Responsive Scrollable Menu

Cuba में Iran-Russia की एंट्री! 300 Drones से घिरा America, Trump प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमेरिका और क्यूबा के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने वॉशिंगटन की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी मीडिया संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन क्यूबा को संभावित सुरक्षा खतरे के रूप में देख रहा है। दावा किया गया है कि क्यूबा ने 300 से ज्यादा सैन्य ड्रोन हासिल कर लिए हैं और जरूरत पड़ने पर अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसी सूचनाएं मिली हैं जिनमें कहा गया है कि हवाना में अधिकारियों के बीच अमेरिकी सैन्य अड्डों और जहाजों को लेकर चर्चा हुई हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि तनाव बढ़ने की स्थिति में ग्वांतानामो बे स्थित अमेरिकी नौसेना अड्डे, समुद्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और फ्लोरिडा के की वेस्ट इलाके को संभावित निशाना बनाया जा सकता हैं।

बताया जा रहा है कि अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इतनी उन्नत ड्रोन तकनीक उसके बेहद करीब मौजूद हैं। गौरतलब है कि क्यूबा के रूस और ईरान के साथ लगातार मजबूत होते रक्षा संबंध भी अमेरिका के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हवाना में ईरानी सैन्य सलाहकारों की मौजूदगी को लेकर भी अमेरिकी एजेंसियां सतर्क हैं।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि जब ऐसी तकनीक अमेरिका की सीमा के इतने करीब पहुंच जाए और उसमें रूस, ईरान या अन्य संदिग्ध संगठनों की भूमिका दिखाई दे, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता हैं।

इसी बीच बढ़ते तनाव के माहौल में सीआईए प्रमुख जॉन रैटक्लिफ ने गुरुवार को क्यूबा का दौरा किया। उन्होंने क्यूबा के अधिकारियों को किसी भी तरह की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने हवाना से यह भी कहा कि अगर वह अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत चाहता है तो उसे अपनी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव करना होगा।

हालांकि क्यूबा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया हैं। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज परिला ने अमेरिका पर झूठा माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि क्यूबा किसी देश को धमकी नहीं देता और न ही युद्ध चाहता है।

ब्रूनो रोड्रिगेज परिला ने यह भी कहा कि क्यूबा को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अपनी सुरक्षा का अधिकार प्राप्त हैं और अगर किसी बाहरी हमले की स्थिति बनती है तो देश अपनी रक्षा करने के लिए तैयार रहेगा।

गौरतलब है कि अमेरिका और क्यूबा के रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। शीत युद्ध के दौर से ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सैन्य टकराव की स्थिति बनी रही हैं। हालांकि समय-समय पर रिश्तों में सुधार की कोशिशें भी हुईं, लेकिन हालिया घटनाओं ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच अविश्वास बढ़ा दिया है।

Continue reading on the app

mike smith dies: भारत के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, ईसीबी ने किया भावुक पोस्ट

mike smith death news: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और वारविकशायर काउंटी के दिग्गज क्रिकेटर माइक स्मिथ का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेले, जिनमें से 25 मैचों में कप्तानी की और 2278 रन बनाए. उन्होंने 1956 में रग्बी भी खेला था. वारविकशायर के लिए कप्तानी करते हुए उन्होंने अपने काउंटी करियर में करीब 40000 फर्स्ट-क्लास रन बनाए. क्रिकेट में उनके योगदान के लिए 1976 में उन्हें 'ओबीई' (OBE) से सम्मानित किया गया था.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Delhi Capitals से हार पर फूटा Riyan Parag का गुस्सा, कहा- 'ऐसी Fielding से Playoffs नहीं जीतेंगे'

आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा हैं। रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया हैं। हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश नजर आए और उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों को हार का जिम्मेदार बताया।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। टीम एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से रनगति धीमी पड़ गई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार पांच घरेलू हार के बाद आखिरकार अपने मैदान पर जीत दर्ज की।

मैच के बाद रियान पराग ने कहा कि उनकी टीम कम से कम 220 से 230 रन तक पहुंच सकती थी, लेकिन बल्लेबाज आखिरी ओवरों में मौके का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने माना कि टीम लगभग 20 से 30 रन पीछे रह गई।

रियान पराग ने गेंदबाजी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम के गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं डोनोवान फरेरा को गेंदबाजी देने के फैसले पर भी उन्होंने सफाई दी। पराग ने कहा कि सामने दो बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद थे और इसी रणनीति के तहत उन्होंने यह फैसला लिया था, लेकिन यह दांव सफल नहीं रहा।

हालांकि सबसे ज्यादा नाराजगी उन्होंने टीम की फील्डिंग को लेकर जताई। पराग ने साफ कहा कि राजस्थान रॉयल्स की फील्डिंग बेहद खराब रही और अगर टीम इसी तरह खेलती रही तो प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए हर विभाग में लगातार अच्छा प्रदर्शन जरूरी होता हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स इस सीजन कई मुकाबलों में अच्छी स्थिति में रहने के बावजूद मैच गंवा चुकी हैं। टीम की फील्डिंग और डेथ ओवर गेंदबाजी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 में अब तक केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया हैं। बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए आगामी मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

रियान पराग ने यह भी कहा कि अगर टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाती है तो उसकी जिम्मेदारी खुद खिलाड़ियों की होगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह टीम की अगुवाई इस तरह नहीं करना चाहते, लेकिन खिलाड़ियों को अब अपनी गलतियों से सीखना होगा।

जानकारों का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के पास अभी भी वापसी का मौका मौजूद हैं, लेकिन इसके लिए टीम को बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग और गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा।
Mon, 18 May 2026 21:34:45 +0530

  Videos
See all

HIV टेस्ट के बाद शादी, कपल का फैसला बना चर्चा का विषय | #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T16:46:41+00:00

Modi सरकार ने 3 से 4 सालों में नक्सल को खत्म किया-गृह मंत्री Amit Shah । Amit Shah in Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T16:35:08+00:00

संदूक खुलते ही निकली टुकड़ों में लाश, स्टेशन पर मचा हड़कंप | #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T16:47:21+00:00

AAJTAK 2 | IRAN-AMERICA में बढ़ा तनाव, फिर छिड़ेगी जंग? | AT2D #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T16:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers