Responsive Scrollable Menu

चीन और यूनेस्को ने ज्ञापन संपन्न किया

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीन और यूनेस्को ने 13 मई को रणनीतिक सहयोग मजबूत करने संबंधी ज्ञापन संपन्न किया।

ज्ञापन के कुल पांच भाग हैं। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि चीन और यूनेस्को सक्रियता से व्यवहारिक सहयोग बढ़ाएंगे, साथ ही राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल व वैश्विक शासन पहल का कार्यान्वयन करेंगे और सभ्यता का आदान-प्रदान व पारस्परिक शिक्षा तथा मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने में प्रयास करेंगे।

ज्ञापन में वर्ष 2026 से 2029 तक यूनेस्को की समग्र प्राथमिकताओं यानी “अफ्रीका” और “लैंगिक समानता”, प्राथमिकता समूह “युवा” और “छोटे द्वीपीय विकासशील देश” में दोनों पक्षों के बीच सहयोग के मुख्य क्षेत्र निर्धारित किए गए।

दोनों पक्ष शिक्षा के डिजिटल रूपांतरण, एसटीईएम शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, मौलिक विज्ञान अनुसंधान, खुला विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वैश्विक प्रौद्योगिकी संचालन सहयोग, विज्ञान द्वारा सतत विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय दशक, अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वैज्ञानिक योजना, संस्कृतियों के बीच संवाद व सभ्यताओं के आदान-प्रदान बढ़ाना, विश्व धरोहर, गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता की सुरक्षा, जन सूचना योजना, विश्व स्मृति और मीडिया साक्षरता आदि में व्यवहारिक सहयोग मजबूत करेंगे।

दोनों पक्षों ने अफ्रीकी और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में “विश्व धरोहर संधि” के कार्यान्वयन की क्षमता मजबूत बनाने के लिए चीनी ट्रस्ट फंड संबधी समझौता भी संपन्न किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पेइचिंग में चीनी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने एक साथ टेम्पल ऑफ हेवन का दौरा किया

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को राजधानी पेइचिंग में चीन की राजकीय यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेम्पल ऑफ हेवन (स्वर्ग मंदिर) का दौरा किया।

राष्ट्रपति शी ने टेम्पल ऑफ हेवन के प्रमुख भवन छी न्येन त्येन (हॉल ऑफ प्रेयर फॉर गुड हार्वेस्ट्स) में राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हॉल के प्रांगण में सामूहिक तस्वीर खिंचवाई और संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन किया।

दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने सीढ़ियां चढ़कर छी न्येन त्येन में प्रवेश किया, जहां उन्होंने एक साथ उत्कृष्ट प्राचीन चीनी लकड़ी वास्तुकला तथा महल की वास्तुकला के साथ खगोल विज्ञान और कैलेंडर का उत्तम संयोजन की सराहना की, और सभी चीजों के बीच और ऋतुओं के अनुरूप सामंजस्य की अवधारणा को महसूस किया।

शी चिनफिंग ने याद करते हुए कहा, साल 2017 में उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस पर स्थित फॉरबिडन सिटी का दौरा किया था। आज टेम्पल ऑफ हेवन का दौरा कर रहे हैं, जो फॉरबिडन सिटी के समान ही प्राचीन है और गोल आकाश और वर्गाकार पृथ्वी की अवधारणा का प्रतीक है, जो चीनी विश्वदृष्टि और जीवन दर्शन को प्रदर्शित करता है।

शी चिनफिंग ने परिचय देते हुए कहा कि प्राचीन चीनी शासक राष्ट्रीय समृद्धि, शांति और अनुकूल मौसम के लिए प्रार्थना करने हेतु टेंपल ऑफ हेवन में भव्य बलि समारोह आयोजित करते थे, जो इस पारंपरिक चीनी विचार को दर्शाता है कि जनता ही राज्य की नींव है और एक स्थिर नींव राष्ट्रीय स्थिरता सुनिश्चित करती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी चीनी सभ्यता के इस जन-केंद्रित दर्शन को विरासत में लेकर विकसित करती है, हमेशा जनता की सेवा के मूल सिद्धांत का पालन करती है और जनता का दृढ़ समर्थन और हार्दिक स्वीकृति प्राप्त कर चुकी है।

ट्रंप ने कहा कि वर्षों पहले फॉरबिडन सिटी की उनकी यात्रा आज भी उनकी स्मृति में ताजा है। 600 वर्षों से अधिक समय से भव्य रूप से खड़ा टेंपल ऑफ हेवन, चीन की उत्कृष्ट शास्त्रीय वास्तुकला और गहन पारंपरिक संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो विस्मयकारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन दोनों महान राष्ट्र हैं, दोनों देशों के लोग महान और बुद्धिमान हैं। दोनों देशों को आपसी समझ को गहरा करना चाहिए और अपने लोगों के बीच मित्रता को मजबूत करना आवश्यक है।

बता दें कि टेम्पल ऑफ हेवन का निर्माण चीनी मिंग राजवंश के योंगले शासनकाल के 18वें वर्ष (1420 ई.) में हुआ था, जो 600 वर्ष से अधिक पुराना है। वर्ष 1998 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। जुलाई 2024 में इसे पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस नामक यूनेस्को सूची में एकीकृत किया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: तिलक वर्मा की पारी ने पलटा मैच, मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

IPL 2026, PBKS vs MI: आईपीएल 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की. इसी के साथ मुंबई ने सीजन में चौथी बार मुकाबला अपने नाम किया. वहीं, पंजाब को 5वीं हार का सामना करना पड़ा. Thu, 14 May 2026 23:22:37 +0530

  Videos
See all

Pakistan Shahzad Bhatti News : पाकिस्तान बॉर्डर टू दिल्ली एक्शन.. 'छोटा दाऊद' का नेटवर्क ध्वस्त! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:59:19+00:00

Delhi Blasts Mystery:दिल्ली ब्लास्ट के '200 सबूत': वो अनसुनी कहानी जो दहला देगी! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T19:00:39+00:00

Trump Visit China 2026 : ट्रंप को बड़ा झटका लगने वाला है? | Xi Jinping | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T18:49:11+00:00

Delhi Crime News Today: 'गैंगरेप' से फिर दागदार दिल्ली! राजधानी में मानवता शर्मसार! Delhi Gangrape #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T19:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers