Responsive Scrollable Menu

पुडुचेरी में फ‍िर एनडीए सरकार, NR कांग्रेस के एन रंगासामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ 

पुडुचेरी में एनडीए ने 2026 चुनाव के बाद सत्ता बरकरार रखी है. वहीं एन आर कांग्रेस के एन रंगासामी ने फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस बार व‍िधानसभा चुनावों में बीजेपी को चार, डीएमके को पांच सीटें मिली थीं.

Continue reading on the app

पहले बैंक, अब पुलिस स्टेशन...15KM तक साइकिल पर शव लाद पहुंचा थाना, ओडिशा की एक और दर्दनाक कहानी

Odisha Viral Video News: ओडिशा के बालासोर से मानवता को झकझोरने वाला एक और वीडियो आया है. दरअसल, जमीन विवाद में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर रही थी. परिजन कथित पुलिस निष्क्रियता के विरोध में साइकिल पर शव को लादकर 15 किलोमीटर थाने ले गए. इस घटना वीडियो वायरल हो रहा है. इससे पहले ओडिशा से इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था.

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh के एक शब्द ने IPL में मचाया तूफान, Tilak Varma को लेकर Video पर बढ़ा विवाद

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्शदीप सिंह को तिलक वर्मा के लिए “ओए अंधेरे” शब्द का इस्तेमाल करते सुना गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह वीडियो मैच शुरू होने से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्शदीप सिंह की भाषा पर सवाल उठाए और इसे आपत्तिजनक बताया हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल खिलाड़ियों को सार्वजनिक मंच पर नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ प्रशंसकों ने दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और मैदान के बाहर की सहज बातचीत का हवाला देते हुए मामले को ज्यादा गंभीर न मानने की बात कही।

बता दें कि अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने साथियों के साथ मजाकिया वीडियो और व्लॉग साझा करते रहते हैं। गौरतलब है कि तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह घरेलू क्रिकेट और भारतीय टीम के कैंप के दौरान कई बार साथ समय बिताते नजर आए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है।

अगर मैच की बात करें तो धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200 रन बनाए थे। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक खेला, जबकि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत तेज रही। रयान रिकेल्टन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए, जबकि बाद में तिलक वर्मा ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ विल जैक्स ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े।

मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला एक गेंद बाकी रहते अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा हैं, जिससे टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का दबाव बढ़ गया है। वहीं मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम ने टूर्नामेंट में दूसरी टीमों की गणित जरूर बिगाड़ दी है।
Fri, 15 May 2026 20:14:00 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan: "पहले सप्लाई बाधित नहीं थी, अब..." #petrolpricehike #iranisraelwar #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T14:35:02+00:00

Fortuner-Scorpio से आए और Verna चुरा ले गए | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T14:37:00+00:00

Amish Devgan: अलर्ट कॉल देने में सरकार ने देरी की? #petrolpricehike #iranisraelwar #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T14:33:00+00:00

Aar Paar : अमिश ने कांग्रेस से क्या सवाल कर दिया? | Petrol Diesel Price Hike | PM Modi |Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T14:33:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers