Health Tips: गर्मियों में शरीर को रखे ठंडा, बिना तेल की ये देसी सब्जी बनी लोगों की पहली पसंद
Famous Recipe: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच लोग अब ऐसे भोजन की तलाश कर रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाए. ऐसे में बिना तेल की लौकी की सब्जी तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही है. नागौर में कई घरों में यह हल्की और हेल्दी डिश रोजाना की थाली का हिस्सा बन चुकी है. खास बात यह है कि इस सब्जी को बनाने में तेल का इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लौकी में भरपूर पानी, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी गर्मियों में हल्का और कम तेल वाला भोजन खाने की सलाह देते हैं. गृहणी सुनीता कंवर के अनुसार इस सब्जी को बनाने की विधि बेहद आसान है और कम मसालों में तैयार होने के बावजूद इसका स्वाद काफी संतुलित रहता है. धीमी आंच पर पकने से लौकी का प्राकृतिक स्वाद बना रहता है और ऊपर से डाला गया नींबू रस व हरा धनिया इसे और ताजगी भरा बना देता है. फिटनेस पसंद करने वाले लोग, बुजुर्ग और डायबिटीज मरीज भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. गर्मियों में यह देसी रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल बनकर सामने आ रही है.
गोरखपुर की पहचान सिर्फ गोरखनाथ मंदिर और नाथ पंथ तक सीमित नहीं, पाल काल, बौद्ध परंपरा और प्राचीन अवशेष बनाते हैं खास
त्तर प्रदेश का गोरखपुर सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर अपने भीतर कई ऐतिहासिक कालखंडों की परंपराओं और संस्कृतियों को भी समेटे हुए है. आज गोरखनाथ मंदिर की वजह से दुनिया भर में पहचान रखने वाला यह शहर कभी पाल काल, बौद्ध परंपरा और प्राचीन सभ्यताओं का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाली प्राचीन मूर्तियां, स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक अवशेष इस बात की गवाही देते हैं कि गोरखपुर का इतिहास बेहद समृद्ध और बहुआयामी रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







