फिर लगा महंगाई का झटका! ट्रांसपोर्टर्स ने 10 रुपये प्रति किमी बढ़ाया ढुलाई रेट
Petrol diesel price hike: ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। पेट्रोल-डीजल में 3-3 रुपये बढ़ने के बाद लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ढुलाई रेट में प्रति किमी के हिसाब से 10 रुपये की बढोतरी की है। संस्था ने अपने मेंबर्स को चिट्ठी भेजकर कहा है कि फ्रेट रेट 10 रुपये प्रति किमी की दर से बढ़ाए जाएंगे।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद मालभाड़ा बढ़ाने का फैसला किया है। संस्था ने अपने मेंबर्स को चिट्ठी भेजकर कहा है कि फ्रेट रेट 10 रुपये प्रति किमी की दर से बढ़ाए जाएंगे। AIMTC के मुताबिक वह 3,300 से ज्यादा लोकल और स्टेट फेडरेशंस का प्रतिनिधित्व करती है। इससे 95 लाख ट्रकर्स और 50 लाख बस-टूरिस्ट ऑपरेटर्स जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें: CNG Price Hike: महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल के बाद अब यहां बढ़ाए गए CNG के भी रेट
कंपनियों को हो रहा नुकसान
तेल मार्केटिंग कंपनियों को हर महीने करीब 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। आशंका है कि आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक कंपनियों को अब भी पेट्रोल पर 11 रुपये और डीजल पर 39 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर बाजार में दिखने लगा है।
ट्रांसपोर्ट पर डीजल का पडे़गा सबसे ज्यादा असर
डीजल को भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम की रीढ़ कहा जाता है। इसकी वजह साफ है। सब्जी, फल, किराना, दूध, पैकेज्ड फूड और दवाइयां जैसी रोजमर्रा की चीजें जिन ट्रकों से पहुंचती हैं, उनमें से ज्यादातर डीजल पर चलते हैं। इसके अलावा बसें, ट्रैक्टर, जेनरेटर और सभी कमर्शियल गाड़ियां भी डीजल पर ही निर्भर हैं। जब डीजल महंगा होता है तो माल ढुलाई की लागत बढ़ जाती है। ट्रांसपोर्टर्स यह बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों से वसूलते हैं। इसी चेन की वजह से पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही बाजार में महंगाई बढ़ने का डर सताने लगता है।
यह भी पढ़ें: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण में निवेश को मिलेगा बढ़ावा: एक्सपर्ट्स
अभी क्या है रेट?
शुक्रवार को कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। हैदराबाद में पेट्रोल 110.85 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि तिरुवनंतपुरम में डीजल 99.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।क्रूड ऑयल की बात करें तो पिछले हफ्ते इसमें 8% की तेजी आई है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 3.35% उछलकर 109.3 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
'सब टाइमिंग का मामला है, मैं चाहता हूं वो...' RCB के स्टार खिलाड़ी पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव की और बढ़ चला है. अब तक आईपीएल 2026 के कुल 59 मैच खेले जा चुके हैं. आज यानी 16 मई (शनिवार) को आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हुए इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है.
भारत के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर आर. अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बांए हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पडिक्कल को भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट स्क्वाड में शामिल करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि पडिक्कल भारत के लिए नंबर 3 पर खेलने के प्रबल दावेदार हैं.
रविचंद्रन अश्विन ने देवदत्त पडिक्कल पर दिया बड़ा बयान
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, 'मैं चाहता हूं कि देवदत्त पडिक्कल टेस्ट क्रिकेट में भारत के नंबर 3 पर हों. उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की है और वह भारत के लिए मौजूदा टेस्ट खिलाड़ी बनने के हकदार हैं. उन्हें लंबे समय तक मौका दिया जाना चाहिए'.
अश्विन ने आगे कहा कि, 'आप उनके छक्के देखें तो यह सब टाइमिंग का मामला है. जब मैं उनकी बैटिंग देखता हूं, तो मुझे लगता है कि उनमें दिनेश कार्तिक की थोड़ी छाप है. वह स्पिनरों के खिलाफ बहुत एक्टिव रहते हैं. वह राजस्थान रॉयल्स में मेरे साथ थे और उस समय वह स्पिनरों को बैकफुट पर खेलते थे. अब वह रिवर्स स्वीप और स्वीप खेलते हैं. वह पैरों का भी इस्तेमाल करते हैं'.
????Ravichandran Ashwin wants RCB star to be india's No.3 in Test cricket????
— Shanu (@Shanu_3010) May 16, 2026
Ashwin said:????️
“I want Devdutt Padikkal to be India's No. 3 in Test cricket. He has batted so well, and he deserves to be an incumbent Test player for India. He should be given a long-term chance,
If you… pic.twitter.com/ONuLpr3ADH
आईपीएल 2026 में देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन
इस सीजन आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 12 मैचों की 11 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 367 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 38 चौके और 20 चौके लगाए हैं. उनका औसत 36.70 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 172.30 का रहा है.
???????????????????????????? ???????????????????????? ????????????. ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 14, 2026
He came, he saw, and he scored a boundary off the first ball. (AGAIN). ????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvKKR pic.twitter.com/FXjd82bFs3
भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन
देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेला है. उन्होंने भारत के लिए 2024 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 3 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से 90 रन बनाए हैं. वो टीम इंडिया के लिए 2 टी20 मैच भी खेल चुके हैं, जहां उनके नाम 38 रन दर्ज हैं. पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल के साथ लगातार धमाल मचा रहे हैं.
ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ 2 विकेट लेकर 30 वर्षीय गेंदबाज के सिर सजेगा ताज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























