Responsive Scrollable Menu

Mohanlal के बर्थडे पर Drishyam 3 रिलीज, मेकर्स ने पोस्ट शेयर ऑडियंस की ये अपील

Drishyam 3: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म  'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जैसे ही मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था, तभी से सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा तेज हो गई थी. दर्शक लंबे समय से इस थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे और अब 'दृश्यम 3' मोहनलाल के बर्थडे के खास मौके पर  सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं फिल्म रिलीज के होते ही लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है. 

हालांकि, फिल्म रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने दर्शकों से एक खास अपील की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक फिल्म का मजा खराब न करें और इसकी कहानी और सस्पेंस को दूसरों तक पहले से न पहुंचाएं. तो चलिए हम आपको बताते हैं फिल्म के मेकर्स ने क्या अपील की है? 

मेकर्स ने दर्शकों से की खास अपील

आजकल किसी भी बड़ी फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर उसके अहम सीन्स, क्लाइमैक्स या सस्पेंस से जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से शेयर होने लगती हैं. कई लोग सिनेमाघरों के अंदर से वीडियो रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर डाल देते हैं, जिससे बाकी दर्शकों का फिल्म देखने का अनुभव खराब हो जाता है. खासतौर पर सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के लिए यह बड़ी समस्या बन चुकी है. इसी को ध्यान में रखते हुए Drishyam 3 के मेकर्स ने दर्शकों से स्पॉइलर न देने की अपील की है.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है, “Spoilers को No कहें. Moment को बर्बाद न करें. दूसरों को भी कहानी का मजा लेने दें.” वहीं पोस्टर में मोहनलाल का दमदार लुक भी देखने को मिल रहा है. एक्टर हाथ के इशारे से लोगों को स्पॉइलर शेयर न करने का संदेश देते नजर आ रहे हैं. फैंस भी इस पोस्ट को जमकर शेयर कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि फिल्म देखने के बाद उसकी कहानी सोशल मीडिया पर लीक न करें.

फैंस को लंबे समय से था इंतजार

साल 2021 में रिलीज हुई Drishyam 2 ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म की कहानी, सस्पेंस और मोहनलाल की शानदार एक्टिंग को खूब सराहा गया था. यही वजह है कि दूसरे पार्ट के बाद से ही फैंस तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दृश्यम फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल थ्रिलर सीरीज में गिनी जाती है. इसकी कहानी ने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश के दर्शकों को प्रभावित किया. यही कारण है कि बॉलीवुड में भी इसका रीमेक बनाया गया.

बॉलीवुड में भी बनी ‘दृश्यम’

मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. बॉलीवुड की दृश्यम और दृश्यम 2 को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. अब खबरें हैं कि हिंदी में भी दृश्यम 3 पर काम चल रहा है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड वर्जन की कहानी मलयालम फिल्म से अलग हो सकती है. यानी दर्शकों को हिंदी और मलयालम दोनों फिल्मों में अलग-अलग ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'गोविंदा क्यों माफी मांगेंगे?', पैपराजी संग हुए विवाद पर एक्टर के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Continue reading on the app

Stock Market Today: शेयर बाजार ने भरी रफ्तार, सेंसेक्स में 550 अंक का उछाल, निफ्टी 23,800 के पार

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. गुरुवार (21 मई) को बाजार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई. इस दौरान सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया. जबकि निफ्टी50 भी ग्रीन जोन में कारोबार करता दिखा. बता दें कि गुरुवार को मजबूत वैश्विक संकेतों, अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव में नरमी और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरने के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल देखने को मिला.

सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 451.41 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़कर 75,769.80 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 148.40 अंक यानी 0.63 प्रतिशत उछाल के साथ 23,807.40 के स्तर पर पहुंच गया. फिलहाल बाजार का रुख सकारात्मक बना रहा, जिसमें 1,852 शेयरों में बढ़त और 459 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है.

इन शेयरों में दिखी तेजी

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में रियल एस्टेट, पूंजीगत वस्तुएं, सेवाएं और बिजली क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त देखी गई, जबकि व्यापक बाजारों में भी जोरदार तेजी रही. वहीं पिछले सत्र में रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद होने के बाद रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.30 पर तेजी से उभरा, जबकि भारतीय VIX में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जो अस्थिरता में कमी का संकेत है.

सबसे ज्यादा गिरे इन कंपनियों के शेयर

वहीं निफ्टी में ट्रेंट, सन फार्मा और इंफोसिस समेत कई शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 100 से अधिक अंकों की बढ़त के बावजूद चुनिंदा शेयरों में गिरावट देखी गई. ट्रेंट में 0.78 प्रतिशत, सन फार्मा में 0.46 प्रतिशत, ओएनजीसी में 0.30 प्रतिशत और इंफोसिस में 0.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026: सीएसके ने जीटी के खिलाफ टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, बदलाव के साथ उतरी हैं दोनों टीमें

अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। Thu, 21 May 2026 19:13:58 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra Debate: CM Suvendu Adhikari | Bakra Eid | Namaz On Roads | Mamata Banerjee | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:11:41+00:00

Aar Paar: विदेश यात्रा पर भड़की सियासत | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:14:15+00:00

Aar Paar: वैश्विक संकट से घिरी दुनिया | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:10:55+00:00

Abhishek Banerjee | Bulldozer Action | CM Suvendu | अभिषेक बनर्जी को1 दिन में मिले कितने नोटिस? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:11:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers