Responsive Scrollable Menu

पेइचिंग में चीनी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने एक साथ टेम्पल ऑफ हेवन का दौरा किया

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को राजधानी पेइचिंग में चीन की राजकीय यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेम्पल ऑफ हेवन (स्वर्ग मंदिर) का दौरा किया।

राष्ट्रपति शी ने टेम्पल ऑफ हेवन के प्रमुख भवन छी न्येन त्येन (हॉल ऑफ प्रेयर फॉर गुड हार्वेस्ट्स) में राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हॉल के प्रांगण में सामूहिक तस्वीर खिंचवाई और संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन किया।

दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने सीढ़ियां चढ़कर छी न्येन त्येन में प्रवेश किया, जहां उन्होंने एक साथ उत्कृष्ट प्राचीन चीनी लकड़ी वास्तुकला तथा महल की वास्तुकला के साथ खगोल विज्ञान और कैलेंडर का उत्तम संयोजन की सराहना की, और सभी चीजों के बीच और ऋतुओं के अनुरूप सामंजस्य की अवधारणा को महसूस किया।

शी चिनफिंग ने याद करते हुए कहा, साल 2017 में उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस पर स्थित फॉरबिडन सिटी का दौरा किया था। आज टेम्पल ऑफ हेवन का दौरा कर रहे हैं, जो फॉरबिडन सिटी के समान ही प्राचीन है और गोल आकाश और वर्गाकार पृथ्वी की अवधारणा का प्रतीक है, जो चीनी विश्वदृष्टि और जीवन दर्शन को प्रदर्शित करता है।

शी चिनफिंग ने परिचय देते हुए कहा कि प्राचीन चीनी शासक राष्ट्रीय समृद्धि, शांति और अनुकूल मौसम के लिए प्रार्थना करने हेतु टेंपल ऑफ हेवन में भव्य बलि समारोह आयोजित करते थे, जो इस पारंपरिक चीनी विचार को दर्शाता है कि जनता ही राज्य की नींव है और एक स्थिर नींव राष्ट्रीय स्थिरता सुनिश्चित करती है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी चीनी सभ्यता के इस जन-केंद्रित दर्शन को विरासत में लेकर विकसित करती है, हमेशा जनता की सेवा के मूल सिद्धांत का पालन करती है और जनता का दृढ़ समर्थन और हार्दिक स्वीकृति प्राप्त कर चुकी है।

ट्रंप ने कहा कि वर्षों पहले फॉरबिडन सिटी की उनकी यात्रा आज भी उनकी स्मृति में ताजा है। 600 वर्षों से अधिक समय से भव्य रूप से खड़ा टेंपल ऑफ हेवन, चीन की उत्कृष्ट शास्त्रीय वास्तुकला और गहन पारंपरिक संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो विस्मयकारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन दोनों महान राष्ट्र हैं, दोनों देशों के लोग महान और बुद्धिमान हैं। दोनों देशों को आपसी समझ को गहरा करना चाहिए और अपने लोगों के बीच मित्रता को मजबूत करना आवश्यक है।

बता दें कि टेम्पल ऑफ हेवन का निर्माण चीनी मिंग राजवंश के योंगले शासनकाल के 18वें वर्ष (1420 ई.) में हुआ था, जो 600 वर्ष से अधिक पुराना है। वर्ष 1998 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। जुलाई 2024 में इसे पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस नामक यूनेस्को सूची में एकीकृत किया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Mahabahas Live: पीएम ने किया सावधान... मच गया सियासी घमासान!

Mahabahas Live: पीएम ने किया सावधान... मच गया सियासी घमासान! #neet #neetexam #breakingnews #students #protest #studentsprotest #live नीट 2026 की परीक्षा रद्द होने की खबर आ रही है. इस खबर से छात्रों में रोष है. पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द की गई है. परीक्षा रद्द होने को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पहले ‘मक्खन’ लगाया, फिर डंडा उड़ाया…युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा के साथ कर दिया बड़ा खेल

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी फिरकी से रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज को फंसा लिया. चहल ने रोहित को 25 रन के स्कोर पर बोल्ड किया. Thu, 14 May 2026 23:08:53 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Last Rites Live Updates: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा live|Aparna Yadav |Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T20:25:52+00:00

Bengal News : बंगाल में सीएम योगी की राह पर सुवेंदु ! #suvenduadhikari #westbengalnews #bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T20:09:19+00:00

Breaking News: सड़क पर नमाज को लेकर संतों का फूटा गुस्सा! 'सड़क पर हो नमाज' बयान पर बड़ा बवाल! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T20:30:01+00:00

Silver Rate Today : सोना के साथ चांदी के रेट क्यों बढ़े ? #silverratetoday #silverprice #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T20:16:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers