IND VS SL: श्रीलंका में सचिन और विराट ने जो किया, अब शुभमन गिल के पास है उसे दोहराने का मौका, बस करना होगा ये काम
IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 2 टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ये सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी अहम होगी, इसलिए भारतीय टीम हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. श्रीलंका दौरे पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें मेजबानों के खिलाफ बड़ी पारी खेलनी होगी.
शुभमन गिल के पास है एलीट लिस्ट में शामिल होने का मौका
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है. इस दौरे पर अगर शुभमन गिल शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह भारत के लिए श्रीलंका की सरजमीं पर शतक लगाने वाले महज तीसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे. इससे पहले ये कारनामा पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ही किया है.
आपको बता दें, भारत ने श्रीलंका की सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच 1985 में खेला था और तब से अब तक 7 भारतीय कप्तान वहां कप्तानी कर चुके हैं. मगर, शतक सिर्फ सचिन और विराट के बल्ले से ही आया है.
सचिन तेंदुलकर ने लगाए थे बैक टू बैक 2 शतक
श्रीलंका में बतौर भारतीय कप्तान सबसे पहले शतक लगाने का कारनामा 1997 में सचिन तेंदुलकर ने किया. सचिन ने कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 247 गेंदों का सामना किया, जिसमें 143 रनों की शतकीय पारी खेली थी. अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके लगाए. वहीं, फिर अगले ही मैच में सचिन ने फिर शतक जड़ा. इस बार उन्होंने 266 गेदों पर 129 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 छक्के शामिल रहे. हालांकि, ये दोनों ही मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे.
Colombo ???? Galle#TeamIndia have arrived for the #SLvIND Test series opener ???? pic.twitter.com/UXoo0gTzCv
— BCCI (@BCCI) August 12, 2026
विराट कोहली ने भी लगाई सेंचुरी
भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी श्रीलंका में मेजबान टीम के खिलाफ 2 बार शतक लगाए. सबसे पहले तो उन्होंने 2015 में गॉल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और 199 गेंदों पर 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके जड़े थे. हालांकि, विराट का शतक बेकार गया था, क्योंकि मेजबान टीम ने उस मैच को जीत लिया था. फिर 2017 में श्रीलंका दौरे पर विराट कोहली ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में फिर शतक लगाया. इस बार उन्होंने 136 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली.
Captain Gill and Coach Gambhir mapping out the plans for Sri Lanka. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 10, 2026
Watch #SLvIND 1st Test, from 15th August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/Rt8fqfR8dK
शुभमन गिल पर टिकी होंगी सबकी नजरें
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल अच्छे फॉर्म में हैं. हाल ही में इंजरी से लौटकर उन्होंने वॉर्म-अप मैच में बल्लेबाजी की, जहां 44 रनों की पारी खेली. ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में शुभमन पर सभी की नजरें होंगी.गिर अगर इस दौरे पर 31 रन बना लेते हैं, तो 3000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे और इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के सिर्फ 28वें खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके अलावा यदि वह 159 रन बनाते हैं, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में जो रूट को पीछे छोड़कर नंबर-1 बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: 'अटैक करने की आजादी दो...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की ऋषभ पंत की पैरवी, बोले- 'अटैक करते हुए आउट होना ठीक'
मल्लिका शेरावत पर फिदा हैं Tom Cruise? ‘द ट्रेटर्स 2’ में एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, बोलीं- पार्टी भी कर चुके हैं साथ
Mallika Sherawat on Tom Cruise: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. जल्द ही एक्ट्रेस करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ (The Traitors 2) में नजर आने वाली हैं. लेकिन शो के प्रीमियर से पहले ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस क्लिप में मल्लिका हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज को लेकर ऐसा दावा करती नजर आ रही हैं, जिसे सुनकर शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं. चलिए जानते हैं.
टॉम क्रूज को है मल्लिका पर क्रश?
वायरल क्लिप में ‘द ट्रेटर्स 2’ के कंटेस्टेंट और कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (Aaditya Kulshreshth) मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर सबको ही उन पर क्रश होता है. इस पर मल्लिका बेहद कॉन्फिडेंट अंदाज में जवाब देती हैं कि सबको उन पर ही क्रश होता है और फिर वो टॉम क्रूज का नाम लेती हैं. मल्लिका कहती हैं-‘टॉम क्रूज को आजकल मुझ पर क्रश है.' इस खुलासे से कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए और सोचने लगे कि कहीं मल्लिका मजाक तो नहीं कर रही हैं. फिर एक्ट्रेस सफाई देते हुए कहती हैं- 'झूठ नहीं बोल रही. मेरा फोन होता तो तुमको वीडियो दिखाती उसकी.'
Mallika Sherawat claiming Tom Cruise has a crush on her is next level delusion. ????
— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) August 11, 2026
If Tom Cruise is sending her snaps then Ryan Gosling is literally texting me right now to hang out.
The only Mission Impossible here is getting us to believe this story. ???? pic.twitter.com/B2PxKRWv2z
साथ में पार्टी कर चुके हैं मल्लिका-टॉम
इसके बाद बातचीत में आगे बाकी कंटेस्टेंट्स मल्लिका से पूछने लगते हैं कि आखिर किस तरह के वीडियो टॉम उन्हें भेजते हैं, स्नैप भेज रहे हैं क्या? तो मल्लिका ने बताया कि टॉम उनकी साथ में की हुई पार्टी की वीडियो भेजते हैं. फिर जब एक कंटेस्टेंट ने पूछा, 'वो कूल आदमी है ना?' तो मल्लिका ने जवाब दिया, 'वो ‘फैब्युलस’ हैं.' बता दें, एक तरफ जहां मल्लिका का ये दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, वहीं टॉम क्रूज की तरफ से इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान की 'आवारापन 2', एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?
क्या मल्लिका ने टॉम क्रूज संग किया काम?
मल्लिका शेरावत का हॉलीवुड से पुराना कनेक्शन जरूर रहा है, लेकिन उन्होंने टॉम क्रूज के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है. मल्लिका ने हॉलीवुड में ‘Hisss’ जैसी फिल्मों में काम किया था, जिसमें उनके साथ इरफान खान नजर आए थे. वहीं, टॉम क्रूज के साथ उनका नाम पहले भी इंटरनेट और एंटरटेनमेंट मीडिया में चर्चा में आ चुका है. सालों पहले मल्लिका के एक वीडियो को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें उनसे टॉम क्रूज और जॉनी डेप जैसे हॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम करने की खबरों पर सवाल किया गया था. उस वक्त भी उन्होंने इस तरह की बातों पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी थी.
‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका का दिखेगा बेबाक अंदाज
मल्लिका के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें आखिरी बार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था. वहीं, अब मल्लिका ‘द ट्रेटर्स 2’ के जरिए रियलिटी शो की दुनिया में एंट्री कर रही हैं. शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और इसमें कुल 21 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. इनमें मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक मल्हान समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं. शो का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: आयुष्मान -सारा अली की ‘उड़ता तीर’ पोस्टपोन, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का कलेक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











