BRICS मंच से जयशंकर का अमेरिका पर परोक्ष वार, 'एकतरफा प्रतिबंध' पर जमकर घेरा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अमेरिकी विदेश नीति पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए एकतरफा दबाव और प्रतिबंधों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे उपाय अंतरराष्ट्रीय कानून को दरकिनार करते हैं और सबसे अधिक नुकसान विकासशील देशों को पहुंचाते हैं।
RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Railway Recruitment Board ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं इंजीनियरिंग डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों और अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार राहत दी जाएगी।
आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले CBT-1 और CBT-2 परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम से गुजरना पड़ेगा। सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi




















