Responsive Scrollable Menu

भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीनना हुआ मुश्किल, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

IPL 2026 Purple Cap Update: आईपीएल 2026 में बल्लेबाज काफी हद तक गेंदबाजों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. ज्यादातर मैचों में 200 से अधिक का स्कोर बन रहा है और तो और ये स्कोर चेज भी हो रहा है. मगर, बल्लेबाजों के आतंक के बीच कुछ गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे अधिक विकेट झटके हैं. लिस्ट में टॉप पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके सिर पर इस वक्त पर्पल कैप सजी हुई है. इतना ही नहीं अब इस खिलाड़ी से पर्पल कैप छीनना किसी के लिए भी आसान नहीं रहने वाला है.

भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी है पर्पल कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है. नतीजन, पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है. आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 16.37 के औसत से 24 विकेट झटके हैं. भुवनेश्वर ने 7.70 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. भुवी से पर्पल कैप छीनना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि वह मैच में विकेटचटकाऊ गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके और दूसरे नंबर के गेंदबाज में 3 विकेटों का फांसला आ चुका है.

दूसरे नंबर पर हैं कगिसो रबाडा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रबाडा ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 21.95 के औसत से 21 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.22 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 22.52 के औसत से 19 विकेट झटके हैं.

चौथे नंबर पर हैं जोफ्रा आर्चर

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस पेसर ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 23.52 के औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.09 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

पांचवें नंबर पर हैं प्रिंस यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. प्रिंस ने इस सीजन खेले गए 12 मैचों की 12 पारियों में 24 के औसत से 16 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

रैंक गेंदबाज टीम मैच विकेट औसत इकोनॉमी
1 भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 24 16.37 7.70
2 कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस 13 21 21.95 9.22
3 अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स 12 19 22.52 10.11
4 जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 12 17 23.52 9.09
5 प्रिंस यादव लखनऊ सुपर जायंट्स 12 16 24.00 8.53

ये भी पढ़ें: अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग

Continue reading on the app

Tvisha Sharma Bhopal Death: भोपाल की ट्विशा शर्मा की आखिरी Instagram चैट आई सामने, आज पति की अग्रिम जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

Tvisha Sharma Bhopal Death: भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है। ट्विशा शर्मा केस में नए खुलासे हो रहे हैं। अब ट्विशा के आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आए हैं। ये चैट उन्होंने मौत से कुछ दिन पहले अपनी दोस्त मीनाक्षी को भेजे थे। चैट में ट्विशा ने अपनी दोस्त से शादी न करने की गुजारिश की थी। पुलिस अब इन मैसेज को जांच में शामिल कर रही है।

बता दें कि भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन परिजनों ने अब तक एम्स की मॉर्चुरी से शव नहीं लिया है। मॉर्चुरी में रखे-रखे शव डीकंपोज होने लगा है। भोपाल पुलिस आज कोर्ट में नोटिस देकर शव सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। वहीं आज ही मृतका के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई है।

आखिरी चैट- 'तुम मत फंसना'

मौत से कुछ दिन पहले ट्विशा ने दोस्त मीनाक्षी से अपना दर्द साझा किया। इंस्टाग्राम पर भेजे मैसेज में उसने लिखा, "मैं फंस गई हूं यार... तुम मत फंसना। अभी ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय पर कॉल करूंगी।"मीनाक्षी ने चिंता जताते हुए रिप्लाई किया, "मुझे तुम्हारी फिक्र हो रही है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"

यह भी पढ़ें: ‘हमारी आंखों के सामने हो रहा था फ्रॉड’, एक्ट्रेस ने बताया कैसे नकली क्राइम ब्रांच अफसर बनकर घर में घुसे स्कैमर्स

वॉट्सऐप चैट में थी परेशान

ट्विशा के इंस्टाग्राम चैट से साफ है कि वकील समर्थ सिंह से दिसंबर 2025 में शादी के बाद वह गहरे मानसिक और शारीरिक तनाव में थीं। इससे पहले मौत से सिर्फ 5 दिन पहले ट्विशा का अपने माता-पिता को भेजा आखिरी वॉट्सऐप चैट भी सामने आया था। ट्विशा ने लिखा था कि 'बहुत परेशान हूं, ये लोग बहुत घटिया हैं। शक करते हैं। समर्थ पूछता है किसका बच्चा है मेरे पेट में। मुझे आकर यहां से ले जाओ। ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे। 'इस चैट में ट्विशा ने ससुराल में हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की दास्तां बयां की थी।

आज पति की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

12 मई को ट्विशा का शव उसके ससुराल में मिला था। नोएडा की रहने वाली ट्विशा की शादी 5 महीने पहले ही भोपाल में हुई थी। भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित घर में वह फांसी के फंदे से लटकी मिली थी।आज मृतका के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। वहीं मौत के 7 दिन बाद भोपाल पुलिस आज कोर्ट में ट्विशा के शव के अंतिम संस्कार को लेकर नोटिस दे सकती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, BDS डॉक्टर निकला करोड़ों की प्रॉपर्टी ठगी का मास्टरमाइंड

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: यहां चूके तो खेल खत्म... वैभव सूर्यवंशी पर टिकी राजस्थान की किस्मत, क्या प्लेऑफ में करा पाएंगे एंट्री?

IPL 2026 RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स की स्थिति डावांडोल हो गई है. टीम को इस सीजन अपना 13वां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ खेलना है. राजस्थान के लिए ये मैच करो या मरो का है. लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. ऐसे में अगर राजस्थान को प्लेऑफ में जाना है तो फिर उसे दोनों जीत जरूरी है. Mon, 18 May 2026 13:47:00 +0530

  Videos
See all

पुलिस ट्रेनिंग अकेडमी की आड़ में लव जिहाद ! Chhatrapati Sambhajinagar | Love Jihad | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T08:35:00+00:00

Iran America War Update Live: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Netanyahu |Trump |World War |Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T08:33:27+00:00

Aparna Yadav Video: Prateek Yadav की अस्थियां विसर्जित होते ही फूट-फूट कर रोईं अपर्णा यादव | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T08:36:02+00:00

Greater Noida Dowry Case LIVE: 'ससुरालवाले मेरी बिटिया खा गए',ग्रेटर नोएडा में 'दहेज हत्या'! |Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T08:30:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers