Responsive Scrollable Menu

गर्मी में राहत पाने के आसान तरीके : लू और धूप से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, और इन 3 फूड्स से रहें दूर

गर्मी में राहत पाने के आसान तरीके : लू और धूप से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, और इन 3 फूड्स से रहें दूर

Continue reading on the app

नीट केस- ₹5-50 लाख में पेपर बेचा, ब्लैंक चेक लिए:गारंटी में छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे; आरोपी कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज खोलने वाला था

नीट पेपर लीक मामले में CBI जांच में पता चला है कि गिरोह ने परिजनों की आर्थिक स्थिति देखकर 5 से 50 लाख रुपए तक में पेपर बेचा। बाकी रकम की गारंटी के लिए ब्लैंक चेक और छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे जाते थे। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महाराष्ट्र का कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। CBI जांच के मुताबिक, पेपर की कोई तय कीमत नहीं थी। सौदा हर परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर तय किया जाता था। पूरी रकम पहले नहीं ली जाती थी। सिर्फ टोकन मनी ली जाती थी। डील यह थी कि आंसर-की आने के बाद अगर यह साबित हो जाए कि दिया गया ‘क्वेश्चन बैंक’ असली पेपर से मेल खाता है, तब बाकी रकम ली जाएगी। हालांकि परीक्षा के बाद कई परिजनों ने पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि फिजिक्स के कुछ सवाल मेल नहीं खा रहे। कुछ ने आधी रकम दी और बाकी रिजल्ट के बाद देने की बात कही। खुलासे के वक्त भी पैसे वसूल रहा था गिरोह IB से इनपुट मिलने के बाद 8 मई की रात राजस्थान SOG ने कार्रवाई शुरू की। उस समय भी गिरोह खरीदारों से पैसे वसूलने में जुटा था। सीकर में पेपर खरीदने वाले एक छात्र से पूछताछ के दौरान उसी वक्त उसके पास पैसे मांगने के लिए दलाल का फोन आया। CBI ने पेपर खरीदने वाले छात्रों के यहां छापेमारी की, जहां यही पैटर्न सामने आया। लातूर में 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज की तैयारी केस में गिरफ्तार महाराष्ट्र के लातूर की RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। वहां बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था। CBI उसके फंडिंग स्रोत, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है। 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, एक की रिमांड बढ़ी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अब तक 10 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 6 महाराष्ट्र से आज नीट का री-एग्जाम होगा NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… नीट री-एग्जाम से पहले फेक टेलीग्राम चैनल्स पर एक्शन: शिक्षा मंत्री बोले- तुरंत ब्लॉक करें; पेपर लीक केस में 5 आरोपी जेल भेजे गए नीट यूजी के 21 जून को होने वाले री-एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वाले फर्जी टेलीग्राम चैनलों और ऑनलाइन नेटवर्क्स पर एक्शन लेने के निर्देश दिए। पूरी कॉपी पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हार्दिक पंड्या पर हुई कार्रवाई, BCCI ने इस वजह से लिया एक्शन

Hardik Pandya Fined: हार्दिक पंड्या पर दोहरी मार पड़ी है. टीम की हार के बाद उन्हें BCCI के लगाए जुर्माने का भी शिकार होना पड़ा है. पंड्या पर ये जुर्माना मैच के दौरान विकेट की बेल्स को गिराकर आक्रोश जताने के चलते लगा है. Thu, 21 May 2026 10:43:05 +0530

  Videos
See all

Neet UG Paper Leak Update: NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर High Level Meeting!Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:01+00:00

Bengal News | ‘कुर्बानी तो होगी ही...' गौकशी पर पाबंदी को लेकर Humayun Kabir का विस्फोटक बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:15:26+00:00

West Bengal Muslim Reservation: बंगाल में मुसलमानों पर सीएम सुवेंदु का बड़ा ऐलान! | Mamata |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:00:29+00:00

Greater Noida Deepika Nagar Case | 'उसका मोबाइल फोन कोई और ..' पिता का सन्न करने वाला खुलासा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers