Responsive Scrollable Menu

पेट्रोल-डीजल के संकट के वजह से IPL 2026 के मैच होंगे री-शेड्यूल? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब, क्या है पूरा मामला?

रविवार को आईपीएल 2026 के दौरान ऊर्जा खपत को लेकर सवाल उठने लगे हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के प्रमुख ब्रिजेश गोयल ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर आईपीएल को पुनर्निर्धारित (reschedule) करने की मांग की है. इस पर अब लीग चेयरमैन अरुण धूमल ने प्रतिक्रिया दी है

Continue reading on the app

Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा लॉन्च: मिलेगी 90W चार्जिंग, 50MP कैमरा और कई दमदार फीचर्स

Motorola के नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में कंपनी ने इस डिवाइस को टीज किया है और इसका माइक्रोसाइट भी ऑनलाइन लाइव हो गया है। माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है और यह मौजूदा Edge 70 Pro से ऊपर का मॉडल होगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹38,999 थी। आइए अब जानते हैं कि ब्रांड इस अपकमिंग डिवाइस में क्या और बड़े बदलाव करने जा रहा है। देखिए पूरी डिटेल्स। 

Motorola Edge 70 Pro+ के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में 6.8-इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड Extreme LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह इसे एक अल्ट्रा-स्मूद और ब्राइट डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप-लेवल फोन बना सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 16GB RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

कैमरा सेटअप हो सकता है खास
कैमरा सेक्शन में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामि होगा। 

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

बैटरी और ड्यूरेबिलिटी
Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा, यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

भारत में कीमत और लॉन्च
लीक्स के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत भारत में लगभग ₹40,000 से ₹55,000 के बीच हो सकती है। रिपोर्ट्स का कहना है कि इसकी संभावित कीमत ₹49,999 हो सकती है। वहीं कहा जा रहा कि Motorola Edge 70 Pro+ को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

अगर ऐसा होता है, तो यह फोन Motorola के लिए प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है और इसका मुकाबला Vivo V70 सीरीज, OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे फोन्स से होगा।

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs की रेस में बने रहने की आखिरी जंग, LSG के खिलाफ Rajasthan Royals की अग्निपरीक्षा

राजस्थान रॉयल्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में खेल के हर विभाग में सुधार करना होगा। रॉयल्स ने अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है और यहां होने वाला अंतिम मैच घरेलू टीम के लिए करो या मरो जैसा बन गया है। रॉयल्स इसके बाद लीग चरण के अपने अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस का सामना करेगा।

रॉयल्स को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ निचले क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की खराब प्रदर्शन के कारण हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उसकी फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही थी। रॉयल्स की टीम अच्छी शुरुआत के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर काफी हद तक निर्भर रही है, लेकिन इस युवा खिलाड़ी को दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है। ध्रुव जुरेल ने कुछ शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने कुछ धीमी पारी खेली जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे।

कप्तान रियान पराग ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह चाहेंगे कि उनकी टीम आखिरी पांच ओवरों में बल्लेबाजी में और अधिक सटीक प्रदर्शन करे। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अधिकतर टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही है और उन्होंने कई कैच छोड़े हैं। राजस्थान रॉयल्स भी इन टीमों में शामिल है जिसने कुछ अच्छे मौके गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद पराग ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में टीम के अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने पर निराशा व्यक्त की थी। पराग ने कहा, ‘‘फील्डिंग खराब थी। अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो हमें शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में नहीं होना चाहिए। अब अगर हम क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं तो यह हमारी गलती होगी किसी और की नहीं।’’

एलएसजी की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वह अब बिना किसी दबाव के खेल रही है जिसका नमूना पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत में देखने को मिला। उसे राजस्थान रॉयल्स के बाद अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना करना है। उसकी टीम इन दोनों टीमों के समीकरण बिगाड़ने के लिए प्रतिबद्ध होगी। बल्लेबाजी एलएसजी की सबसे कमजोर कड़ी रही है, लेकिन मिचेल मार्श ने सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम जीत हासिल करने में सफल रही। वह अपना इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखकर इस सत्र का सकारात्मक अंत करना चाहेगी।

टीम इस प्रकार हैं: राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, युध्दवीर चरक, रवि सिंह, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Mon, 18 May 2026 14:54:10 +0530

  Videos
See all

Breaking News : AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर छापेमारी... Delhi-Goa में बड़ी कार्रवाई! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T09:31:53+00:00

PM Modi को Sweden ने दिया सर्वोच्च सम्मान, स्वीडन और भारत में कई अहम समझौते भी हुए | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T09:33:38+00:00

Lakhimpur Khiri Accident: लखीमपुर में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T09:30:21+00:00

Nagpur के कामठी में तनाव, मंदिर के सामने गौवंश अवशेष मिलने से हड़कंप | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T09:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers