Responsive Scrollable Menu

खंडवा में बारिश का दौर जारी, खोले गए भगवंत सागर बांध के 4 गेट, सुक्ता नदी उफान पर, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

खंडवा में मानसून का असर जोर शोर से दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 5.5 इंच यानी 138 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर हुई बारिश की वजह से नदी नालों का जल स्तर बढ़ चुका है। जिले के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से सुक्ता नदी उफान पर है। इसी बीच भगवंत सागर बांध के चार गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। इस वजह से नदी में पानी का जलस्तर और भी बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

खोले गए भगवंत सागर बांध के गेट

बारिश के कारण बांध का जलस्तर बढ़ रहा था। जिसे देखते हुए 12 अगस्त को सुबह 6:15 पर भगवंत सागर बांध के चार गेट खोले गए हैं। गेट नंबर 2, 3, 4 और 5 को खोला गया है। इनमें से तीन गेट एक एक मीटर और एक गेट आधा मीटर के करीब खोला गया है।

सुक्ता नदी में बढ़ा पानी

भगवंत सागर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सुक्ता नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। नदी किनारे बसे हुए इलाकों और निचले क्षेत्र में विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है। बारिश अभी भी जा रही है ऐसे में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन द्वारा लोगों से ये अपील की गई है कि वह उफनते हुए नदी नालों या पानी के तेज बहाव वाले पुल पुलिया पार करने की कोशिश ना करें। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को नदी नाले के पास जाने से मना किया गया है। बारिश के समय पानी का बहाव अचानक से बढ़ जाता है, ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

 

दिखी पुलिस की तत्परता

खंडवा जिले में बारिश की वजह से जिस तरह के हालात बने हुए हैं। उस वजह से पुल पुलिया से भी पानी तेज बहाव में बह रहा है। ऐसे में खंडवा पुलिस की तत्परता और अदम्य साहस की एक तस्वीर सामने आई है। यहां तीन पुलिया पर पानी के तेज बहाव में फंसे एक दंपति को मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र मंडलोई और आरक्षक राजू भंवरे ने बिना अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए पानी में उतरकर बचाया।

 

बता दें कि जिले में चिन्हित किए गए पुल पुलिया और जल भराव वाले स्थान पर लगातार पुलिस की टीम द्वारा भ्रमण कर नजर रखी जा रही है। जहां पानी का बहाव तेज है वहां बैरिकेडिंग कर परिवहन रोका गया है।

Continue reading on the app

  Sports

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ़ होने वाले पहले टेस्ट के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। यह मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। धनंजय डी सिल्वा को कप्तान बनाया गया है, जबकि कामिंदु मेंडिस उनके डिप्टी होंगे। साथ ही, यह सीरीज़ नौ साल में भारत का श्रीलंका का पहला टेस्ट दौरा होगा। श्रीलंका की टीम जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ़ मुश्किल नतीजों के बाद इस दौरे पर आ रही है। उन्हें एक पारी और 217 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे घरेलू हालात में टेस्ट की एक बड़ी टीम का सामना करने से पहले मेज़बान टीम के पास सुधार करने के लिए काफी काम है।
 

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट पिच से Television स्क्रीन तक, Rohit Sharma की नई 'Innings' का आगाज़!


गाले की स्पिन-फ्रेंडली पिच के हिसाब से टीम में कई विकल्प मौजूद हैं। स्पिन के लिए खास तौर पर प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस मुख्य खिलाड़ी हैं, जबकि कामिंदु भी गेंदबाज़ी का एक और विकल्प देते हैं। केशरा नुवांथा को भी टीम में शामिल किया गया है, जिससे पिच का जायज़ा लेने के बाद डी सिल्वा के पास और विकल्प होंगे। इस ग्रुप में चार तेज़ गेंदबाज़ भी शामिल हैं। असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका तेज़ गेंदबाज़ी का जिम्मा संभालेंगे। इससे चयनकर्ताओं को मैच के दौरान पिच के मिज़ाज के हिसाब से गेंदबाज़ी अटैक में बदलाव करने का मौका मिलेगा।

निरोशन डिकवेला स्पेशलिस्ट विकेटकीपर हैं, जबकि टीम में अनुभवी टेस्ट खिलाड़ियों और बड़ी भूमिका की तलाश कर रहे खिलाड़ियों का मिश्रण है। दिनेश चंडीमल बैटिंग ग्रुप को अनुभव देते हैं, और डिकवेला स्टंप्स के पीछे अपनी पकड़ बनाए रखते हैं। अगली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, पासिंदु सूरियाबंदारा और सोनल दिनुशा शामिल हैं। मिलान रत्नायके कप्तान के लिए उपलब्ध बॉलिंग विकल्पों को और मजबूत करते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: BCCI की पहल, Afghanistan क्रिकेट को मिला सहारा, Delhi में भारत के खिलाफ होंगे T20I मैच


यह सीरीज़ श्रीलंका को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज़ के ज़रिए WTC साइकल में अपनी स्थिति सुधारने का मौका देती है। सिर्फ़ दो टेस्ट होने के कारण, हर नतीजे का असर उनके पॉइंट्स और WTC फ़ाइनल में पहुँचने की उनकी उम्मीदों पर सीधे तौर पर पड़ सकता है। भारत के लिए भी यह सीरीज़ बहुत अहम है, क्योंकि वे भी WTC में अपनी रैंकिंग सुधारना चाहते हैं।

पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम - धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, केशारा नुवांथा, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, निरोशन डिकवेला, दिनेश चंडीमल, लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, मिलन रत्नायके
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 12 Aug 2026 15:19:36 +0530

  Videos
See all

Breaking News | नवभारत की खबर का असर! Gen-Alpha की मांग पर PWD ने भेजा प्रस्ताव | Hamirpur | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T10:14:08+00:00

FCRA Amendment Bill: FCRA संशोधन विधेयक JPC को भेजने का प्रस्ताव, लोकसभा में बड़ा फैसला | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T10:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers