A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

गुजरात की IPL में सबसे बड़ी जीत:हैदराबाद ने अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया, सुदर्शन के लगातार तीसरे सीजन 500 रन पूरे; रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। यह गुजरात की IPL इतिहास में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही, वहीं हैदराबाद ने सबसे छोटा स्कोर बनाया। गुजरात के साई सुदर्शन ने 61 रन की पारी खेली और लगातार तीसरे सीजन 500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। गुजरात-हैदराबाद मैच टॉप-11 रिकॉर्ड्स… 1. गुजरात ने रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की हैदराबाद को 82 रन से हराकर गुजरात ने IPL इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 77 रन की थी, जो उसने राजस्थान के खिलाफ इसी सीजन जयपुर में हासिल की थी। 2. हैदराबाद ने IPL में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया हैदराबाद की टीम गुजरात के खिलाफ 86 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL इतिहास में हैदराबाद का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले टीम का सबसे छोटा टोटल 2019 में मुंबई के खिलाफ 96 रन था। 86 रन गुजरात के खिलाफ किसी टीम का दूसरा सबसे कम ऑलआउट स्कोर भी है। इससे पहले 2022 में लखनऊ 82 रन पर सिमटी थी। 3. हैदराबाद की रन के लिहाज से सबसे बड़ी हार हैदराबाद को गुजरात के खिलाफ 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह IPL इतिहास में रन के लिहाज से टीम की सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले हैदराबाद की सबसे बड़ी हार 2025 में कोलकाता के खिलाफ 80 रन की थी। 4. गुजरात ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की गुजरात ने IPL 2026 में लगातार पांचवीं जीत हासिल की। टीम इस सीजन लगातार 5 मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनी। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद भी लगातार 5 मुकाबले जीत चुकी है। यह गुजरात की IPL इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक भी है। इससे पहले टीम ने 2022 सीजन में भी लगातार 5 मैच जीते थे। 5. गुजरात इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम गुजरात ने IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुजरात के खिलाफ शुरुआती झटकों के बाद गुजरात के पावरप्ले विकेट की संख्या 25 पहुंच गई। 6. रबाडा ने इस सीजन पावरप्ले में 16 विकेट चटकाए कगिसो रबाडा IPL 2026 में पावरप्ले के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट लेते ही उनके शुरुआती 6 ओवरों में विकेटों की संख्या 16 पहुंच गई। वह अब IPL इतिहास में एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शमी की बराबरी से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। 7. सुदर्शन ने लगातार तीसरे सीजन 500 रन बनाए साई सुदर्शन ने IPL में लगातार तीसरे सीजन 500+ रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया।। सुदर्शन 2024 से लगातार हर सीजन में 500 से ज्यादा रन बना रहे हैं। वह अब विराट कोहली, शिखर धवन और क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। IPL इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 2014 से 2020 तक लगातार 6 सीजन में यह कारनामा किया था। क्रिस गेल और साई सुदर्शन IPL इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार 500+ रन वाले हर सीजन में 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। डेविड वॉर्नर ने भी लगातार 500+ रन बनाए, लेकिन 2020 सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 140 से कम रहा था। सुदर्शन के अलावा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन ने भी इस सीजन अपने 500 रन पूरे किए। 508 रन बनाकर वे इस साल के टॉप स्कोरर हैं। 8. सुदर्शन ने लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई साई सुदर्शन ने IPL 2026 में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की पारी के साथ उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए लगातार सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल भी लगातार तीन 50+ स्कोर बना चुके हैं। 9. गुजरात का इस सीजन सबसे धीमा पावरप्ले, SRH की सबसे किफायती गेंदबाजी गुजरात ने IPL 2026 में अपना सबसे कम पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 34 रन बनाए। वहीं हैदराबाद ने भी इस सीजन पावरप्ले में पहली बार इतने कम रन दिए। 10. सिराज ने पहले ओवर में विकेट लेने के मामले में शमी की बराबरी की मोहम्मद सिराज ने IPL 2026 में पहले ओवर में चौथा विकेट हासिल किया। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ ट्रैविस हेड को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। सिराज अब इस सीजन पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद शमी के बराबर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर टॉप पर हैं। 11. गुजरात के पेसर्स ने झटके 9 विकेट यह IPL में दूसरा मौका रहा, जब गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों ने एक पारी में 9 विकेट लिए। इससे पहले गुजरात के पेसर्स ने 2023 में भी हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में 9 विकेट झटके थे।

Continue reading on the app

IPL में आज बेंगलुरु Vs कोलकाता:सीजन में पहली बार सामना होगा; कोलकाता ने बेंगलुरु को 20 बार हराया

IPL 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। RCB जीत के साथ प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, जबकि कोलकाता के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच हुए हैं। बेंगलुरु ने 15 और कोलकाता ने 20 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेला गया मुकाबला बेंगलुरु ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। क्रुणाल के अर्धशतक से पिछला मैच जीते बेंगलुरु की टीम भले टेबल में टॉप पर हो, लेकिन पिछले मैच में उसकी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को काफी संघर्ष करना पड़ा था। टीम को जीत दिलाने में क्रुणाल पंड्या के अर्धशतक और आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार का सिक्स अहम रहा था। कोहली टीम के टॉप बैटर बेंगलुरु के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रजत पाटीदार की फॉर्म है। पाटीदार पिछले छह मैचों में फ्लॉप रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक और एक 20+ स्कोर बनाया है। कोहली 11 मैचों में 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। कोलकाता की गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में कोलकाता की गेंदबाजी यूनिट शानदार फॉर्म में है। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी को कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय का अच्छा साथ मिल रहा है। कोलकाता ने पिछले चार मैच लगातार जीते हैं। अगर रायपुर की पिच धीमी रही, तो कोलकाता के स्पिनर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। कार्तिक त्यागी 13 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। कोलकाता 10 मैचों में 9 अंकों के साथ टेबल में आठवें स्थान पर है। एक और हार उन्हें प्ले-ऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला अब तक खामोश रहा है, लेकिन रिंकू सिंह, फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने पिछले मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। अंगकृष रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पेसर्स को एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकता है रायपुर की पिच संतुलित रहने की उम्मीद है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकता है, जबकि बाद में बल्लेबाजी आसान होगी। यहां IPL के 7 मैच खेले गए हैं। इनमें 2 बार पहले बल्लेबाजी और 5 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच टाई रहा है। वेदर रिपोर्ट रायपुर में मौसम गर्म रहेगा। शाम के समय तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी कम रहने और बारिश की संभावना लगभग नहीं होने से पूरे 40 ओवर का मैच होने की उम्मीद है। दोनों टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु- विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम। कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में कभी दोहरा शतक नहीं ठोक पाए ये 5 दिग्गज बल्लेबाज, 199 रन पर खत्म हुई इस भारतीय बल्लेबाज की पारी

Five Batsmen who never scored a double century in tests: इस स्टोरी में हम ऐसे 5 दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में कभी दोहरा शतक नहीं ठोक पाए. इनमें से ज्यादातर 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं. वहीं, एक भारतीय बल्लेबाज तो ऐसा है, जो डबल सेंचुरी की दहलीज पर पहुंचकर आउट हो गया. यह भारतीय 199 रन पर पहुंचकर अपना विकेट गंवा बैठा था. Fri, 15 May 2026 17:20:22 +0530

  Videos
See all

Bhojshala Verdict: हरिशंकर जैन ने कर दी मौलाना की बोलती बंद! | #bhojshala #shorts #dhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T12:10:51+00:00

Jammu Kashmir में आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी | Pakistan | Breaking News | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T12:10:17+00:00

Hamirpur में बच्चे की मौत के बाद बवाल! मौसी ने पुलिसवाले का कॉलर पकड़ा | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T12:11:17+00:00

Karnataka Road Accident: कर्नाटक में एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत | Breaking News | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-15T12:14:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once