Responsive Scrollable Menu

मोदी ने ब्रदर बोलकर लूट ली UAE की महफिल, ईरान दंग, ट्रंप परेशान

दुनिया की नजरें इस वक्त ट्रंप के चीन दौरे पर टिकी हुई है। अमेरिका और चीन के बीच चल रही टकराहट पूरी दुनिया की सुर्खियां बनी हुई है इस वक्त। लेकिन इसी बीच बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक एक ऐसा बड़ा दांव चल दिया है जिसने चीन में बैठे ट्रंप तक को हिला कर रख दिया है। हैरान कर दिया है और पूरी दुनिया में बेचैनी बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि इस वक्त ट्रंप के चीन दौरे से ज्यादा चर्चा हो रही है पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा की। ऐसे में अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या होने जा रहा है? क्यों दुनिया के बड़े देश अचानक भारत की तरफ देखने लगे हैं और कैसे पीएम मोदी दुनिया में फैले सबसे बड़े संकट को भारत के लिए सबसे बड़े मौके में बदलने की तैयारी कर रहे हैं। दुनिया में फैलते संकट के बीच भारत की सबसे बड़ी रणनीतिक तैयारी मानी जा रही है। क्योंकि बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया जिस चीज से सबसे ज्यादा डर रही है और वो  ऊर्जा संकट है और पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर पहुंचे हैं। 

इसे भी पढ़ें: ईंधन बचाने की मुहिम: Maharashtra CM Fadnavis बने मिसाल, Indigo की Economy Class में किया सफर

यूएई में पीएम मोदी ने कहा कि ब्रदर इस आत्मीय स्वागत के लिए मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं और जैसा आपने कहा मैं अपने दूसरे कराया ये शब्द ये भाव मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है आज भी जिस प्रकार से आपकी वायु सेना के जहाजों ने किया। ये भारत के लोगों का सम्मान है। आपने पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ इलाकों में जो परेशानियां आई उन पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की। इसके लिए भी मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। वेदर पिछले कुछ समय से आपसे फोन पर तो बात होती रहती थी परंतु मैं स्वयं आपसे मिलने के लिए बहुत ही बेता आता पता नहीं क्यों लेकिन मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे जितना हो सके उतना जल्दी आपके पास आना चाहिए आपको मिलना चाहिए आज आपसे मिलकर के मुझे सचमुच बहुत खुशी हुई है ब्रदर जैसा मैंने आपको पहले भी कहा है यूएई पर हुए हमलों की हम कठोर निंदा करते हैं यूएई को जिस तरह निशाना बनाया गया है ये किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है ब्रदर इन कठिन परिस्थितियों में आपने जिस संयम करेज और विल का परिचय दिखाया है। यह बहुत ही सराहनीय है। राष्ट्रीय एकता सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने आपके नेतृत्व में उठाए गए कदमों का हम अभिनंदन करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi की अपील पर Akhilesh Yadav का पलटवार: बोले - 'आगे बढ़ना है तो Cycle एकमात्र विकल्प'

पीएम मोदी ने कहा कि कठिन समय यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की चिंता करने और उनकी देखभाल की जिस प्रकार से आपने उनको अपने परिवार के सदस्यों को संभाला है। मैं भी सरकार का आपका रॉयल फैमिली का हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। ब्रदर पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है। भारत ने हमेशा समस्याओं के समाधान के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी पर प्राथमिकता दी है। और उसको फ्री ओपन और सेफ बनाए रखना ये हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस विषय में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन आवश्यक है। ब्रदर भारत हर परिस्थिति में यूए के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। जल्द से जल्द शांति और वीरता की बहाली के लिए भारत हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। ब्रदर हमारी कॉम्प्रहेंसिव स्ट्रेटजी पार्टनरशिप को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मैं आपका हृदय से बहुत-बत अभिनंदन करता हूं। जनवरी में आपकी भारत यात्रा के दौरान हमने आपस सहयोग को क्वालिटेटिवली अपग्रेड करने पर सहमति जताई। इतने कम समय में भी हमने सभी विषयों में उल्लेखनीय प्रगति की। दोनों के बीच भी करीबी संपर्क रहा। 

Continue reading on the app

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी में राज्य के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का किया उद्घाटन

जयपुर, 15 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भिवाड़ी में राज्य के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का उद्घाटन किया, और कहा कि हरियाणा के रास्ते राजस्थान को दिल्ली से जोड़ने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना और यमुना जल समझौते पर तेजी से काम चल रहा है।

भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा की कई विकास परियोजनाओं के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे के विस्तार और नवीकरणीय ऊर्जा पहलों के जरिए औद्योगिक विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में 35 नीतियां लागू कर राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। यह विकसित भारत, विकसित राजस्थान 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भिवाड़ी में अल्सीना इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स और 34 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। साथ ही खैरथल-तिजारा जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत हुई।

उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते को तेजी से लागू करने के साथ-साथ अलवर के पास बांदीकुई में एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। भिवाड़ी में बने सेमीकंडक्टर क्लस्टर को उन्होंने राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए ऐसा ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है जिसमें सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण और स्थानीय जरूरतों को शामिल किया जाएगा। ग्रामीण युवाओं को सुविधाएं देने के लिए पंचायत स्तर पर अटल ज्ञान केंद्र स्थापित करने का फैसला भी लिया गया है।

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य सरकार ने बिजली और पानी की जरूरतों को पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 24 जिलों में किसानों को अब दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 4 लाख नौकरियां देने के वादे को पूरा करने के लिए सरकार अब तक 1.25 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दे चुकी है। इसके अलावा 1.25 लाख नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है और 1.35 लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

केंद्रीय रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत में अब 12 सेमीकंडक्टर प्लांट हैं, जहां विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए चिप्स बनाए जा रहे हैं। राजस्थान भी अब इस उद्योग से जुड़ने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।

उन्होंने कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का मूल्य छह गुना बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। मोबाइल फोन अब भारत का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बन चुका है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग योजना के तहत 75 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि भिवाड़ी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में 1,200 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है, जिससे लगभग 2,500 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इस प्लांट में हर साल 6 करोड़ चिप्स के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

वैष्णव ने बताया कि अमृत योजना के तहत राजस्थान में 85 रेलवे स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 15 का काम पूरा हो चुका है। अलवर रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भिवाड़ी में 61 करोड़ रुपए की लागत से बने 34 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही 52 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली ट्रीटेड वॉटर पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला भी रखी गई।

उन्होंने कहा कि सरकार भिवाड़ी को देश के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग के साथ-साथ भिवाड़ी अब सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में पहला विकेट लेते ही गेंदबाज ने निकाली पर्ची, रवि शास्त्री ने कहा- सब गड़बड़ कर दिया

Akash Singh Special Celebration: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की. उन्होंने पावरप्ले में सीएसके को बड़े झटके दिए और खास अंदाज में जश्न मनाया. Fri, 15 May 2026 20:21:02 +0530

  Videos
See all

Daughters performing last rites of Prateek Funeral: बेटियों ने रखी पिता की चिता पर लकड़ी, सब रो पड़े! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:14:16+00:00

Prateek Yadav Last Rites:अपर्णा-अखिलेश की हुई बात? कमरे में हुई बड़ी डील! Prateek Yadav Death News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:15:06+00:00

Hoshiarpur में 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:11:40+00:00

NEET 2026 New Exam Date: नीट परीक्षा की नई तिथि पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सुनिए क्या बोले छात्र? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:13:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers