Responsive Scrollable Menu

Hybrid Sedan: होंडा की नेक्स्ट जनरेशन हाइब्रिड सेडान पेश, जानें एडवांस फीचर्स और माइलेज

Hybrid Sedan: होंडा ने जापान में आयोजित 2026 ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी अगली पीढ़ी की हाइब्रिड सेडान का प्रोटोटाइप पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह नई सेडान पूरी तरह नए हाइब्रिड सिस्टम और आधुनिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसे 2030 तक उत्तरी अमेरिका के बाजारों में लॉन्च किए जाने की संभावना है। नई तकनीक और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के साथ Honda की यह नई सेडान भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

नया हाइब्रिड सिस्टम और ज्यादा माइलेज
होंडा के अनुसार, 2027 से आने वाले उसके नए मॉडल्स में नई पीढ़ी का ट्विन-मोटर हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस नई तकनीक से इंजन की कार्यक्षमता बेहतर होगी और माइलेज में 10 प्रतिशत से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही, सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग लागत में करीब 30 प्रतिशत तक की कमी आएगी। नई इलेक्ट्रिक AWD यूनिट को भी खास तौर पर विकसित किया गया है, जो मोटर कंट्रोल को ज्यादा सटीक बनाकर ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाएगी।

मिलेगी नई ADAS तकनीक
होंडा ने जानकारी दी है कि 2028 से उसके हाइब्रिड मॉडलों में कंपनी द्वारा विकसित अगली पीढ़ी की ADAS तकनीक दी जाएगी। यह सिस्टम ड्राइवर द्वारा नेविगेशन में डाले गए रूट के आधार पर एक्सप्रेसवे और सामान्य सड़कों पर एक्सीलरेशन और स्टीयरिंग को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद करेगा।

स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम लुक
नई हाइब्रिड सेडान का डिजाइन फास्टबैक स्टाइल में तैयार किया गया है, जो काफी हद तक Accord से प्रेरित दिखाई देता है। इसके फ्रंट में स्प्लिट LED हेडलाइट्स, बड़ी एयर इनलेट्स और नया Honda लोगो दिया गया है। साइड प्रोफाइल में स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, स्लोपिंग रूफलाइन और उभरे हुए व्हील आर्च दिए गए हैं।

भारत में क्या होगा लॉन्च?
हालांकि इस नई हाइब्रिड सेडान के भारत आने की संभावना कम है, लेकिन Honda India 2028 तक नई Compact SUV और मिडसाइज SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2030 तक भारतीय बाजार में 10 नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है, जिनमें 7 SUVs शामिल होंगी।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Electric 3 Wheeler: नेपाल में लॉन्च हुआ TVS King EV MAX इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, जानें रेंज और फीचर

Electric 3 Wheeler: टीवीएस मोटर ने नेपाल के बाजार में नया कनेक्टेड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर TVS King EV MAX लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक ऑटो को खासतौर पर शहरी यात्रा और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया है। दमदार रेंज, तेज चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया गया यह मॉडल नेपाल के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बड़ा विकल्प माना जा रहा है।

एक चार्ज में 179KM की रेंज
TVS King EV MAX को फुल चार्ज करने पर 179 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक ऑटो कम खर्च में बेहतर यात्रा अनुभव देने में सक्षम होगा। चार्जिंग की बात करें तो यह वाहन केवल 2 घंटे 15 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है, जबकि पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 3.5 घंटे का समय लगता है।

दमदार मोटर और तीन ड्राइव मोड
इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में 11kW की हाई-परफॉर्मेंस मोटर दी गई है, जिसके साथ 51.2V की लिथियम-आयन LFP बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी लंबी उम्र और बेहतर प्रदर्शन के लिए डिजाइन की गई है। TVS King EV MAX की टॉप स्पीड 60km/h है।

इसमें तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड दिए गए हैं:
Eco Mode – 40km/h
City Mode – 50km/h
Power Mode – 60km/h

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक ऑटो केवल 3.7 सेकंड में 0 से 30km/h की स्पीड पकड़ सकता है।

SmartXonnect फीचर्स
टीवीएस ने इस मॉडल में SmartXonnect तकनीक दी है, जिसकी मदद से यूजर्स स्मार्टफोन के जरिए कई सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें रियल-टाइम नेविगेशन, वाहन ट्रैकिंग, अलर्ट नोटिफिकेशन और डायग्नोस्टिक फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा बड़ा केबिन और आरामदायक सीटिंग यात्रियों के सफर को और बेहतर बनाती है। 

कंपनी के अनुसार जून 2026 तक यह इलेक्ट्रिक ऑटो नेपाल के सभी डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। साथ ही TVS इस वाहन पर 6 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

सुनील नरेन का अनूठा डबल, आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले ओवरसीज खिलाड़ी बने

Sunil Narine IPL Record: सुनील नरेन ने आईपीएल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड नाम कर लिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिए. वह आईपीएल और केकेआर दोनों के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. Sat, 16 May 2026 22:55:20 +0530

  Videos
See all

Gadchiroli पूरी तरह Naxal मुक्त! Operation Antim Prahar में 8 नक्सली गिरफ्तार, 5 का Surrender #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T18:33:31+00:00

America Iran War: ईरान से युद्ध में बड़ा फैसला लेने वाला है अमेरिका? | US-Iran War | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T18:30:37+00:00

Mohsen Rezaei On America: अमेरिका से युद्ध पर ईऱान ने किया बड़ा दावा | US-Iran War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T18:31:16+00:00

PM मोदी ने डच प्रधानमंत्री संग की अहम वार्ता #viral #shorts #PMModi #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T18:31:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers