Responsive Scrollable Menu

Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा लॉन्च: मिलेगी 90W चार्जिंग, 50MP कैमरा और कई दमदार फीचर्स

Motorola के नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में कंपनी ने इस डिवाइस को टीज किया है और इसका माइक्रोसाइट भी ऑनलाइन लाइव हो गया है। माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है और यह मौजूदा Edge 70 Pro से ऊपर का मॉडल होगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹38,999 थी। आइए अब जानते हैं कि ब्रांड इस अपकमिंग डिवाइस में क्या और बड़े बदलाव करने जा रहा है। देखिए पूरी डिटेल्स। 

Motorola Edge 70 Pro+ के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में 6.8-इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड Extreme LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह इसे एक अल्ट्रा-स्मूद और ब्राइट डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप-लेवल फोन बना सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 16GB RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

कैमरा सेटअप हो सकता है खास
कैमरा सेक्शन में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामि होगा। 

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

बैटरी और ड्यूरेबिलिटी
Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा, यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

भारत में कीमत और लॉन्च
लीक्स के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत भारत में लगभग ₹40,000 से ₹55,000 के बीच हो सकती है। रिपोर्ट्स का कहना है कि इसकी संभावित कीमत ₹49,999 हो सकती है। वहीं कहा जा रहा कि Motorola Edge 70 Pro+ को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

अगर ऐसा होता है, तो यह फोन Motorola के लिए प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है और इसका मुकाबला Vivo V70 सीरीज, OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे फोन्स से होगा।

 

Continue reading on the app

जिसके स्लोवर कटर बॉल के आगे शिवम दुबे को भी करना पड़ा डिफेंस, कौन है UP का ये गेंदबाज? बना CSK का घातक नेट बॉलर

Ghazipur Bowler Story: गाजीपुर की छोटी क्रिकेट अकादमी से निकलकर IPL की चमक तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन सहजानंद स्थित अकादमी में अभ्यास करने वाले अश्वनी राय ने यह कर दिखाया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नेट बॉलर के रूप में चुने गए अश्वनी आज बड़े खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा कर रहे हैं. खास बात यह है कि उनके स्लोअर वन, यॉर्कर और रिवर्स स्विंग ने बल्लेबाजों को खूब छकाया है. 

Continue reading on the app

  Sports

भारत की नई टेस्ट सीरीज का ऐलान, BCCI का फैंस को तोहफा

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज अगस्त में होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए हामी भर दी है. हालांकि अभी टेस्ट मैचों की डेट्स फाइनल नहीं हुई है. Mon, 18 May 2026 15:51:11 +0530

  Videos
See all

Delhi News : Delhi Metro में सफर कर CM Rekha Gupta ने दिया खास संदेश | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T10:41:55+00:00

PM Modi Oslo Norway Visi | ओस्लो में ऐतिहासिक स्वागत! प्रधानमंत्री मोदी का अनोखा अंदाज | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T10:41:15+00:00

Weather Update : दिल्ली से यूपी तक मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट! | Temperature | Weather | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T10:45:00+00:00

Greater Noida News : Deepika Nagar की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा! | Dowry Case | UP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T10:40:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers