Responsive Scrollable Menu

अब हर बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव! कर्मचारी की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Maternity Leave Rules: मैटरनिटी लीव पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक सरकारी महिला कर्मचारी को चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव देने से इनकार कर दिया. महिला की ओर से दलील दी गई थी कि उसने पहले मैटरनिटी लीव नहीं ली थी, इसलिए इस बार छुट्टी दी जानी चाहिए. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव का प्रावधान नहीं है. कोर्ट ने इसी आधार पर महिला की याचिका खारिज कर दी.

दरअसल, सरकारी कर्मचारी शशि कुमारी ने चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव न मिलने पर हाई कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने संभल के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के 19 जून के आदेश को चुनौती दी, जिसमें उनकी छुट्टी की मांग खारिज कर दी गई थी. शशि कुमारी ने कोर्ट से 6 महीने की मैटरनिटी लीव देने की मांग की थी. 

याचिका में दी गई ये दलील

शशि कुमारी की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने अपने पहले तीन बच्चों के जन्म के समय मैटरनिटी लीव नहीं ली थी. इसलिए इस बार उन्हें छुट्टी दी जानी चाहिए. उनके वकील ने अधिकारी के फैसले को गलत और मनमाना बताया. वहीं, राज्य सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि शशि कुमारी पहले ही मैटरनिटी लीव ले चुकी हैं. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाया.

सरकार ने दी ये दलील

राज्य सरकार ने कोर्ट में दलील दी कि मौजूदा नियमों के तहत शशि कुमारी को चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव नहीं दी जा सकती. सरकार के वकील ने कहा कि मामले में कोर्ट के हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है और याचिका खारिज की जानी चाहिए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस चौहान ने शशि कुमारी की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने भी माना कि इस मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है.

Continue reading on the app

देश में बारिश का कहर: MP में अगले 24 घंटे में 4 इंच बारिश, UP के 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी

मध्य और पूर्वी भारत में मानसून इस समय पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके चलते आने वाले घंटों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

MP के 5 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग के रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 4 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश के 11 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

भोपाल में तीसरे दिन भी स्कूल बंद
राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे दिन स्कूलों की छुट्टी रखी गई है। शहर में दो दिनों के दौरान 8.57 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं ब्यावरा में 9.02 इंच बारिश हुई है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

मुंबई में बारिश के बीच लैंडस्लाइड, 2 की मौत
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है। कुर्ला इलाके में बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना हुई। हादसे में दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

UP में 28 जिलों में बारिश, 16 में बाढ़ का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर यूपी की नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। राज्य की 10 नदियां उफान पर हैं।

गंगा में समाए 31 मकान, वाराणसी के घाट डूबे
फर्रुखाबाद में पिछले आठ दिनों के दौरान 31 मकान गंगा नदी में समा चुके हैं। वहीं वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

अगले 24 घंटे अहम
मौसम के मौजूदा सिस्टम को देखते हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है. Wed, 12 Aug 2026 09:29:46 +0530

  Videos
See all

Aaban Accident: आबान का भयानक एक्सीडेंट, देखें LIVE VIDEO | Road Accident | Atiq Ahmed | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:42:31+00:00

छात्रों के कैंप में रात को पुलिस की दस्तक! | Student Protest | Breaking News | Ranchi Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers