Responsive Scrollable Menu

बरेलीः शादीशुदा प्रेमिका ने बात करना बंद किया तो प्रेमी ने पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

बरेली, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी से बात करना बंद किया तो उसने क्रोधित होकर खतरनाक कदम उठाया। प्रेमी ने शनिवार की सुबह प्रेमिका के घर जाकर उस पर एसिड फेंक दिया। इससे प्रेमिका के पति व बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

पहले आदित्य धर को चोर कहा, अब मांगी माफी:धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चुराने के आरोप लगाए थे, मानहानि केस में कोर्ट ने डायरेक्टर के पक्ष में फैसला दिया

धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट चोरी का विवाद अब खत्म हो गया है। मानहानि का केस करने के बाद आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाने वाले संतोष कुमार अब माफी मांग ली है। जबकि अप्रैल में उन्होंने दावा किया था कि आदित्य धर ने उनकी लिखी स्क्रिप्ट चुराकर फिल्म बनाई। 30 मार्च को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संतोष कुमार ने आदित्य धर को चोर कहा और स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद आदित्य धर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में संतोष कुमार के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की। हाल ही में हुई सुनवाई में आदित्य धर का केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट डॉ. बिरेंद्र सराफ ने कोर्ट में कहा कि अगर संतोष कुमार ये आश्वासन देते हैं कि वो भविष्य में इस तरह की कोई मानहानिकारक टिप्पणी नहीं करेंगे, तो वो ये मामला सुलझाने के लिए तैयार हैं। इस पर संतोष कुमार के वकील ने बिना शर्त माफी पेश की और आश्वासन दिया कि अब आदित्य धर के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया जाएगा। माफी मांगे जाने के बाद आदित्य धर ने मानहानि और हर्जाने की मांग आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। अदालत ने संतोष कुमार की माफी स्वीकार कर मामला खारिज कर दिया है। क्या था संतोष कुमार का पिछला दावा संतोष कुमार ने मार्च में रखी प्रेस कॉन्प्रेंस में दावा किया कि धुरंधर की स्क्रिप्ट उन्होंने लिखी थी, लेकिन बाद में आदित्य दर ने उस कहानी पर धुरंधर 2 बना दी। उन्होंने कहा, ‘आप सबने देखा होगा कि फिल्म बहुत अच्छी चल रही है। ये मूवी देखने के बाद मुझे पता चला कि ये मेरी स्क्रिप्ट है। मेरी कहानी है। मैंने इसे बहुत मेहनत से किया था। 2023 में मैंने यहां आकर बहुत सारी कंपनियों को स्टोरी नरेट की थी। मुझे कहा गया था कि अगर आपको बड़ा एक्टर चाहिए, तो बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी लेकर आओ। मैं सोनी के पास गया, जी के पास गया, टी-सीरीज के पास गया, धर्मा प्रोडक्शन के पास गया।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए आदित्य रॉय कपूर चाहिए था। मैंने बहुत कोशिश की। मैंने बहुत डायरेक्टर्स को स्क्रिप्ट भेजी। मैं स्क्रीनराइटर एसोसिएशन का हिस्सा था, मैंने वहां भी स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाई है, नवंबर 2023 में। मेरे पास सारे सबूत हैं। मेरे पास तस्वीरें हैं, स्क्रिप्ट हैं, स्केच हैं। मैं इस फिल्म के खिलाफ केस कर रहा हूं। फिल्म अच्छी है, लेकिन उन लोगों ने मेरे काम का दुरुपयोग किया है। फिल्म सिनेमा एंटरटेनमेंट थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बना दिया।’

Continue reading on the app

  Sports

सुनील नरेन का अनूठा डबल, आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले ओवरसीज खिलाड़ी बने

Sunil Narine IPL Record: सुनील नरेन ने आईपीएल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड नाम कर लिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिए. वह आईपीएल और केकेआर दोनों के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. Sat, 16 May 2026 22:55:20 +0530

  Videos
See all

NEET Paper Leak: NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली मास्टरमाइंड! बड़ी गिरफ्तारी | NEET Exam Scam 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T19:00:10+00:00

Who are the Labour leadership hopefuls? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T19:30:05+00:00

Tejashwi Yadav On Petrol-Diesel: 'बैलगाड़ी के दौर में ले जाना चाहती है सरकार..' #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T18:51:08+00:00

Tejashwi Yadav News: 'बिहार का खजाना खाली..' #shorts #ytshorts #tejashwiyadav #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T18:52:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers