Responsive Scrollable Menu

क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

8 जुलाई 2026 जगह तुर्की का अंकारा और नजारा इस वीडियो में नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने आधिकारिक जहाज एयरफोर्स वन में चढ़ रहे हैं। अगले कुछ मिनट में जो हुआ वो अब तक यानी करीब एक महीने से टॉप सीक्रेट था।  ट्रंप जहाज के बाई तरफ के दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। बाहर के कैमरों ने यह दर्ज किया। पत्रकारों ने भी बताया कि ट्रंप इसी विमान से पहले ब्रिटेन जाएंगे फिर वहां प्लेन बदलेंगे। एक अन्य विमान से अमेरिका जाएंगे। उसी लग्जरी प्लेन 7478 से जो क़तर ने उन्हें गिफ्ट किया। ट्रंप ने सफेद नीले प्लेन से सफर किया ही नहीं। वो विमान में आगे से चढ़े और फौरन बाद पीछे से उतर गए। सबसे छिप कर। कैटरिंग ट्रक से जहाज में खाना पहुंचाया जाता है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस इसी कैटरिंग वैन में ट्रंप को छिपाकर दूसरे जहाज की तरफ ले गई। यह C32 ए विमान उस दिन अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेक्सेथ को ले जा रहा था और मेन एयरफोर्स वन के पास ही खड़ा था। इस जहाज से ट्रंप पहुंचे ब्रिटेन। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

अमेरिकी राष्ट्रपति के प्लेन में वाइट हाउस कवर कर रहे बहुत से पत्रकार भी चलते हैं। उन्हें भी सीक्रेट सर्विस ने झांसा दिया। 8 जुलाई को जब एयरफोर्स वन अंकारा से उड़ा तो उसमें सवार पत्रकार और वाइट हाउस स्टाफ को लगा कि ट्रंप भी उसी प्लेन में है क्योंकि ट्रंप को उतारते हुए उनकी आंखों में धूल झोंकी गई थी।  एयरफोर्स वन के दाहिनी साइड पत्रकारों को बिठाया जाता है। इसी तरफ से ट्रंप को ले जाया जाना था। तो पत्रकारों से कहा गया कि वह अपनी तरफ की खिड़कियां बंद कर लें। पूरे रास्ते किसी को भी नहीं बताया गया कि ट्रंप तुर्की से ब्रिटेन के सफर में उनके साथ नहीं है। मिड एयर भी यह जाहिर नहीं होने दिया गया कि ट्रंप कहां सफर कर रहे हैं। एक एयरबेस पर विमान उतरा। चुपचाप ट्रंप को उस विमान में लाया गया। फिर वो कैमरों के सामने उससे नीचे उतरे। क़तर के डोनेट किए गए प्लेन में बैठे और वाशिंगटन डीसी उड़ गए। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump और PM Modi आपस में सुलझा लेंगे रूसी तेल शुल्क विवाद, नवारो ने जताया भरोसा

पत्रकार जब ट्रंप से पूछते हैं क्या सुरक्षा की कोई चिंता थी? ट्रंप कहते हैं नहीं ऐसा नहीं। ऐसा क्यों होगा? पत्रकार पूछते हैं क्या आपको पता है कि हमारी खिड़कियां क्यों बंद करवाई गई? ट्रंप कहते हैं हां शायद इसलिए हुआ कि आप ऐसी फ्लाइट में हैं जिस पर जोखिम हो सकता है और इस जगह घटिया लोगों से डील करना पड़ता है। पत्रकारों का सवाल क्या आपको ईरान की ओर से एयरफोर्स वन के खिलाफ किसी विश्वसनीय खतरे की जानकारी थी? ट्रंप बोलते हैं मुझे हर समय खतरा रहता है। आपसे पहले मैं उनकी सूची में नंबर एक पर हूं। लेकिन अगर मैं गया तो आप भी गए। न्यूयॉर्क टाइम्स और सीबीएस न्यूज़ ने जुलाई में एक खबर चलाई कि अमेरिकी इंटेलिजेंस को ट्रंप के लिए डर लग रहा है। उन्हें लगता है ट्रंप या उनके विमान पर खास तरह का खतरा हो सकता है। इसके चलते ट्रंप की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी भी बरती जाने लगी।

