यूपी में भीषण गर्मी को लेकर सीएम योगी ने प्रशासन को किया सजग, पेयजल और बिजली आपूर्ति पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सीएम योगी आदित्नाथ पहले ही प्रशासन को सतर्क कर दिया है. यूपी के प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है. सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को भीषण गर्मी को देखते हुए सजग रहने को कहा है. यह सतर्कता 19-21 मई तक सबसे अधिक रखने को कहा गया है.
अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौसम विभाग की ओर से दी गई प्रचंड गर्मी की चेतावनी को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. संवेदनशील जिलों में खासतौर से निगरानी रखने को कहा गया है. राज्य में सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. वरिष्ठ अधिकारी अस्पतालों, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर खास नजर बनाए हुए हैं.
सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि सभी जिलों के अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता को बनाकर रखने को लेकर एंबुलेंस को सक्रिय किया गया है. सार्वजनिक जगहों पर लोगों के पीने के पानी की व्यवस्था की जाए और बिजली आपूर्ति पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं . भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक के केस काफी बढ़ जाते हैं. सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज को लेकर पर्याप्त इंतजाम तय करने के निर्देश दिए हैं.
19 से 21 मई तक अधिक सजग रहने की जरूरत
सीएम योगी ने कहा कि 19 से 21 मई तक अधिक सजग रहने की जरूरत है. आम लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई ह. बच्चों और बुजुर्गों को खास ख्याल रखने को कहा गया है. लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने और धूप से बचने की अपील की गई है.
अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की कमी न हो
सीएम योगी ने कहा, सभी जिलों के अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने की आवश्यकता है. सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के पीने के पानी की व्यवस्था हो. बिजली आपूर्ति पर भी खास ध्यान देने के निर्देश हैं. भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक के केस काफी बढ़ जाते हैं. ऐसे में सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के असर वाले मरीजों के इलाज को लेकर पर्याप्त इंतजाम तय करने के निर्देश हैं.
तेल के बाद दुनिया का 'इंटरनेट शटडाउन' करने वाला है ईरान! नए प्लान से गूगल, मेटा और अमेजन में मचेगी तबाही? समझें पूरा खेल
Hormuz Digital Chokepoint: इस डिजिटल युद्ध का सबसे बड़ा खामियाजा भारत को भुगतना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का यूरोप और अमेरिका जाने वाला एक बहुत बड़ा इंटरनेट ट्रैफिक इसी खाड़ी क्षेत्र और लाल सागर के नीचे से गुजरने वाली केबल्स पर निर्भर करता है। अगर ईरान इन केबल्स के रखरखाव में अड़ंगा लगाता है, तो भारत में करोड़ों यूजर्स के लिए क्लाउड सर्विसेज, ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की रफ्तार सुस्त पड़ जाएगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol



















