Responsive Scrollable Menu

Rishabh Pant statement: ऋषभ पंत ने आखिर मानी अपनी गलती, बताया आईपीएल 2026 में क्यों हुई लखनऊ की दुर्दशा

IPL 2026 Rishabh Pant: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आखिर माना कि इस सीजन टीम में ज्यादा प्लानिंग के कारण नकुसान हुआ. लखनऊ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी. हालांकि, अपने पिछले मैच में जीत के बाद कप्तान पंत खुश नजर आए और दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की.

Continue reading on the app

  Sports

Ruturaj Gaikwad ने मानी हार, बोले- हमारे गेंदबाज चूके, Lucknow के बल्लेबाजों ने कमाल किया

लखनऊ सुपर जायंट्स से सात विकेट से मिली करारी शिकस्त के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पिच से तेज गेंदबाजों के लिए मदद को स्वीकार करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि टीम 160 से 170 रन के स्कोर की उम्मीद कर रही थी, लेकिन 180 तक पहुंचना संतोषजनक रहा। सुपर किंग्स ने पांच विकेट पर 187 रन बनाये लेकिन सुपरजायंट्स ने मिचेल मार्श की 38 गेंद में 90 रन की पारी के बूते 20 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। गायकवाड़ ने कहा, “बल्लेबाजी के नजरिए से इससे बेहतर शायद हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार बल्लेबाजी की और कुछ असाधारण शॉट खेले।” उन्होंने कहा कि टीम की योजना शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल करने की थी, लेकिन विरोधी बल्लेबाजों ने उनकी रणनीति को प्रभावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, “जॉश इंग्लिस ने पिछले मैच में अलग तरह से बल्लेबाजी की थी और मिचेल मार्श शॉर्ट गेंदों को अच्छी तरह खेलते हैं, इसलिए हम हार्ड लेंथ पर टिके रहना चाहते थे। हमारे गेंदबाज इस मामले में चूक गए, लेकिन उन्होंने बेहतरीन शॉट लगाए।” सुपरकिंग्स ने आठवें ओवर तक तीन विकेट गंवा दिये थे और गायकवाड़ ने माना कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना कठिन हो गया था। कप्तान के अनुसार, “जब गेंद हार्ड लेंथ पर पड़ रही थी, तब भी पिच में कुछ मदद मौजूद थी।”

उन्होंने सुपर जायंट्स को श्रेय देते हुए कहा, ‘‘ कभी-कभी विपक्षी टीम बेहतर क्रिकेट खेलती है और उसे स्वीकार करना पड़ता है।’’ उन्होंने कार्तिक शर्मा की 70 से अधिक रन की पारी की विशेष सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन था। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ मैचों को देखते हुए हमें भरोसा है कि हमारी बल्लेबाजी अब लय पकड़ रही है। हालांकि गेंदबाजी विभाग का आज दिन अच्छा नहीं रहा।” इस हार से प्लेऑफ में पहुंचने की टीम की उम्मीदों को झटका लगा है।

आगामी मुकाबलों को लेकर कप्तान ने कहा कि टीम का पहला लक्ष्य चेन्नई पहुंचकर अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा और फिर परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा। उन्होंने प्लेऑफ की संभावनाओं पर कहा, “स्थिति बिल्कुल साफ है और इसमें कुछ भी जटिल नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है। हमें सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि हम अच्छा प्रदर्शन करें और वापसी करने में सफल हों।

Sat, 16 May 2026 09:57:25 +0530

  Videos
See all

Dehradun Operation Prahar News: देहरादून में ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T05:41:30+00:00

Suvendi vs Mamata LIVE: बंगाल में हो गया खेला! | BJP vs TMC | Abhishek Banerjee | Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T05:39:53+00:00

MP Dhar Bhojshala Masjid Verdict: भोजशाला के बाद काशी-मथुरा ? | Bhojshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T05:47:35+00:00

Karnataka: विजयपुरा के सराफ बाजार में सिलेंडर विस्फोट, दो सुनार गंभीर रूप से झुलसे | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-16T05:47:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers