नेपाल से हमारे रिश्ते बहुआयामी, बांग्लादेश के साथ संबंध सकारात्मक राह पर: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को बहुत महत्वपूर्ण बताया। मंगलवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने खासतौर पर नेपाल और बांग्लादेश को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच दिवसीय दौरे पर भी उन्होंने रोशनी डाली।
विदेश सचिव की नेपाल यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, नेपाल के साथ हमारे रिश्ते बहुआयामी हैं। वहां नई सरकार बनने के बाद पीएम मोदी ने उनसे बात करके अपने रिश्तों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। नेपाल के विदेश मंत्री से हमारे विदेश मंत्री की मॉरिशस में मुलाकात हुई थी, और अब उनकी तरफ से न्योता आया है, लेकिन अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
वहीं, बांग्लादेश के साथ रिश्तों को भी उन्होंने सकारात्मक बताया। कहा, हमने पहले ही इशारा कर दिया है कि हम इस रिश्ते को पॉजिटिव दिशा में ले जा रहे हैं। कुछ समय पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री भारत आए थे, और बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के दौरान स्पीकर भी शामिल हुए थे। तो यह इस रिश्ते की ओर बढ़ते रास्ता है।
पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन की ओर से पहुंचाई मदद को लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने कहा कि हमने कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं। हम बस यही कहना चाहते हैं कि हमने सटीक, लक्षित, और नपा-तुला जवाब पाक-प्रायोजित आतंकवाद को दिया था। अब ये उन राष्ट्रों को तय करना है, जो खुद को जिम्मेदार मानते हैं; उन्हें आत्मचिंतन करना है कि आतंक को बचाने की कोशिश करना क्या उनकी प्रतिष्ठा और वैश्विक साख को प्रभावित करता है?
जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 दिवसीय दौरे पर कहा कि 15 से 20 मई 2026 तक वह पांच देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहेंगे। सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे, जिसके साथ हमारे बहुआयामी रिश्ते हैं। यहां ऊर्जा सुरक्षा पर बातचीत होगी, जैसी साझेदारी चल रही है कैसे उसे व्यापक किया जाए, कैसे उसे और मजबूत किया जाए, और कैसे सहयोग बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा होगी। वहां हमारा भारतीय समुदाय बहुत बड़ा है, 45 लाख लोग रहते हैं, इसलिए उनके हित और कल्याण पर भी बात होगी।
इसके बाद पीएम मोदी नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे, जहां नवाचार को लेकर गंभीर मंत्रणा होगी। मुद्दे ऐसे होंगे जो हमारे विकसित भारत संकल्प की राह पर आगे ले जाएं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन का ऐलान किया। जायसवाल ने कहा, भारत 14 और 15 मई 2026 को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के बैठक की मेजबानी करेगा। अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर करेंगे। ब्रिक्स के विदेश मंत्री और सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल प्रमुख बैठक में हिस्सा लेंगे। वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे। बैठक के दौरान, विदेश मंत्री आपसी हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, दूसरे दिन, ब्रिक्स सदस्य और सदस्य देश ब्रिक्स एट 20 रेजिलिएंस, इनोवेशन, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण थीम वाले सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वैश्विक गवर्नेंस और बहुपक्षीय प्रणाली के सुधारों पर एक सत्र होगा। यूएई और ईरान की तरफ से कौन शामिल होगा इस सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि इसका फैसला उन देशों को करना है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'इस बार तो बचा लिया...', सोनू निगम के कॉन्सर्ट में फैन ने कर दी ऐसी हरकत, सिंगर ने वीडियो पोस्ट कर दी हिदायत
Sonu Nigam Kolhapur Concert: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैंस का अपने फेवरेट सिंगर या एक्टर्स के लिए एक्साइटेड होना कोई नई बात नहीं है. लेकिन कई बार यही दीवानगी ऐसी सिचुएशन पैदा कर देती है, जिससे उनकी सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही में सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के कॉन्सर्ट में देखने को मिला, जब एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया और फिर जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, कोल्हापुर में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनी निगम अपनी परफॉर्मेंस में दे रहे थे. इसी बीच सफेद टी-शर्ट पहने एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सीधे सिंगर के पास जाता है और उनके पैर छूने की कोशिश करता है. फैन की हड़बड़ी की वजह से सोनू निगम खुद भी कुछ सेकंड के लिए चौंक गए और गाना बीच में रोकना पड़ा.
'इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा'
इस इंसिडेंट के बाद सिंगर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम यह वीडियो किया. साथ ही फैंन को हिदायत भी दी. 'क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा.' उनका यही बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में बना हुआ है. कई यूजर्स ने इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं और सिंगर के शांत बिहेवियर की तारीफ की है.
इस वायरल वीडियो आप देख सकते हैं कि जैसे ही फैन स्टेज पर पहुंचा, सिक्योरिटी टीम एकदम एक्टिव हो गई और उशे स्टेज से हटाने लगी. हालांकि, इस दौरान सोनी निगम ने गुस्सा नहीं किया बल्कि बिल्कुल शांत नजर आए. उन्होंने पहले फैन को पीछे किया, लेकिन फिर उसे माइक भी थमा दिया. जिसके बाद फैन ने 'चोरी किया रे जिया' गाने का कुछ हिस्सा गाया.
इस पूरे मामले की दिलचस्प बात यह रही कि वीडियो वायरल होने के बाद उसी फैन सोनी निगम की पोस्ट पर कमेंट किया, 'यह मैं हूं आपका शुक्रिया सर'. उसके इस कमेंट पर यूजर ने भी कमेंट्स किए बताया कि अपने सेलेब्स या आइडल के सामने कैसे पेश आना चाहिए उसे सीखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: मालती मैरी का प्यारा नोट पढ़कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, 4 साल की बेटी ने बताया क्या हैं मां की फेवरेट्स चीजें
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सोनू निगम की तारीफ
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सोनी निगम के बिहेवियर की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, आपने जिस सहजता से इसे संभाला, वह इनक्रेडिबल है. आपने उसे गाने भी दिया. सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि उस फैन के मंच पर कूदने के बाद भी आपने गाना जारी रखा. वहीं. दूसरे कहा, 'ऐसा सिर्फ सोनू निगम ही कर सकते हैं, वाकई बहुत विनम्र हैं. सोनू सर, आपको मेरा सलाम.
हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता भी जताई. उनका कहना है कि अगर इस तरह की हरकत को रोका नहीं गया तो आगे चलकर किसी बड़े हादसे की संभावना भी बढ़ सकती है. कई लोगों ने ऑर्गेनाइजर और सिक्योरिटी टीम से लाइव इवेंट्स में सिक्योरिटी व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है.
जैस्मीन सैंडलस और सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में भी फैंस ने की थी ऐसी हरकत
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में लाइव कॉन्सर्ट्स के दौरान फैंस की ओर से इस तरह के इंसिडेंट लगातार सामने आ रहे हैं. इससे पहले अतिफ असलम (Atif Aslam), जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) और सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) के कॉन्सर्ट्स में भी फैंस स्टेज पर सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर पहुंच गए थे. ऐसे में अब यह मामला फिर चर्चा में आ गया है कि स्टार्स की सिक्योरिटी के लिए बड़े इवेंट्स में कितनी सख्ती जरूरी है.
ये भी पढ़ें: 'तृषा ने नहीं दिया विजय के बच्चों को जन्म', यूजर ने एक्ट्रेस को लेकर किया हेट कमेंट, सपोर्ट में आईं कुनिका ससानंद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















