बाइक टैक्सी पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा वार! Ola-Uber-Rapido ऐप हटाने का आदेश, जानें क्यों लिया गया यह फैसला
अगर आप रोज ऑफिस जाने या ट्रैफिक से बचने के लिए बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. महाराष्ट्र सरकार ने ओला (Ola), ऊबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) जैसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. राज्य के साइबर विभाग ने गूगल (Google) और एप्पल (Apple) को नोटिस भेजकर इन ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है. यह कार्रवाई खास तौर पर बाइक टैक्सी सेवाओं को लेकर की गई है. आइए जानते हैं कि सरकार ने आखिर ये फैसला क्यों लिया और इसके मायने क्या हैं?
क्यों लिया गया यह फैसला?
महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि ये कंपनियां राज्य में बिना जरूरी अनुमति और नियमों का पालन किए बाइक टैक्सी सेवाएं चला रही हैं. सरकार के मुताबिक, यह सेवाएं मौजूदा कानून और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करती हैं. 15 मई को महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी किया गया. इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(बी) का हवाला दिया गया है. नोटिस में गूगल और एप्पल से कहा गया है कि वे ओला, ऊबर और रैपिडो के ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से हटाएं या निष्क्रिय करें.
परिवहन मंत्री के पत्र के बाद बढ़ी कार्रवाई
इस पूरे मामले की शुरुआत 12 मई को हुई, जब महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने साइबर विभाग को पत्र लिखकर अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके बाद साइबर विभाग ने तुरंत कदम उठाया.
महाराष्ट्रात ओला, उबर आणि रॅपिडोच्या सर्व सेवा पूर्णपणे बंद करण्यात आल्याचा सोशल मीडियावरील दावा दिशाभूल करणारा आहे. #FactCheck #DGIPRFactCheck
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) May 15, 2026
राज्यात बेकायदेशीरपणे सुरू असलेल्या अनधिकृत बाईक टॅक्सी सेवांविरोधात परिवहन विभागाने कठोर भूमिका घेतली आहे. #ओला, #उबर आणि #रॅपिडो… pic.twitter.com/69jjCPbNbc
यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
सरकार ने नोटिस में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है. विभाग का कहना है कि इन सेवाओं में ड्राइवरों की सही जांच नहीं होती, बीमा सुरक्षा कमजोर है और महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं हैं. इसके अलावा आपातकालीन सहायता प्रणाली को भी कमजोर बताया गया है. नोटिस में हाल ही में हुई एक दुखद घटना का भी जिक्र किया गया है, जिसमें एक महिला की मौत कथित तौर पर बाइक टैक्सी सेवा से जुड़ी घटना में हुई थी. इस मामले में आपराधिक केस भी दर्ज किया गया है. सरकार का दावा है कि राज्यभर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.
बाकी सेवाएं रहेंगी जारी
हालांकि सरकार की यह कार्रवाई सिर्फ बाइक टैक्सी सेवाओं को लेकर है. ओला, ऊबर और रैपिडो की कैब, ऑटो और फूड डिलीवरी जैसी दूसरी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी. लेकिन अगर कंपनियां सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करतीं, तो उनके खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- Nida Khan Arrested: नासिक धर्म परिवर्तन यौन शोषण केस में बड़ी कामयाबी, निदा खान गिरफ्तार
Skin Care Tips: बिना पार्लर खर्च मिलेगा चमकता चेहरा! अपनाएं निखार बढ़ाने के 6 घरेलू तरीके
Skin Care Tips: धूल, धूप, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। कई लोग ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार इनका असर ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता। ऐसे में घरेलू उपाय त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में मदद कर सकते हैं।
खास बात यह है कि घर में मौजूद कुछ आसान चीजें जैसे एलोवेरा, गुलाब जल, हल्दी और शहद त्वचा को हेल्दी और फ्रेश बनाए रखने में काफी कारगर मानी जाती हैं। नियमित रूप से इनका सही तरीके से इस्तेमाल करने पर चेहरे की चमक बढ़ सकती है।
चेहरे का निखार बढ़ाने के 6 घरेलू तरीके
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ताजा एलोवेरा जेल को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा फ्रेश और मुलायम महसूस हो सकती है।
गुलाब जल का इस्तेमाल करें
गुलाब जल प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और तरोताजा महसूस होती है। गर्मियों में गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने में भी मदद करता है।
हल्दी और बेसन का फेस पैक
एक चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी और थोड़ा दही मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और सूखने के बाद धो लें। यह त्वचा की गंदगी हटाने और रंगत निखारने में मदद कर सकता है।
शहद से करें मसाज
शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। चेहरे पर हल्के हाथों से शहद की मसाज करने से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आ सकती है। इसे 10 मिनट बाद धो लें।
खीरे का रस लगाएं
खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। खीरे का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा फ्रेश महसूस होती है और टैनिंग कम करने में मदद मिल सकती है। गर्मियों में यह उपाय काफी फायदेमंद माना जाता है।
पर्याप्त पानी पिएं
चेहरे की चमक सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने से भी आती है। दिनभर पर्याप्त पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा हेल्दी दिखता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
चेहरे पर किसी भी घरेलू चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है या एलर्जी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा। साथ ही पर्याप्त नींद और हेल्दी डाइट भी जरूरी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi






















