Responsive Scrollable Menu

Bata India का Q1 Net Profit 23% बढ़कर 63.98 करोड़ रुपये हुआ, 25 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान

जूते-चप्पल बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 23 प्रतिशत बढ़कर 63.98 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बाटा इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसकी परिचालन आय चार प्रतिशत बढ़कर 978.95 करोड़ रुपये हो गई। आय में यह बढ़ोतरी प्रीमियम उत्पादों की बिक्री और मात्रा वृद्धि के बल पर हुई। बाटा ने बयान में कहा, ‘‘औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) में वृद्धि के साथ मार्जिन में सुधार से आय में वृद्धि हुई।’’ कंपनी का कुल खर्च तिमाही के दौरान सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 911.08 करोड़ रुपये रहा।

बाटा इंडिया ने कहा, ‘‘एकबारगी मदों को छोड़कर कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 22 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 90.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 74.5 करोड़ रुपये था। तिमाही में एकबारगी मदों में लाइसेंस शुल्क पर 2.7 करोड़ रुपये का गैर-नकद विदेशी मुद्रा नुकसान और 2.4 करोड़ रुपये की एकमुश्त ईआरपी कार्यान्वयन लागत शामिल है।’’ बाटा इंडिया के निदेशक मंडल ने 25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है। इस पर कंपनी कुल 321.3 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गुंजन शाह ने कहा कि बाटा ने लगातार तीसरी तिमाही में वृद्धि की गति को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा, “हमे पहली तिमाही में चार प्रतिशत की आय वृद्धि दर्ज करने पर खुशी हैं। यह प्रीमियम और मात्रा में वृद्धि के मिश्रण से प्रेरित रही।

विज्ञापन पर निवेश में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि से उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव मजबूत हुआ है।

Continue reading on the app

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल

Weather Forecast 12 August 2026: IMD के लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश का अलर्ट है, कहीं गरज-चमक तो कहीं भारी बारिश का अनुमान है। जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज से इस देश को नुकसान, अब नहीं होगा टीम इंडिया का दौरा!

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में 3 टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आयोजन नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया जाएगा. मगर इसके चलते टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा खतरे में पड़ गया है. Wed, 12 Aug 2026 08:00:20 +0530

  Videos
See all

Chamoli Cloudburst Video: चमोली में बादल फटा, आया सैलाब डरा देगा! | Cloudburst News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:45:12+00:00

रांची में 19वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी | Ranchi | JPSC-JSSC Protest | Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers