Responsive Scrollable Menu

12 अगस्त की बड़ी खबरें: रद्द होंगी 14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं, 'वंदे मातरम्' के अपमान पर होगी 3 साल की जेल

12 August Top 20 News: झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14वीं JPSC और दो बैकलॉग JPSC परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर दिया है. वहीं राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब यह कानून का रूप ले लिया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

The post 12 अगस्त की बड़ी खबरें: रद्द होंगी 14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं, 'वंदे मातरम्' के अपमान पर होगी 3 साल की जेल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

MoHUA ने संशोधित Budget का 99.78% उपयोग किया, तीन योजनाओं में शून्य खर्च रहा

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित बजट अनुमान का 99.78 प्रतिशत उपयोग किया है। मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 में 57,203.78 करोड़ रुपये के संशोधित बजट अनुमान के मुकाबले 57,075.19 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने कहा कि औद्योगिक आवास योजना, राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (एनयूडीएम) और शहरी चुनौती कोष (यूसीएफ) के लिए बजट अनुमान में प्रावधान किए जाने के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में इन योजनाओं के तहत कोई खर्च नहीं किया जा सका।

मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी की अध्यक्षता वाली समिति ने मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर अपनी रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने उसकी सिफारिशों के जवाब में योजना-वार खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराया। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, योजनाओं पर कुल खर्च 53,096.53 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के मुकाबले 52,978.83 करोड़ रुपये रहा।

यानी कुल राशि का 99.78 प्रतिशत उपयोग हुआ है। मेट्रो और परिवहन परियोजनाओं पर संशोधित अनुमान के बराबर 29,451 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यानी बजट का उपयोग शत प्रतिशत रहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) और पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत मंत्रालय ने 8,963.37 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के मुकाबले 8,948.82 करोड़ रुपये खर्च किए, जो 99.84 प्रतिशत उपयोग है। अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) योजना के तहत 7,814.86 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के मुकाबले 7,789.52 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यानी 99.68 प्रतिशत उपयोग हुआ।

इसी प्रकार, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत 2,000 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के मुकाबले 1,945.47 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो 97.27 प्रतिशत उपयोग है। मंत्रालय ने पीएम स्वनिधि योजना के लिए संशोधित आवंटन की पूरी राशि 571.98 करोड़ रुपये खर्च की। पीएम-ई बस सेवा योजना के तहत 173.70 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के मुकाबले 171.20 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

यानी 98.39 प्रतिशत का उपयोग किया गया है। हालांकि, औद्योगिक आवास योजना, राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन और शहरी चुनौती कोष के तहत कोई खर्च नहीं किया गया। इन तीनों योजनाओं के लिए संशोधित अनुमान में भी कोई राशि निर्धारित नहीं थी।

मंत्रालय ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) योजना के तहत 4,022.55 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के मुकाबले 4,002.14 करोड़ रुपये खर्च किए। समिति ने हालांकि कहा कि ऐसे समय जब देश में शहरीकरण की रफ्तार बढ़ रही है और शहरी बुनियादी ढांचे एवं सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, संशोधित अनुमानों में बड़ी कटौती चिंता का विषय बनी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है. Wed, 12 Aug 2026 09:29:46 +0530

  Videos
See all

The most dramatic partial solar eclipse in nearly three decades. #Eclipse #bbcnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T06:00:13+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें! | Chamoli Cloudburst |Heavy Rain | IMD |CM Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T06:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers