Responsive Scrollable Menu

सीरियल किलर ने कैसे दहला दिया पूरा पूर्वांचल? ट्रेन से अस्पताल तक फैलाई दहशत, पढ़ें पूरी कहनी

पूर्वांचल में 48 घंटे के भीतर हुई 3 सनसनीखेज हत्याओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया. ट्रेन और अस्पताल को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम देने वाले एक कथित साइको किलर ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए. आरोपी ने पहले दो यात्रियों की गोली मारकर हत्या की और फिर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया. बाद में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन घटनाक्रम के रीक्रिएशन के दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई.

Continue reading on the app

मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ का प्रदर्शन:सैलरी बढ़ाने की मांग, एअर इंडिया और AI एक्सप्रेस की कई उड़ानें लेट

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिमिटेड (AIASL) कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वे सैलरी बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। इसका असर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स पर पड़ा। कई उड़ानें देरी से चलीं। हालांकि कंपनी ने प्रभावित फ्लाइट्स की संख्या नहीं बताई। AIASL एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम करती है। कंपनी यात्रियों की मदद, सामान लोडिंग और विमान तैयार करने जैसी सेवाएं देती है। यह सेवाएं एअर इंडिया समेत कई विदेशी एयरलाइंस को भी दी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेकऑफ से पहले काफी देर तक खड़ी रही। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें समय पर सही जानकारी भी नहीं दी गई। एयरक्राफ्ट के अंदर बैठे लोगों ने गर्मी और असुविधा की शिकायत की। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने गुस्सा जाहिर किया AIASL के CEO ने कहा- कर्मचारी काम पर लौटे एअर इंडिया ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के विरोध का असर उड़ानों पर पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है। यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए एयरपोर्ट टीम काम कर रही है। AIASL के CEO रामबाबू ने कहा कि कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रबंधन ने कर्मचारियों से उनकी मांगें लिखित में मांगीं। इसके बाद कर्मचारी वापस काम पर लौट गए। कर्मचारियों का पत्र कंपनी को मिल गया है। प्रबंधन सभी मांगों पर नियमों के अनुसार विचार करेगा। AIASL देश के 84 एयरपोर्ट्स पर सेवाएं देती है। कंपनी में करीब 20 हजार कर्मचारी काम करते हैं। AIASL रोज लगभग 650 उड़ानों को संभालती है। इनमें 35% अंतरराष्ट्रीय और 65% घरेलू उड़ानें शामिल हैं। कंपनी एअर इंडिया समूह के साथ कई विदेशी एयरलाइंस को भी सेवाएं देती है। इनमें फ्लायदुबई, सऊदिया, ओमान एअर और सलाम एअर शामिल हैं। ------------------------------- ये खबर भी पढ़े… वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल, अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने। इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर के साथ पाकिस्तानी कप्तान करेंगे खिलाड़ियों का सलेक्शन, ICC का बड़ा फैसला, जूरी में मिली जगह

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले 25 सालों के सबसे महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के सलेक्शन के लिए बनाई जूरी में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को शामिल किया है. इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर के साथ इरफान पठान, चेतेश्वर पुजारा और रवि शास्त्री को जगह दी गई है. Mon, 18 May 2026 23:04:12 +0530

  Videos
See all

CM Suvendu Adhikari | घुसपैठियों को CM सुवेंदु ने दी डिपोर्ट की ‘वॉर्निंग’! | #cmsuvendu #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T17:40:56+00:00

Twisha Sharma Death Case : ट्विशा शर्मा की सास ने बताया मौत का सच! | Noida | Indore | Police | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T17:45:21+00:00

CM Suvendu Adhikari | पत्थरबाजों को सबक सिखाएंगे CM सुवेंदु? | #cmsuvendu #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T17:45:07+00:00

News Ki Pathshala : PM Modi ने कर ली ऐसी डील जिससे सोच में पड़ जाएंगे Donald Trump ! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T17:42:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers