
BGM ✌️
Writing ????
So far intrigued and engaged ????
Second half is the key ????#Drishyam3Review #Mohanlal pic.twitter.com/NHCNm4Pw5Y
ये भी पढ़ें- 'अनप्लान्ड ही करेंगे बच्चे...', करण कुंद्रा के प्रपोजल के बाद तेजस्वी प्रकास ने बताया कैसे करेंगी बेबी प्लान?
सस्पेंस पर फैंस ने दिया रिएक्शन
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का सस्पेंस दर्शकों को बेहद पसंद आया. एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म ने एक बार फिर से स्टैंडर्ड को हाई कर दिया है. यह सस्पेंस सिनेमा का एक बेहतरीन उदाहरण बन गई है. इस फिल्म ने फैंस की उम्मीदों से भी बढ़कर कहानी दिखाई है. क्लाइमेक्स तो पूरी तरह से होश उड़ा देने वाला.' दूसरे ने लिखा- 'कहानी में थोड़ा नाटकीय मोड़ आता है, लेकिन ब्रेक के बाद कुछ बड़ा होने से कहानी में जबरदस्त उछाल आता है. भले ही कुछ ट्विस्ट थोड़े अटपटे लगें, लेकिन कहानी फिर भी बेहद दिलचस्प है.'
#Drishyam3 Review - Masterpiece ????
— Om ✨ (@Girish__28) May 21, 2026
Rating - ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ ✨
Drishyam 3 Raises the Bar Again ..A Masterclass in Suspense Cinema ????
Drishyam 3 delivers everything fans hoped for and more .. gripping storytelling, brilliant twists, intense emotions, and #Mohanlal in absolute top… pic.twitter.com/1fqYzj4iyL
#Drishyam3 FIRST HALF ????????
— A2 Studio (@a2studoffl) May 21, 2026
The story takes a bit of a dramatic turn, but it really picks up at the break with something big happening. The twists might not quite ring true, but the story is still pretty captivating. The second half is super important for the film to really shine.…
मेकर्स ने दर्शकों से की थी खास अपील
वहीं, फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने दर्शकों से स्पॉइलर न देने की अपील की थी. कई लोग सिनेमाघरों के अंदर से वीडियो रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर डाल देते हैं, जिससे बाकी दर्शकों का फिल्म देखने का अनुभव खराब हो जाता है. खासतौर पर सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के लिए यह बड़ी समस्या बन चुकी है. इसी के चलते मेकर्स ने ऐसा किया था. बता दें, दृश्यम फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल थ्रिलर सीरीज में गिनी जाती है. इसकी कहानी ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश के दर्शकों को प्रभावित किया. यही कारण है कि बॉलीवुड में भी इसका रीमेक बनाया गया.
क्या है 'दृश्यम 3' की कहानी?
मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां 'दृश्यम 2' का अंत हुआ था. जॉर्जकुट्टी यानी (मोहनलाल) और पुलिस के बीच का चूहे-बिल्ली का खेल अब एक नए, अप्रत्याशित मोड़ पर पहुँच जाता है. इस बार जॉर्जकुट्टी का सामना किसी बाहरी पुलिस अधिकारी से नहीं, बल्कि एक नए और अधिक जटिल रहस्य से होता है. फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, और मुरली गोपी जैसे स्टार्स भी लीड रोल में नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें- Mohanlal के बर्थडे पर Drishyam 3 रिलीज, मेकर्स ने पोस्ट शेयर ऑडियंस की ये अपील
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation