दिल्ली-NCR से कानपुर का सफर होगा सिर्फ 4 घंटे का, नई रफ्तार देगा गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे
Noida Ghaziabad Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में एक और शानदार अध्याय जुड़ने जा रहा है. नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर के बीच बनने वाला नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे राज्य के पश्चिमी हिस्से को अवध क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक शहर कानपुर से सीधे जोड़ देगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित यह एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे शुरुआत में चार लेन का होगा, जिसे भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छह लेन तक भी बढ़ाया जा सकेगा. करीब 380 किलोमीटर लंबे इस शानदार प्रोजेक्ट पर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. इसके तैयार होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से कानपुर तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा. वर्तमान में इस दूरी को तय करने में 7 से 8 घंटे का लंबा समय लगता है, लेकिन इस नए मार्ग के खुल जाने से यह यात्रा सिमटकर महज 4 से 5 घंटे की रह जाएगी.
इन प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत गाजियाबाद और नोएडा के समानांतर गुजरने वाले नेशनल हाईवे नौ यानी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होगी. अपनी यात्रा के दौरान यह मार्ग उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों को कवर करेगा. गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर यह हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेगा. कानपुर पहुंचने के बाद इसे सीधे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा, जिससे नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के लिए राजधानी लखनऊ तक की निर्बाध यात्रा का सपना पूरी तरह साकार हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: अब हर बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव! कर्मचारी की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
अन्य प्रमुख एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट से मिलेगी बेहतरीन कनेक्टिविटी
भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे इस हाईवे की सबसे बड़ी खासियत इसके संपर्क मार्ग हैं. इसे जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा. सिकंदराबाद, बुलंदशहर और यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते हवाई अड्डे के यात्रियों को इस नए एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में काफी आसानी होगी. इसके अलावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज के पास इसे मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले विशाल गंगा एक्सप्रेसवे के साथ इंटरकनेक्ट किया जाएगा. इससे यात्रियों के लिए प्रयागराज और विंध्य एक्सप्रेसवे होते हुए बुंदेलखंड तक का सफर बेहद सुगम हो जाएगा. वहीं, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ने के कारण यह मार्ग आगे चलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी मिल जाएगा. इस तरह दिल्ली-एनसीआर का सीधा संपर्क गाजीपुर, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और गोरखपुर-शामली जैसे बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क से स्थापित हो जाएगा.
ट्रैफिक जाम से मुक्ति और औद्योगिक विकास को लगेगा पंख
इस बड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली-एनसीआर से कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को नेशनल हाईवे नौ पर लगने वाले भारी जाम से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी. इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का भारी दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा. अलीगढ़, बुलंदशहर और कानपुर जैसे बड़े औद्योगिक व व्यापारिक केंद्रों के बीच माल की आवाजाही पहले से कहीं अधिक तेज और सुलभ हो जाएगी. इस नए रास्ते के खुलने से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को भी बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा. कृषि उत्पादों, फूड प्रोसेसिंग केंद्रों और अनाज मंडियों की पहुंच आसान होने के साथ-साथ एक्सप्रेसवे के आसपास नए लॉजिस्टिक्स पार्क, कोल्ड स्टोरेज और आवासीय परियोजनाओं का तेजी से विकास होगा. फिलहाल इस महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए रूट अलाइनमेंट तय करके जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बहुत तेज गति से आगे बढ़ाई जा रही है.
ये भी पढ़ें: Kurla Landslide: मुंबई के कुर्ला में लैंडस्लाइड, अब तक 2 लोगों की मौत
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, खुफिया इनपुट के बाद देश भर में बढ़ाई गई चौकसी
रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे:गेम शो का फॉर्मेट, अक्टूबर में आ सकता है; हर एपिसोड में दो परिवार आएंगे
इंटरनेशनल T20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद, क्रिकेटर रोहित शर्मा जल्द ही एक टीवी शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे। ‘द रोहित शर्मा शो’ नाम का यह शो सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होगा। हाल ही में शो का एक टीजर आया है। सोनी ने अभी तक शो के फॉर्मेट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, सोनी के प्रीव्यू पेज पर इसे रियलिटी शो के तौर पर लिस्ट किया गया है। वहीं SportsYaari के मुताबिक यह शो अमेरिका के फेमस शो ‘फैमिली फ्यूड’ का भारतीय रूपांतरण होगा, जिसे स्टीव हार्वे होस्ट करते हैं। शो की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है यह क्विज शो नहीं, बल्कि गेम शो होगा, जिसमें दो परिवार हिस्सा लेंगे। इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है, जबकि शो अक्टूबर में ऑन एयर हो सकता है। रोहित इस प्रोजेक्ट पर करीब छह महीने काम करेंगे। इस दौरान हर हफ्ते एक एपिसोड प्रसारित किया जाएगा और शो फरवरी 2027 तक चल सकता है। इससे पहले मई में शो से जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें रोहित शर्मा अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान फैंस उनसे उनका मशहूर संवाद, 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा,' दोहराने की मांग करते हैं। फैंस की बार-बार की इस मांग से रोहित थोड़े असहज नजर आते हैं और वहां से चले जाते हैं। शो की यह झलक संकेत देती है कि दर्शकों को मैदान से बाहर रोहित का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में दिख चुके हैं भले ही रोहित टीवी शो में पहली बार काम करेंगे, लेकिन कैमरे के सामने वो कई सालों से आ रहे हैं। वे एडिडास, जियो, CEAT, थम्स अप, ओरल-बी, बॉर्नविटा, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और भारतपे जैसे बड़े ब्रांड्स के कॉमर्शियल्स में दिख चुके हैं। इसके अलावा, वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 2 बार नजर आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया और क्रिकेट से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर गौरतलब है कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में शामिल हैं। रोहित ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए, जिसमें 264 रन की पारी विश्व रिकॉर्ड है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने पांच शतक लगाए। वनडे क्रिकेट में रोहित अब तक 11,895 रन बना चुके हैं। कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को 2024 T20 वर्ल्ड कप जिताया। इसके बाद 29 जून 2024 को T20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। 67 टेस्ट में उन्होंने 4,301 रन बनाए। रोहित अभी वनडे खेल रहे हैं। 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर इतिहास रचा और लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बल्लेबाज बने। ---------------------- रोहित शर्मा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... रोहित बोले- बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा:रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स को किया खारिज; गिल बोले- टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं मेरा काम बल्ले से प्रदर्शन करना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के बाद से मुझे यही सिखाया गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब मैंने डेब्यू किया था, तब से बाहर शोर है और जब तक खेलूंगा, तब तक रहेगा। अगर बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा? यह बातें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने BCCI TV से बातचीत में कहते हुए अपने रिटायर्डमेंट की खबरों को खारिज कर दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









