महाराष्ट्र के वर्धा जिले में केंद्रीय गोला-बारूद डिपो के पुलगांव फायरिंग रेंज में शुक्रवार को फायरिंग अभ्यास के दौरान रक्षा सुरक्षा कोर के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी की आकस्मिक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान ओम बहादुर खंड के रूप में हुई है, जो जूनियर कमीशंड अधिकारियों में सर्वोच्च पद, सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे। रक्षा क्षेत्र के पीआरओ द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "यह दुखद सूचना है कि 15 मई, 2026 को पुलगांव स्थित केंद्रीय गोला-बारूद डिपो में नियमित फायरिंग अभ्यास के दौरान रक्षा सुरक्षा कोर के जूनियर कमीशंड अधिकारी, सूबेदार मेजर ओम बहादुर खंड की फायरिंग रेंज में हुई दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ओम बहादुर की यूनिट ने भी दिवंगत सैनिक के परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस बीच, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह अभी भी जांच के अधीन है।
Continue reading on the app
कमरे में बैठकर सीक्रेट मीटिंग कर रही महिलाएं भारत के खिलाफ प्लान बना रही थी। तस्वीर बांग्लादेश से आई है। पिछले कई दिनों से बांग्लादेशी भारत पर हमले की बातें कर रहे हैं। बंगाल को बांग्लादेश का हिस्सा बनाने की धमकियां दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच बांग्लादेश की कट्टरपंथी महिलाएं भी भारत के खिलाफ षड्यंत्र करती पकड़ी गई हैं। बांग्लादेशियों ने रूस में भी ऐसा कांड कर दिया है जिसकी वजह से इनकी जमकर कुटाई हुई है। दरअसल बंगाल में सरकार बदलते ही बांग्लादेश में जमात इस्लामी और आईएसआई एक्टिव हो गए हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान जमात इस्लामी की एक बड़ी नेता ने ढाका में जमात इस्लामी की महिलाओं के साथ लगभग 4 घंटे तक बैठक की। इन महिलाओं का मकसद पाकिस्तान और बांग्लादेश में जमात इस्लामी की सरकार लाना है। इनका मानना है कि इसी तरह से पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्लाह का राज आएगा।
आपको बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में काम करने वाले जमात इस्लामी के लोग लगातार भारत पर हमले की बातें करते रहे हैं। इसी कड़ी में बांग्लादेश की कट्टरपंथी महिलाएं भी बैठकें करने लगी हैं। यह जानकारी बांग्लादेश के एक बड़े पत्रकार शोहेब चौधरी ने दी है। बहरहाल अब आते हैं रूस पर। रूस के एक पोल्ट्री फॉर्म में बांग्लादेशी व्यक्ति ने उज़्बेकिस्तान के एक दूसरे व्यक्ति को चूम लिया। यानी बांग्लादेशी आदमी ने उज्बेकिस्तान के आदमी के साथ अश्लील हरकतें की। यानी बांग्लादेशी लोग जहां काम करते हैं, वहां तो अब आदमी भी सुरक्षित नहीं है। आदमियों को भी अपनी इज्जत बांग्लादेशियों से बचानी पड़ रही है। रूस में बैठकर यह बांग्लादेशी उज़्बेकिस्तान के आदमी को छेड़ रहा था। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति के पिता ने अपने लोगों को बुलवा लिया। पोल्ट्री फार्म में काम कर रहे सभी बांग्लादेशियों को कूट दिया गया। इस मारपीट में 60 से ज्यादा लोग शामिल थे। 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि उज्बेकिस्तान के लोगों ने बांग्लादेशियों को दौड़ा दौड़ा कर मारा है। कईयों की तो टांगे तोड़ दी हैं।
Continue reading on the app