Responsive Scrollable Menu

Railway RRC SECR Apprentice Online Form 2026 (1644 Posts)

Railway RRC SECR Apprentice Recruitment 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: 10th+ITI Job Short Information : Railway RRC-South East Central Railway (SECR) has released the notification for Apprentice posts. This recruitment has been released for 1644 posts. The online application process for Railway RRC SECR Apprentice Recruitment 2026 started on 05 May 2026, and candidates ...

The post Railway RRC SECR Apprentice Online Form 2026 (1644 Posts) appeared first on Sarkari Exam.

Continue reading on the app

UPTET 2026 Correction Edit Form

UPTET 2026 Correction Edit Form UPTET 2026 Correction Edit Form Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test UPTET 2026 Apply Correction / Edit Form | Syllabus Download उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएससी) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 की परीक्षा तिथि की सूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा में रुचि रखने वाले […]

Continue reading on the app

  Sports

गुजरात की IPL में सबसे बड़ी जीत:हैदराबाद ने अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया, सुदर्शन के लगातार तीसरे सीजन 500 रन पूरे; रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। यह गुजरात की IPL इतिहास में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही, वहीं हैदराबाद ने सबसे छोटा स्कोर बनाया। गुजरात के साई सुदर्शन ने 61 रन की पारी खेली और लगातार तीसरे सीजन 500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। गुजरात-हैदराबाद मैच टॉप-11 रिकॉर्ड्स… 1. गुजरात ने रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की हैदराबाद को 82 रन से हराकर गुजरात ने IPL इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 77 रन की थी, जो उसने राजस्थान के खिलाफ इसी सीजन जयपुर में हासिल की थी। 2. हैदराबाद ने IPL में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया हैदराबाद की टीम गुजरात के खिलाफ 86 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL इतिहास में हैदराबाद का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले टीम का सबसे छोटा टोटल 2019 में मुंबई के खिलाफ 96 रन था। 86 रन गुजरात के खिलाफ किसी टीम का दूसरा सबसे कम ऑलआउट स्कोर भी है। इससे पहले 2022 में लखनऊ 82 रन पर सिमटी थी। 3. हैदराबाद की रन के लिहाज से सबसे बड़ी हार हैदराबाद को गुजरात के खिलाफ 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह IPL इतिहास में रन के लिहाज से टीम की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले हैदराबाद की सबसे बड़ी हार 2025 में कोलकाता के खिलाफ 80 रन की थी। 4. गुजरात ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की गुजरात ने IPL 2026 में लगातार पांचवीं जीत हासिल की। टीम इस सीजन लगातार 5 मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनी। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद भी लगातार 5 मुकाबले जीत चुकी है। यह गुजरात की IPL इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक भी है। इससे पहले टीम ने 2022 सीजन में भी लगातार 5 मैच जीते थे। 5. गुजरात इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम गुजरात ने IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुजरात के खिलाफ शुरुआती झटकों के बाद गुजरात के पावरप्ले विकेट की संख्या 25 पहुंच गई। 6. रबाडा ने इस सीजन पावरप्ले में 16 विकेट चटकाए कगिसो रबाडा IPL 2026 में पावरप्ले के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट लेते ही उनके शुरुआती 6 ओवरों में विकेटों की संख्या 16 पहुंच गई। वह अब IPL इतिहास में एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शमी की बराबरी से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। 7. सुदर्शन ने लगातार तीसरे सीजन 500 रन बनाए साई सुदर्शन ने IPL में लगातार तीसरे सीजन 500+ रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया।। सुदर्शन 2024 से लगातार हर सीजन में 500 से ज्यादा रन बना रहे हैं। वह अब विराट कोहली, शिखर धवन और क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। IPL इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 2014 से 2020 तक लगातार 6 सीजन में यह कारनामा किया था। क्रिस गेल और साई सुदर्शन IPL इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार 500+ रन वाले हर सीजन में 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। डेविड वॉर्नर ने भी लगातार 500+ रन बनाए, लेकिन 2020 सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 140 से कम रहा था। सुदर्शन के अलावा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन ने भी इस सीजन अपने 500 रन पूरे किए। 508 रन बनाकर वे इस साल के टॉप स्कोरर हैं। 8. सुदर्शन ने लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई साई सुदर्शन ने IPL 2026 में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की पारी के साथ उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए लगातार सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल भी लगातार तीन 50+ स्कोर बना चुके हैं। 9. गुजरात का इस सीजन सबसे धीमा पावरप्ले, SRH की सबसे किफायती गेंदबाजी गुजरात ने IPL 2026 में अपना सबसे कम पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 34 रन बनाए। वहीं हैदराबाद ने भी इस सीजन पावरप्ले में पहली बार इतने कम रन दिए। 10. सिराज ने पहले ओवर में विकेट लेने के मामले में शमी की बराबरी की मोहम्मद सिराज ने IPL 2026 में पहले ओवर में चौथा विकेट हासिल किया। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ ट्रैविस हेड को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। सिराज अब इस सीजन पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद शमी के बराबर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर टॉप पर हैं। 11. गुजरात के पेसर्स ने झटके 9 विकेट यह IPL में दूसरा मौका रहा, जब गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों ने एक पारी में 9 विकेट लिए। इससे पहले गुजरात के पेसर्स ने 2023 में भी हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में 9 विकेट झटके थे। Tue, 12 May 2026 23:00:52

  Videos
See all

Vijay Thalapathy Tamil Nadu Politics: विजय ने CM बनते ही तमिलनाडु में 5 चीजें की बैन | TVK | Liquor #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T23:00:22+00:00

NEET Paper Leak Case | कैंसिल हुई NEET-UG परीक्षा तो फूटा Purnia MP Pappu Yadav का गुस्सा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T22:59:52+00:00

NEET Paper Leak Case | NEET-UG परीक्षा पर फूटा छात्रों का गुस्सा, पुलिस से भिड़े SFI कार्यकर्ता ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T22:46:05+00:00

Neet Paper Leak Case | कुछ ही हफ्तों में फिर कराई जाएगी NEET-UG परीक्षा , NTA DG का बड़ा ऐलान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-12T22:33:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers