Responsive Scrollable Menu

iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ मारेगा एंट्री, जानें खासियत

iQOO ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15T की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 20 मई को चीन में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे साफ है कि यह डिवाइस खासतौर पर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

फोन में लेटेस्ट Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट, 2K गेमिंग डिस्प्ले, 8000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक स्मूद गेमिंग और दमदार बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगा।

मिलेगा दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस
iQOO 15T दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस चिपसेट में खास लो-लेवल ट्यूनिंग की गई है, जिससे हैवी गेम्स के दौरान बेहतर फ्रेम रेट और कम पावर खपत मिलेगी।

इसके साथ फोन में इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी दी जाएगी। iQOO का दावा है कि यह डिवाइस Genshin Impact जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम को लगभग फुल फ्रेम रेट पर 30 मिनट तक चला सकता है और इस दौरान पावर कंजम्प्शन 5W से कम रहेगा।

2K डिस्प्ले के साथ मिलेगा शानदार विजुअल एक्सपीरियंस
फोन में 6.82 इंच का 2K “Everest” फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें बेहद पतले बेज़ल देखने को मिलेंगे। आजकल ज्यादातर कंपनियां 1.5K डिस्प्ले का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन iQOO इस फोन के जरिए प्रीमियम डिस्प्ले क्वालिटी पर फोकस कर रहा है।

Q3 चिप की मदद से यूजर्स को गेमिंग के दौरान 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz फ्रेम इंटरपोलेशन का सपोर्ट मिलेगा, जिससे गेमिंग और भी ज्यादा स्मूद और शार्प दिखाई देगी।

8000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
लीक्स और कंपनी की जानकारी के अनुसार, iQOO 15T में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीमीडिया इस्तेमाल के लिए काफी मददगार साबित होगी। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप भी होगा दमदार
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

डिजाइन और कलर ऑप्शन
डिजाइन की बात करें तो iQOO 15T का लुक काफी हद तक iQOO 15 Ultra जैसा होगा। फोन में ट्रांसपेरेंट-इंस्पायर्ड स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा। यह स्मार्टफोन Qingyun, Track Edition और Legend Edition कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन का वजन करीब 216 ग्राम हो सकता है।

सॉफ्टवेयर
iQOO 15T में OriginOS 6 आधारित Android 16 देखने को मिल सकता है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।

Continue reading on the app

सादगी की मिसाल हैं साई पल्लवी, उनके 6 एथनिक साड़ी लुक्स से आप भी लें आइडिया, कांजीवरम से कसावु तक

दक्षिण भारतीय फिल्मों की 'नेचुरल ब्यूटी' साई पल्लवी अपनी सादगी और एथनिक लुक्‍स के लिए जानी जाती हैं. शालीन फैशन सेंस के लिए मशहूर यह अभिनेत्री अक्सर भारी चमक-धमक के बजाय पारंपरिक हैंडलूम साड़ियों को प्राथमिकता देती हैं. यहां हम उनके सबसे खूबसूरत साड़ी लुक्स को डिकोड कर रहे हैं. हाल ही में उनका जन्‍मदिन(9 मई) था. ऐसे में चलिए देखते हैं उनकी खूबसूरत साड़ी लुक्‍स.

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh के एक शब्द ने IPL में मचाया तूफान, Tilak Varma को लेकर Video पर बढ़ा विवाद

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्शदीप सिंह को तिलक वर्मा के लिए “ओए अंधेरे” शब्द का इस्तेमाल करते सुना गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह वीडियो मैच शुरू होने से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्शदीप सिंह की भाषा पर सवाल उठाए और इसे आपत्तिजनक बताया हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल खिलाड़ियों को सार्वजनिक मंच पर नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ प्रशंसकों ने दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और मैदान के बाहर की सहज बातचीत का हवाला देते हुए मामले को ज्यादा गंभीर न मानने की बात कही।

बता दें कि अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने साथियों के साथ मजाकिया वीडियो और व्लॉग साझा करते रहते हैं। गौरतलब है कि तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह घरेलू क्रिकेट और भारतीय टीम के कैंप के दौरान कई बार साथ समय बिताते नजर आए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है।

अगर मैच की बात करें तो धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200 रन बनाए थे। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक खेला, जबकि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत तेज रही। रयान रिकेल्टन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए, जबकि बाद में तिलक वर्मा ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ विल जैक्स ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े।

मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला एक गेंद बाकी रहते अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा हैं, जिससे टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का दबाव बढ़ गया है। वहीं मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम ने टूर्नामेंट में दूसरी टीमों की गणित जरूर बिगाड़ दी है।
Fri, 15 May 2026 20:14:00 +0530

  Videos
See all

Hoshiarpur में 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:11:40+00:00

Prateek Yadav Last Rites:अपर्णा-अखिलेश की हुई बात? कमरे में हुई बड़ी डील! Prateek Yadav Death News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:15:06+00:00

Daughters performing last rites of Prateek Funeral: बेटियों ने रखी पिता की चिता पर लकड़ी, सब रो पड़े! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:14:16+00:00

Aman Chopra:Faiz Khan ने मुसलमानों को क्या नसीहत दे दी? |Dhar Bhojshala Case|Desh Nahin Jhukne Denge #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T15:12:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers