Responsive Scrollable Menu

PSEB Class 12th Result 2026 Topper List: इस साल 12वीं में 91.46% छात्र हुए पास, सुखदीप, मुमताज और दिव्यांशी ने पाए पूरे 100 नंबर

PSEB Class 12th Result 2026 Topper List: पीएसईबी ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में 91.46% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक आए हैं। मेरिट में पहले स्थान पर सुखदीप कौर, दूसरे पर मुमताज बेगम और तीसरे पर दिव्यांशी है।

Continue reading on the app

CM बनते ही तृषा पर मेहरबान हुए विजय!: एक्ट्रेस की फिल्म Karuppu की स्क्रीनिंग के लिए दी खास परमिशन

Tamil Nadu CM Vijay: थलापति विजय तमिल नाडु के सीएम बन चुके हैं। पद संभालते ही अब वह हरकत में आ गए हैं। तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की आने वाली फिल्म करुप्पू को लेकर सुर्खियां हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता सूर्या नजर आएंगे।ये फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर चुकी है। इसी बीच सीएम विजय ने तृषा की फिल्म की रिलीज के लिए खास परमिशन दी है।

विजय ने तृषा की फिल्म के लिए दिया खास नोट
फिल्म के मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘करुप्पु’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसके लिए तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विशेष अनुमति दी है। इसके बाद फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने मुख्यमंत्री विजय का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद किया।

फिल्म की निर्माता कंपनी ड्रीम वॉरियर्स पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में मुख्यमंत्री विजय की एक तस्वीर दिखाई गई, जिसमें वह सीएम ऑफिस में एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने ‘करुप्पु’ के 9 बजे वाले शो के लिए अनुमति प्रदान की। साथ ही मेकर्स ने यह भी पुष्टि की कि फिल्म 14 मई से सिनेमाघरों में रिलीज होगी और पहले दिन का पहला शो सुबह 9 बजे शुरू होगा।

ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स
करुप्पू का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर में सूर्या का दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिला, जिसे फैंस उनके पुराने मास अवतार की वापसी मान रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन आरजे. बालाजी ने किया है। वहीं इसे एसआर प्रभु और एसआर प्रकाश बाबू ने प्रोड्यूस किया है।

विजय और तृषा के अफेयर की चर्चाएं
पिछले कुछ हफ्तों से तृषा कृष्णन और मुख्यमंत्री विजय को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं। हाल ही में तृषा विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह रही कि जिस दिन चुनाव परिणाम घोषित हुए और विजय ने जीत दर्ज की, उसी दिन अभिनेत्री तृषा का जन्मदिन भी था।
 

Continue reading on the app

  Sports

Who is Akash Singh: कौन हैं आकाश महाराज सिंह? जिसके आगे फेल हुए सैमसन-रुतुराज जैसे धुरंधर, पर्ची सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

Who is Akash Singh: लखनऊ सुपर जायंट्स के 24 वर्षीय युवा पेसर आकाश महाराज सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी घातक गेंदबाजी से सनसनी मचा दी. उनके आगे सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन का क्रीज पर टिकना मुश्किल हो गया. गेंदबाजी से ज्यादा इस युवा स्टार ने अपने पर्ची सेलिब्रेशन से चर्चा लूटी. प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ टीम ने पहली बार इस सीजन में प्लेइंग-11 में आकाश को जगह दी. Fri, 15 May 2026 20:13:47 +0530

  Videos
See all

Aar Paar : अमिश ने कांग्रेस से क्या सवाल कर दिया? | Petrol Diesel Price Hike | PM Modi |Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T14:33:16+00:00

Amish Devgan: अलर्ट कॉल देने में सरकार ने देरी की? #petrolpricehike #iranisraelwar #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T14:33:00+00:00

Fortuner-Scorpio से आए और Verna चुरा ले गए | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T14:37:00+00:00

Bhojshala Case Verdict MP | इंदौर भोजशाला केस हिंदू पक्ष को बड़ी राहत | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T14:34:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers