’50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर…’ ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए बहू की हत्या, मायकेवालों का आरोप-बेटी को छत से फेंका
ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की शादी के डेढ़ साल बाद संदिग्ध मौत, छत से फेंककर ली जान; पति और ससुर गिरफ्तार
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के लालच में एक और बेटी की बलि चढ़ गई. इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता का कहना है कि उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा गया और फिर तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है और मुख्य आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
यह पूरा मामला बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव से जुड़ा है. यहां के रहने वाले संजय ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी आपबीती सुनाई है. संजय ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी दीपिका की शादी बड़े ही अरमानों के साथ 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव के रहने वाले मनोज के बेटे ऋतिक से की थी. शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका के ससुराल वाले दिए गए दहेज से नाखुश रहने लगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















