छात्रों की बढ़ी मुश्किलें! एक ही दिन CUET यूजी और BCECE परीक्षा होने से स्टूडेंट्स परेशान, जानें किसे दें प्राथमिकता
देशभर में उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे बिहार के हजारों छात्र इन दिनों बड़ी दुविधा में हैं. इसकी वजह है कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2026 और बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा यानी BCECED 2026 की परीक्षा तिथियों का आपस में टकराना. दोनों जरूरी परीक्षाएं 30 मई 2026 को आयोजित की जानी हैं. ऐसे में जिन छात्रों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उनके सामने अब मुश्किल स्थिति बन गई है. छात्रों का कहना है कि एक ही दिन 2 परीक्षाएं होने से उन्हें मजबूरी में किसी एक परीक्षा को छोड़ना पड़ सकता है. इसका सीधा असर उनके करियर और भविष्य की योजनाओं पर पड़ सकता है. इसी वजह से छात्र परीक्षा की तारीख बदलने की मांग कर रहे हैं.
पहले NTA ने जारी किया CUET UG का शेड्यूल
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 5 मई 2026 को सीयूईटी यूजी परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया. एजेंसी ने बताया कि परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में कराई जाएगी. इसके साथ ही छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई. कई छात्रों को 30 मई की परीक्षा तिथि मिली, जिसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी उसी हिसाब से शुरू कर दी.
BCECED की घोषणा के बाद बढ़ी परेशानी
सीयूईटी यूजी की तारीखें जारी होने के कुछ दिनों बाद बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा यानी BCECED ने भी नया नोटिस जारी कर दिया था. परिषद ने खराब मौसम और तकनीकी समस्याओं के देखते हुए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई. इसके साथ ही परीक्षा कार्यक्रम की भी घोषणी की गई. परिषद के अनुसार, BCECED 2026 की परीक्षा 30 और 31 मई को आयोजित की जाएगी. यहीं से छात्रों की चिंता और बढ़ गई, क्योंकि 30 मई को पहले से ही CUET UG परीक्षा निर्धारित थी.
छात्रों के सामने खड़ा हुआ बड़ा सवाल
बिहार के बड़ी संख्या में छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए CUET UG परीक्षा देते हैं. वहीं तकनीकी, कृषि, फार्मेसी और मेडिकल से जुड़े राज्य स्तरीय कोर्स में दाखिले के लिए BCECED में शामिल होते हैं. अब दोनों परीक्षाओं की तारीख एक होने के कारण छात्रों के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. उन्हें तय करना होगा कि वे किस परीक्षा को प्राथमिकता दें. कई छात्रों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए बेहद जरूरी है. ऐसे में किसी एक को छोड़ना आसान नहीं है.
तारीख बदलने की उठी मांग
परीक्षा तिथि टकराने के बाद सोशल मीडिया पर छात्रों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. कई छात्र लगातार NTA और BCECED परिषद से परीक्षा तिथि बदलने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय विभिन्न परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान रखा जाना चाहिए. इससे छात्रों को मानसिक तनाव और असमंजस का सामना नहीं करना पड़ेगा.कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं किया गया तो हजारों अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
छात्रों को फैसले का इंतजार
फिलहाल दोनों परीक्षा एजेंसियों की ओर से तारीख बदलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में छात्र अब आगे आने वाले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि छात्रों की परेशानी को देखते हुए संबंधित एजेंसियां जल्द कोई समाधान निकाल सकती है. फिलहाल अभ्यार्थियों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: CBSE OSM Controversy: 12वीं छात्रों के लिए खुशखबरी, CBSE ने कम की आंसरशीट देखने की फीस, आधे से भी किया कम
भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीनना हुआ मुश्किल, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
IPL 2026 Purple Cap Update: आईपीएल 2026 में बल्लेबाज काफी हद तक गेंदबाजों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. ज्यादातर मैचों में 200 से अधिक का स्कोर बन रहा है और तो और ये स्कोर चेज भी हो रहा है. मगर, बल्लेबाजों के आतंक के बीच कुछ गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे अधिक विकेट झटके हैं. लिस्ट में टॉप पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके सिर पर इस वक्त पर्पल कैप सजी हुई है. इतना ही नहीं अब इस खिलाड़ी से पर्पल कैप छीनना किसी के लिए भी आसान नहीं रहने वाला है.
भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी है पर्पल कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है. नतीजन, पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है. आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 16.37 के औसत से 24 विकेट झटके हैं. भुवनेश्वर ने 7.70 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. भुवी से पर्पल कैप छीनना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि वह मैच में विकेटचटकाऊ गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके और दूसरे नंबर के गेंदबाज में 3 विकेटों का फांसला आ चुका है.
दूसरे नंबर पर हैं कगिसो रबाडा
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रबाडा ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 21.95 के औसत से 21 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.22 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
तीसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 22.52 के औसत से 19 विकेट झटके हैं.
चौथे नंबर पर हैं जोफ्रा आर्चर
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस पेसर ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 23.52 के औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.09 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
पांचवें नंबर पर हैं प्रिंस यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. प्रिंस ने इस सीजन खेले गए 12 मैचों की 12 पारियों में 24 के औसत से 16 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
| रैंक | गेंदबाज | टीम | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | भुवनेश्वर कुमार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 13 | 24 | 16.37 | 7.70 |
| 2 | कगिसो रबाडा | गुजरात टाइटंस | 13 | 21 | 21.95 | 9.22 |
| 3 | अंशुल कंबोज | चेन्नई सुपर किंग्स | 12 | 19 | 22.52 | 10.11 |
| 4 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 17 | 23.52 | 9.09 |
| 5 | प्रिंस यादव | लखनऊ सुपर जायंट्स | 12 | 16 | 24.00 | 8.53 |
ये भी पढ़ें: अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