Continue reading on the app

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अप्रैल-जुलाई में निर्यात करीब 15 प्रतिशत बढ़ा: गोयल

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अप्रैल-जुलाई में निर्यात करीब 15 प्रतिशत बढ़ा: गोयल

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट पिच से Television स्क्रीन तक, Rohit Sharma की नई 'Innings' का आगाज़!

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब टेलीविज़न की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न 'द रोहित शर्मा शो' लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह शो सोनी लिव (Sony LIV) पर भी उपलब्ध होगा, हालांकि ब्रॉडकास्टर ने इसे एक रियलिटी शो बताने के अलावा इसके फॉर्मेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब वनडे क्रिकेट में रोहित के भविष्य पर चर्चा चल रही है। 39 साल के रोहित पहले ही T20I और टेस्ट क्रिकेट से हट चुके हैं, लेकिन वनडे के लिए उपलब्ध हैं। इससे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की योजनाओं में उनकी जगह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। 
 

इसे भी पढ़ें: Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा


इसके अलावा, यह अनुभवी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। इस बीच, इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सीरीज़ के दौरान उनके वनडे करियर को लेकर सवाल और तेज़ हो गए। कार्डिफ़ में खेले गए दूसरे मैच में साधारण प्रदर्शन के बाद, ऐसी अटकलें लगने लगीं कि लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे राष्ट्रीय टीम के लिए उनका आखिरी मैच हो सकता है। इसके बजाय, रोहित ने लॉर्ड्स में 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर ज़बरदस्त जवाब दिया। भारत 388 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका और 27 रनों से हार गया, जिससे इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीत ली। हालाँकि, उनके शतक ने उनके इंटरनेशनल भविष्य को लेकर चल रही चर्चा को खत्म करने के बजाय उसे और हवा दी।

मैच के बाद, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी साफ़ किया कि इन सभी चर्चाओं में कोई दम नहीं है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि रोहित वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। पिछले कुछ सालों में, कई क्रिकेटर नेशनल टेलीविज़न पर रियलिटी शो में नज़र आए हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम एस. श्रीसंत का है, जिन्होंने 2008 में 'एक खिलाड़ी एक हसीना' और 2014 में 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था। इसके अलावा, केरल के इस पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी भाग लिया था।
 

इसे भी पढ़ें: BCCI की पहल, Afghanistan क्रिकेट को मिला सहारा, Delhi में भारत के खिलाफ होंगे T20I मैच


'बिग बॉस' की बात करें तो नवजोत सिद्धू और विनोद कांबली जैसे खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए थे। यहाँ तक कि ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स भी 2011 में 'बिग बॉस' हाउस का हिस्सा बने थे। 2026 में, दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली 'बिग बॉस' परिवार का हिस्सा बने, क्योंकि वे इस नेशनल शो के बंगाली वर्ज़न को होस्ट करने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर, 'झलक दिखला जा' में भी कई दिग्गज क्रिकेटर परफॉर्म करते नज़र आए हैं। मोहिंदर अमरनाथ, अजय जडेजा, सनथ जयसूर्या और इरफ़ान पठान जैसे खिलाड़ी इस शो का हिस्सा रहे हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Wed, 12 Aug 2026 14:28:29 +0530

  Videos
See all

मुंबई में बड़ा हादसा.. कुर्ला लैंडस्लाइड में 6 की मौत, Rescue Operation जारी | Mumbai Landslide #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T09:45:39+00:00

हरियाली अमावस्या पर Bhopal में गूंजा हर-हर महादेव! पौधरोपण का भी चला अभियान | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T09:43:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers