Responsive Scrollable Menu

Arshdeep Singh के एक शब्द ने IPL में मचाया तूफान, Tilak Varma को लेकर Video पर बढ़ा विवाद

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्शदीप सिंह को तिलक वर्मा के लिए “ओए अंधेरे” शब्द का इस्तेमाल करते सुना गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह वीडियो मैच शुरू होने से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्शदीप सिंह की भाषा पर सवाल उठाए और इसे आपत्तिजनक बताया हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल खिलाड़ियों को सार्वजनिक मंच पर नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ प्रशंसकों ने दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और मैदान के बाहर की सहज बातचीत का हवाला देते हुए मामले को ज्यादा गंभीर न मानने की बात कही।

बता दें कि अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने साथियों के साथ मजाकिया वीडियो और व्लॉग साझा करते रहते हैं। गौरतलब है कि तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह घरेलू क्रिकेट और भारतीय टीम के कैंप के दौरान कई बार साथ समय बिताते नजर आए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है।

अगर मैच की बात करें तो धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200 रन बनाए थे। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक खेला, जबकि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत तेज रही। रयान रिकेल्टन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए, जबकि बाद में तिलक वर्मा ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ विल जैक्स ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े।

मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला एक गेंद बाकी रहते अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा हैं, जिससे टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का दबाव बढ़ गया है। वहीं मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम ने टूर्नामेंट में दूसरी टीमों की गणित जरूर बिगाड़ दी है।

Continue reading on the app

गर्मियों में टैनिंग ने कर दिया चेहरा काला? दही-बेसन का ये देसी नुस्खा लौटाएगा ग्लो, जानिए आसान घरेलू उपाय

गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा त्वचा पर दिखाई देता है. इससे स्किन टैनिंग, रूखापन और जलन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में दही, शहद, बेसन, हल्दी और चावल के आटे से तैयार घरेलू फेस पैक और नेचुरल स्क्रब त्वचा को साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

‘करो या मरो’ जैसे हालात थे... साक्षी ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट हासिल करने के बाद कहा

Sakshi Chaudhary: पटियाला ट्रायल में साक्षी चौधरी ने 51 किग्रा में निकहत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा जैसी विश्व चैंपियनों को हराकर राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का कोटा जीता Fri, 15 May 2026 20:36:41 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Last Rites:अपर्णा-अखिलेश की हुई बात? कमरे में हुई बड़ी डील! Prateek Yadav Death News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:15:06+00:00

Aman Chopra:Faiz Khan ने मुसलमानों को क्या नसीहत दे दी? |Dhar Bhojshala Case|Desh Nahin Jhukne Denge #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:12:06+00:00

NEET 2026 New Exam Date: नीट परीक्षा की नई तिथि पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सुनिए क्या बोले छात्र? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:13:49+00:00

Daughters performing last rites of Prateek Funeral: बेटियों ने रखी पिता की चिता पर लकड़ी, सब रो पड़े! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers