Responsive Scrollable Menu

Gold & Silver Price Hike: एशिया की सबसे बड़ी सर्राफा मंडी में सन्नाटा! व्यापारियों का छलका दर्द!

Gold & Silver Price Hike: एशिया की सबसे बड़ी सर्राफा मंडी में सन्नाटा! व्यापारियों का छलका दर्द! #SarafaBazar #GoldMarket #BullionMarket #BusinessCrisis #JewelersPain #EconomyUpdate #GoldPrice #MarketReport #AsiaLargestMarket #GroundReport #JewelleryBusiness एशिया की सबसे बड़ी सर्राफा मंडी में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घटती मांग ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। जहाँ कभी पैर रखने की जगह नहीं होती थी, आज वहां सन्नाटा है। Watch Live updates of News18 Uttar Pradesh and Uttarakhand news, aaj ki taza khabar, top hindi news, hindi khabar, top hindi headlines including Prateek Yadav death news, Prateek Yadav last rites Akhilesh Yadav’s brother’s last rites, milk price increased NEET 2026 Examination paper leak. Global news includes US-Iran-Israel War, international news, political new. Stay tuned to News18 Uttar Pradesh and Uttarakhand for all the latest updates. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

ब्रिक्स सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्री अराघची की पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सम्मेलन में गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ भी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारत में ईरान के दूतावास के ऑफिशियल सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स अकाउंट पोस्‍ट में बताया गया, दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में शाम‍िल होने भारत पहुंचे इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री डॉ. सैयद अब्बास अराघची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

बैठक में शामिल होने के लिए ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची भी बुधवार रात भारत पहुंचे।

गुरुवार सुबह ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची और ब्रिक्स के अन्य प्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में संयुक्त मुलाकात की। तय कार्यक्रमानुसार शाम सात बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से भारत मंडपम में रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

भारत मंडपम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनिया भर से पधारे विदेश मंत्रियों का विधिवत स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस. जयशंकर ने वैश्विक मुद्दों पर भारत के स्पष्ट रुख का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, शांति और सुरक्षा वैश्विक व्‍यवस्‍था के केंद्र में हैं। हाल के संघर्षों ने संवाद और कूटनीति के महत्व को और अधिक स्पष्ट किया है। इस जटिल और अनिश्चित दुनिया में चर्चाओं को समानता और साझा, लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। तकनीकी प्रगति, वैश्विक परिदृश्‍य को नया आकार दे रही है और इसका उपयोग सुशासन तथा समावेशी विकास के लिए किया जा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने को लेकर भी साझा हित जुड़े हैं।

ईरान इस्लामिक रिपब्लिक की सरकार के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से साझा जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री अराघची ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मीड‍िया को बताया कि स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मुज उन सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है, जो ईरानी नौसेना के साथ सहयोग करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा रुकावटें अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पैदा हुई हैं।

पोस्‍ट में बताया गया क‍ि विदेश मंत्री अराघची ने नई दिल्ली में ब्रिक्‍स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन से मुलाकात की। चर्चा द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग पर केंद्रित रही।

इसके अलावा विदेश मंत्री अराघची ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से भी बातचीत की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय ढांचों के भीतर सहयोग पर चर्चा की।

नई दिल्ली में बैठक के दौरान विदेश मंत्री अराघची ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात और बातचीत की। चर्चा का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय घटनाक्रम और बहुपक्षीय ढांचों के भीतर समन्वय रहा।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब की 200+ रन डिफेंड करने में 10वीं हार:रोहित ने कोहली की बराबरी की; तिलक ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब ने 201 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। गुरुवार को तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। वहीं, रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को 200+ रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 10वीं हार झेलनी पड़ी। मुंबई-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. 200+ रन डिफेंड करने में पंजाब की 10वीं हार पंजाब किंग्स 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करने में सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। टीम को अब तक 10 बार 200+ रन डिफेंड करते हुए हार मिली है। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपनी आठवीं जीत दर्ज की। मुंबई अब सबसे ज्यादा 200+ रन चेज जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मामले में पंजाब किंग्स 11 जीत के साथ टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7-7 बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया है। 2. रोहित ने कोहली की बराबरी की मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला रोहित के करियर का 279वां IPL मैच रहा। अब रोहित और कोहली, दोनों के नाम IPL में 279-279 मैच हो गए हैं। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी 278 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 3. मुंबई एक सीजन में 3 अलग कप्तान वाली पहली टीम मुंबई IPL 2026 में तीन अलग-अलग कप्तानों में खेलने वाली पहली टीम बन गई, जिसके तीनों कप्तान भारतीय रहे। इस सीजन हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की। इससे पहले IPL इतिहास में मुंबई, पुणे वारियर्स, हैदराबाद और पंजाब एक सीजन में तीन कप्तानों के साथ उतर चुकी हैं। 4. पंजाब ने दो लगातार सीजन में 8 बार 200+ का स्कोर बनाया पंजाब ने IPL 2026 में 8वीं बार 200+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ टोटल बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि पंजाब लगातार दूसरे सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने 2025 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 में एक सीजन में 8 बार 200+ स्कोर बनाया था। पंजाब IPL इतिहास में 40 बार 200+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। PBKS ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। 5. बुमराह ने पहली बार IPL में कप्तानी की जसप्रीत बुमराह IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने 156 मैच खेलने के बाद टीम की कमान संभाली। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने 200 मैच बाद चेन्नई की कप्तानी की थी। 6. प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी के एक हजार रन पूरे प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह IPL इतिहास की पहली अनकैप्ड भारतीय जोड़ी बन गई, जिसने 1000+ पार्टनरशिप रन पूरे किए। प्रियांश ने लगातार दूसरे सीजन 350+ रन बनाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले अंबाती रायडू ने यह कारनामा किया था। वहीं प्रभसिमरन सिंह कई IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बने। 7. शार्दूल ने दूसरी बार पंजाब के खिलाफ 4 विकेट लिए मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। यह दूसरा मौका है, जब शार्दूल ने पंजाब के खिलाफ IPL मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ शार्दूल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.54, स्ट्राइक रेट 12.8 और इकॉनमी 9.60 की रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/36 का है। टॉप-7 मोमेंट्स… 1. दो जीवनदान के बाद प्रभसिमरन ने जड़ी फिफ्टी पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह को पारी की शुरुआत में दो बड़े जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पहले दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नमन धीर ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद सातवें ओवर में कॉर्बिन बॉश भी अपने फॉलो-थ्रू में उनका कैच नहीं पकड़ सके। इन दोनों मौकों का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 11वें ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी दूसरी फिफ्टी रही। इससे पहले उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 80 रन की पारी खेली थी। धरमशाला में उनकी इस पारी पर टीममेट्स और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। 2. शार्दूल को एक ओवर में दो विकेट मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने 12वें ओवर में लगातार दो बड़े विकेट लेकर पंजाब किंग्स को झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कराया। प्रभसिमरन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कॉर्बिन बॉश को कैच दे बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद शार्दूल ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद हल्का बाहर निकली और अय्यर के बल्ले का किनारा बचाते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। शार्दूल ने इस ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। 3. राज बावा ने एक हाथ से कैच लपका मुंबई के ऑलराउंडर राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 14वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की लेग स्टंप की ओर जाती फुल गेंद पर शेडगे ने फ्लिक शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में चली गई। राज बावा ने अपनी बाईं ओर शानदार डाइव लगाते हुए एक हाथ से मुश्किल कैच लपक लिया। 4. कॉर्बिन के ओवर में दो कैच छूटे मुंबई के फील्डर्स ने कॉर्बिन बॉश के ओवर में दो आसान कैच छोड़ दिए। 19वें ओवर में विष्णु विनोद का कैच डीप मिडविकेट पर रॉबिन मिन्ज के हाथों से निकल गया। स्लोअर बाउंसर पर विनोद ने पुल शॉट खेला था, लेकिन रॉबिन गेंद को सही तरह से जज नहीं कर सके और गेंद हाथों से निकलकर सीधे छक्के के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी बॉल में जेवियर बार्टलेट का कैच तिलक वर्मा ने छोड़ दिया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बार्टलेट ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला। तिलक ने छलांग लगाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथों से फिसलकर बाउंड्री के पार चली गई। 5. चहल ने रोहित को बोल्ड किया पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुंबई को बड़ा झटका देते हुए रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। 9.3 ओवर में चहल ने तेज रफ्तार लेग ब्रेक ऑफ स्टंप के आसपास डाली, जिस पर रोहित बैकफुट पर जाकर ड्राइव खेलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, गेंद सीधी निकल गई और रोहित का बल्ला चूकते हुए ऑफ स्टंप उखाड़ गई। 6. तिलक ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने युजवेंद्र चहल के ओवर में 106 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। 15.1 ओवर में चहल ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिस पर तिलक ने शानदार शॉट खेलते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर स्टैंड्स में पहुंचा दिया। यह IPL 2026 का संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का रहा। तिलक का शॉट इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और अंपायरों को नई गेंद मंगानी पड़ी। 7. तिलक ने सिक्स लगाकर मुंबई को जिताया मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। 20वें ओवर में मुंबई को 15 रन चाहिए थे। पहले विल जैक्स ने बाउंड्री लगाकर दबाव कम किया, फिर तिलक ने 19.4 और 19.5 पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया। आखिरी गेंद से पहले बार्टलेट ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर तिलक ने शानदार पुल शॉट खेलते हुए गेंद को लॉन्ग लेग के पार भेज दिया। मैच जिताने के बाद तिलक ने हवा में छलांग लगाकर जश्न मनाया। Thu, 14 May 2026 23:00:25

  Videos
See all

NEET Paper Leak | CBI को आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी मिली | #shorts #shortvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T23:13:16+00:00

Trump says he got a “magnificent welcome” at a Beijing banquet. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T22:45:05+00:00

Kolkata News | ECL Coal Mine में हवाई विस्फोट में कई घायल। #shorts #shortvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T22:50:32+00:00

PM Modi Appeal To Nation | प्रधानमंत्री काफिले में कटौती.. सादगी या सुरक्षा से समझौता ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T23:05:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers