Noise Gaming Headphone: 50mm ड्राइवर और RGB लाइटिंग वाले गेमिंग हेडफोन लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेंगे 40 घंटे
Noise ने भारत में गेमिंग ऑडियो सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपना पहला डेडिकेटेड गेमिंग हेडफोन Clutch HP-P01 लॉन्च किया है। यह कंपनी की नई Clutch गेमिंग रेंज का हिस्सा है और मोबाइल, PC और कंसोल गेमर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। हेडफोन में 50mm ड्राइवर, 24ms लो-लेटेंसी वायरलेस कनेक्टिविटी, डिटैचेबल बूम माइक्रोफोन, 7.1 वर्चुअल सराउंड साउंड और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी लाइफ 40 घंटे तक बताई गई है। आइए अब इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स जानें।
Noise Clutch HP-P01 की कीमत और उपलब्धता
Noise Clutch HP-P01 की भारत में कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शुरू हो गई है। यह हेडफोन Black/Red, Purple/Gold और Grey/Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार इसकी डिलीवरी 27 अगस्त के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। Noise ने यह भी संकेत दिया है कि 2026 के दौरान Clutch रेंज के तहत कई और गेमिंग ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे।
50mm ड्राइवर के साथ 7.1 वर्चुअल सराउंड साउंड
Noise Clutch HP-P01 में 50mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है, जो 20Hz से 20kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट करता है। इसका इम्पीडेंस 32 ओम है, जबकि सेंसिटिविटी रेटिंग 120 ±2dB है। गेमर्स को स्टीरियो साउंड के साथ 7.1 वर्चुअल सराउंड साउंड का विकल्प मिलता है, जिसे जरूरत के हिसाब से ऑन या ऑफ किया जा सकता है। यह फीचर गेमिंग के दौरान दिशात्मक ऑडियो को बेहतर तरीके से समझने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़े-ः सिर्फ ₹1,100 में आए नए TWS Earbuds: फुल चार्ज पर चलेंगे 49 घंटे, मिलेगा 50dB ANC और कई खास फीचर्स
डिटैचेबल माइक्रोफोन और लो-लेटेंसी कनेक्टिविटी
वॉयस चैट और गेमिंग कम्युनिकेशन के लिए हेडफोन में डिटैचेबल कार्डियोइड बूम माइक्रोफोन दिया गया है। माइक्रोफोन 20Hz से 20kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज और -35 ±2dB की सेंसिटिविटी के साथ आता है। हेडफोन पर दिए गए ऑन-ईयर कंट्रोल से माइक्रोफोन को म्यूट भी किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के मामले में Noise Clutch HP-P01 में 2.4GHz वायरलेस, Bluetooth 6.0 और 3.5mm वायर्ड कनेक्शन का सपोर्ट मिलता है। इसमें कुल चार कनेक्शन मोड दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार वायरलेस कनेक्शन में 24ms की लो लेटेंसी मिलती है। यह PC और लैपटॉप के साथ PlayStation 4, PlayStation 5, Xbox कंसोल, Nintendo Switch और मोबाइल डिवाइस के साथ काम करता है।
40 घंटे तक की बैटरी और RGB लाइटिंग
Noise Clutch HP-P01 में 600mAh की बैटरी दी गई है। RGB लाइटिंग बंद रखने पर यह 40 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है, जबकि RGB लाइटिंग ऑन होने पर बैटरी लाइफ करीब 20 घंटे तक रह जाती है। हेडफोन को USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है और कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे लगते हैं।
मेटल फ्रेम और 7 RGB लाइटिंग मोड
हेडफोन का वजन करीब 300±5 ग्राम है। इसमें फुल-मेटल फ्रेम और फैब्रिक-कवर्ड ईयर कुशन दिए गए हैं। Noise का कहना है कि Clutch HP-P01 को ड्रॉप, टम्बल और वाइब्रेशन टेस्ट से गुजारा गया है। इसके अलावा हेडबैंड, स्लाइडर्स और क्लैम्प की भी ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग की गई है। गेमिंग लुक को बेहतर बनाने के लिए इसमें सात RGB लाइटिंग मोड दिए गए हैं। ऑन-ईयर कंट्रोल के जरिए यूजर्स माइक्रोफोन और दूसरे जरूरी फंक्शन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। डिटैचेबल माइक्रोफोन की वजह से गेमिंग के अलावा सामान्य म्यूजिक या वीडियो इस्तेमाल के दौरान इसे हटाया भी जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24








