Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: शेयर बाजार ने भरी रफ्तार, सेंसेक्स में 550 अंक का उछाल, निफ्टी 23,800 के पार

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. गुरुवार (21 मई) को बाजार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई. इस दौरान सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया. जबकि निफ्टी50 भी ग्रीन जोन में कारोबार करता दिखा. बता दें कि गुरुवार को मजबूत वैश्विक संकेतों, अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव में नरमी और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरने के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल देखने को मिला.

सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 451.41 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़कर 75,769.80 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 148.40 अंक यानी 0.63 प्रतिशत उछाल के साथ 23,807.40 के स्तर पर पहुंच गया. फिलहाल बाजार का रुख सकारात्मक बना रहा, जिसमें 1,852 शेयरों में बढ़त और 459 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है.

इन शेयरों में दिखी तेजी

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में रियल एस्टेट, पूंजीगत वस्तुएं, सेवाएं और बिजली क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त देखी गई, जबकि व्यापक बाजारों में भी जोरदार तेजी रही. वहीं पिछले सत्र में रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद होने के बाद रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.30 पर तेजी से उभरा, जबकि भारतीय VIX में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जो अस्थिरता में कमी का संकेत है.

सबसे ज्यादा गिरे इन कंपनियों के शेयर

वहीं निफ्टी में ट्रेंट, सन फार्मा और इंफोसिस समेत कई शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 100 से अधिक अंकों की बढ़त के बावजूद चुनिंदा शेयरों में गिरावट देखी गई. ट्रेंट में 0.78 प्रतिशत, सन फार्मा में 0.46 प्रतिशत, ओएनजीसी में 0.30 प्रतिशत और इंफोसिस में 0.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

Continue reading on the app

Skanda Sashti 2026: अधिक मास की स्कंद षष्ठी व्रत आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Skanda Sashti 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. इस षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है. इस व्रत में भगवान शिव और पार्वती के पुत्र कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है. कार्तिकेय जी का एक नाम स्कंद भी है. कार्तिकेय जी को देवताओं का सेनापति माना जाता है. इस व्रत को करने से सभी मनोकमनाएं पूरी होती है. जीवन के सभी कष्ठ और परेशानियां दूर हो जाती हैं. संतान को दीर्घ आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके साथ ही शत्रु और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. ज्येष्ठ मास में इस बार दिव्य संयोग बन रहा है जब स्कंद षष्ठी व्रत अधिक मास में आ रहा है. इसलिए इस बार इसका महत्व अधिक हो गया है. आइए जानते हैं पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा और किस विधि से पूजा करनी चाहिए. 

स्कंद षष्ठी व्रत पूजा मुहूर्त (Skanda Sashti 2026 Puja Shubh Muhurat) 

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. 
अमृत काल- रात 08.47 बजे रात 10.17 बजे तक.
विजय मुहूर्त दोपहर 2:35 बजे से 3:29 बजे तक रहेगा.
गोधूलि मुहूर्त शाम 7:07 बजे से 7:28 बजे तक रहेगा.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.57 बजे तक दोपहर 12.49 बजे तक.

स्कंद षष्ठी व्रत पूजा विधि (Skanda Sashti 2026 Puja Vidhi) 

इस दिन सूर्योदय के समय स्नान कर व्रत का संकल्प लें. साफ सुथरे कपड़े पहनकर पूजा करें. पूजा स्थान को साफ कर गंगाजल से पवित्र करें. उत्तर-पूर्व दिशा में एक चौकी बिछाकर उसपर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. चौकी पर भगवान शिव-पार्वती और कार्तिकेय जी के चित्र की स्थापना करें. गंगाजल से सभी का अभिषेक करें. चंदन या रोली से टीका करें. चावल चढ़ाएं. लाल फूलों की माला से श्रंगार करें. मौसमी फल और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं. पूजा के बाद श्रद्धा-भक्ति से आरती करें. आरती के बाद ऊं स्कंदाय नमः मंत्र का जाप करें. ऊं कार्तिकेयाय नमः मंत्र का जाप करें. प्रज्ञावर्धन स्तोत्र का पाठ करें. स्कंद चालीसा का पाठ करें. अपनी सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण और गरीबों को दान करें.

स्कंद षष्ठी व्रत में न करें ये गलती

व्रत के दिन घर में कलेश करने से बचें.
क्रोध और गुस्सा करने से बचें.
मांस-मदिरा का सेवन न करें
प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन न करें.
अपने से बड़ों का अपमान न करें.
बाल और नाखून न काटें.
ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.

स्कंद षष्ठी व्रत का महत्व (Skanda Sashti 2026 Significance) 

शास्त्रों के अनुसार, हर महीने स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है. इस व्रत को रखने से भगवान शिव-पार्वती की कृपा के साथ कुमार कार्तिकेय जी की कृपा मिलती है. इनकी कृपा से संतान को दीर्घ आयु और आरोग्यता मिलती है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के सभी संकट और कष्ट समाप्त हो जाते हैं. जीवन में सुख-शांति आती है. मंगल से संबंधित दोष समाप्त हो जाते हैं. शत्रु और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है. आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: Varada Chaturthi 2026: अधिक मास की वरदा चतुर्थी आज, ऐसे करें गणेश जी की पूजा, जानें चंद्र दर्शन से जुड़े नियम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

चौके 50, छक्के 53... विराट कोहली को कड़ी टक्कर दे रहे वैभव सूर्यवंशी, 15 साल के बल्लेबाज का महारिकॉर्ड

Vaibhav sooryavanshi 103 boundries: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं. महज 13 मैचों में 50 चौके और 53 छक्के जड़कर उन्होंने कुल 103 बाउंड्रीज का आंकड़ा छू लिया है. इसके साथ ही वे एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 7वें स्थान पर आ गए हैं, जहां विराट कोहली शीर्ष पर हैं. यही नहीं, 200 से अधिक का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव ने अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. Thu, 21 May 2026 19:15:08 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra: तो इस बार बंगाल में बकरीद पर कुर्बानी नहीं? | #deshnahijhuknedenge | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T15:13:12+00:00

Aman Chopra Faiz Khan ने गाय के मुद्दे परHumayu Kabir की लगाई क्लास! Vande Mataram |Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T15:06:37+00:00

Aman Chopra: बंगाल में भी डेंटिंग- पेंटिंग शुरू | #deshnahijhuknedenge | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T15:08:28+00:00

Aman Chopra: "सबूत दो वरना FIR होगी, Bulldozer चलेगा" | Vande Mataram |Suvendu Adhikari |West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T15:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers